नागालैंड की राजधानी का नाम क्या है और उससे जुड़ी पूरी जानकारी | Nagaland Ki Rajdhani Kya Hai

Nagaland ki rajdhani kya hai के इस लेख में आज हमलोग नागालैंड की राजधानी का नाम क्या है के साथ साथ नागालैंड के बारे में पूरी जानकारी जैसे नागालैंड की भौगोलिक जानकारी, ऐतिहासिक जानकारी, प्रमुख पर्यटन स्थल आदि के बारे में पूरा विस्तार में जानने वाले है।

नागालैंड की राजधानी का नाम क्या है (Nagaland ki rajdhani kya hai)

नागालैंड की राजधानी का नाम “कोहिमा” है।

राज्य का नामनागालैंड
नागालैंड की राजधानी का नामकोहिमा
नागालैंड के मुख्यमंत्री का नामनेफियू रियो
नागालैंड के राज्यपाल का नामश्री ला गणेशन

नागालैंड के बारे में जानकारी

Nagaland ki rajdhani kya hai
नागालैंड, भारत

1 दिसंबर 1963 को नागालैंड राज्य की स्थापना भारत के 16वें राज्य के रूप मे हुई थी। नागालैंड भारत के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित एक खुबसूरत राज्य है। नागालैंड की राजधानी का नाम कोहिमा है। नागालैंड में कुल 16 जिला है जिसमे से तुएनसांग नागालैंड का सबसे बड़ा जिला है वही दीमापुर नागालैंड का सबसे छोटा जिला है। नागालैण्ड राज्य की सीमा पूर्व मे म्यांमार (बर्मा) से, पश्चिम में असम से, उत्तर में अरुणाचल प्रदेश से और दक्षिण मे मणिपुर से मिलती है। यदि आप असम, अरुणाचल प्रदेश या मणिपुर की राजधानी के बारे में जानना चाहते है तो नीचे दिए गए लिंक पे क्लिक करके आप जान सकते है।

नागालैंड की जनसंख्या करीब 41.14 लाख के आसपास है। नागालैंड विशेष रूप से एक आदिवासी राज्य है जिसमे कुल 16 जनजातियाँ निवास करती हैं। जिसमें नागा जाति के लोग ज्यादा पाए जाते हैं। नागालैंड की संस्कृति, परंपराएं और आदतें भी काफी अनूठे होते हैं। इसके अलावा, यह भारत के अन्य राज्यों से भिन्न होने के लिए भी जाना जाता है जैसे कि यहाँ के लोगों की अनूठी संस्कृति, उनकी खाद्य परंपराएं, उनकी त्यौहार और उनके वेशभूषा काफी भिन्न होते है। भारत के अन्य राज्य की राजधानी क्या है के बारे में जानने के लिए क्लिक करके पढ़े।

नागालैंड की भौगोलिक जानकारी

भारत के नागालैंड राज्य का कुल क्षेत्रफल 16,579 वर्ग किलोमीटर है। क्षेत्रफल के दृष्टि से यह भारत का एक छोटा सा राज्य है जो अपनी विशेष संस्कृति, परंपरा, पर्व-त्यौहार, वेशभूषा आदि के लिए जाना जाता है। यह राज्य पहाड़ो से घिरा हुआ है जिसमें शिवालिक पहाड़ियों के बीच कई छोटे घाटी और नदी धाराएं हैं। माउंट सरामति नागालैण्ड की सबसे उँची चोटी है जिसकी उँचाई समुंद्र तल से लगभग 3840 मीटर है। 

नागालैंड राज्य में धनसिरी, दोयांग, ढीकू मुख्य नदी है जिसमे से दोयांग नागालैंड की सबसे लंबी और सबसे बड़ी नदी है। नागालैंड का मौसम उमस-सुखा वाला होता है। गर्मियों में यहाँ का तापमान 30-36 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है, जबकि सर्दियों में तापमान अक्सर 4 डिग्री से भी कम हो जाता है। राज्य में बारिश का मौसम जुलाई से सितंबर महिना तक होता है तथा यहाँ वर्षा की मात्रा अन्य क्षेत्रों से ज्यादा होती है। जिस कारण से नागालैंड को “उल्लासित बारिश का राज्य” भी कहा जाता है।

नागालैंड की इतिहास के बारे में जानकारी

  • नागालैंड के इस क्षेत्र का इतिहास काफी प्राचीन है, जिसका उल्लेख भारतीय मौर्य राजवंश के समय से है। 
  • नागालैंड के इस क्षेत्र में पहली बार मौर्य वंश के समय में नागा और कुकी जातियों का उल्लेख हुआ है।
  • 13 वीं से 16 वीं शताब्दी के बीच, अहोम शासन नागालैंड में शक्तिशाली हुआ। तथा अहोम शासकों ने इस क्षेत्र के कई भागों पर अपना शासन स्थापित किया।
  • भारत में अंग्रेजों के आने से पहले नागालैंड को बौद्ध और हिंदू धर्मों के लोगों द्वारा आधुनिक इंडिया से अलग रखा गया था। 19 वीं सदी के अंत में अंग्रेजों ने इस क्षेत्र को अपने अधीन कर लिया।
  • भारत के आजादी के बाद नागालैंड का यह क्षेत्र असम राज्य के हिस्से में था जिसे 1 दिसंबर 1963 को असम राज्य से काटकर एक नया राज्य नागालैंड बना दिया गया।

नागालैंड के प्रमुख पर्यटन स्थल

नागालैंड एक आकर्षक पर्यटन स्थल है जिसमें आप प्राकृतिक सौंदर्य, स्थानीय संस्कृति और ऐतिहासिक स्थलों, पर्व-त्यौहार, स्थानीय वेशभूषा आदि का आनंद ले सकते हैं। नागालैंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में निम्नलिखित शामिल हैं:

  1. कोहिमा – यह नागालैंड राज्य का राजधानी है और पर्यटकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। यहां आप माइकल डब्री गार्डन, नागालैंड राज्य म्यूजियम और जापुई घाटी जैसे स्थानों का दौरा कर सकते हैं।
  2. मोकोकचुंग – यह नागालैंड का एक अन्य प्रमुख शहर है जहां आप स्वास्थ्य संयोजन, नागालैंडी खाने का स्वाद और एक छोटी सी नदी के किनारे बैठक आदि का आनंद ले सकते हैं।
  3. मोन – यहां पर्यटक दक्षिण नागालैंड के पहाड़ों के बीच घूम सकते हैं और यहां कुछ बहुत ही आकर्षक जगहें हैं जैसे विष्णु दोलो, लोंगकुमा, चेँगकी दूम आदि।
  4. तुफंगा – यह एक आकर्षक पर्यटन स्थल है। यहां आप एक खूबसूरत झील का आनंद ले सकते है।
  5. घोषो पक्षी अभयारण्य – घोषो पक्षी अभयारण्य नागालैंड के ज़ुन्हेबोटो मुख्यालय से लगभग आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक बहुत ही खुबसूरत पक्षी अभयारण्य है। जहाँ आप 20 से भी अधिक प्रजाति के लुप्तप्राय पक्षियों को देख सकते है।

नीचे दिए गए टेबल सूचि में आप भारत के राज्य – राजधानी से जुड़े अन्य आर्टिकल पढ़ सकते है।

1आंध्र प्रदेश की राजधानी क्या है
2अरुणाचल प्रदेश की राजधानी क्या है
3असम की राजधानी क्या है
4बिहार की राजधानी कहां है
5छत्तीसगढ़ की राजधानी क्या है
6गोवा की राजधानी क्या है
7गुजरात की राजधानी क्या है
8हरियाणा की राजधानी कहां है
9हिमाचल प्रदेश की राजधानी क्या है
10झारखंड की राजधानी कहां है
11कर्नाटक की राजधानी क्या है
12केरल की राजधानी क्या है
13मध्य प्रदेश की राजधानी क्या है
14महाराष्ट्र की राजधानी क्या है
15मणिपुर की राजधानी क्या है
16मेघालय की राजधानी क्या है
17मिजोरम की राजधानी क्या है
18नागालैंड की राजधानी का नाम क्या है
19ओडिशा की राजधानी कहां है
20पंजाब की राजधानी क्या है
21राजस्थान की राजधानी क्या है
22राजस्थान की राजधानी क्या है
23तमिलनाडु की राजधानी कहां है
24तेलंगाना की राजधानी कहां है
25त्रिपुरा की राजधानी कहां है
26उत्तर प्रदेश की राजधानी क्या है
27उत्तराखंड की राजधानी कहां है
28पश्चिम बंगाल की राजधानी कहां है

इसी प्रकार के भारत के राज्यों की राजधानी की जानकारी, रोचक तथ्यों की जानकारी, मात्रा वाले शब्दों की जानकारी, पर्यायवाची शब्दों की जानकारी, अक्षर वाले शब्दों की जानकारी के लिए हिंदी में जानकारी पे क्लिक करे।

FAQ on Nagaland ki rajdhani kya hai

नागालैंड की राजधानी क्या है?

नागालैंड की राजधानी कोहिमा है।

नागालैंड की स्थापना कब हुई थी?

नागालैंड की स्थापना 1 दिसंबर 1963 को हुई थी।

नागालैंड दिवस कब मनाया जाता है?

नागालैंड दिवस हर साल 1 दिसंबर को मनाया जाता है।

नागालैंड में कुल कितना जिला है?

नागालैंड में कुल 16 जिला है।

नागालैंड का सबसे बड़ा और छोटा जिला कौन सा है?

नागालैंड का सबसे बड़ा जिला तुएनसांग और छोटा जिला दीमापुर है।

निष्कर्ष (नागालैंड की राजधानी का नाम क्या है)

नागालैंड की राजधानी का नाम क्या है? के इस आर्टिकल में आज हमने जाना की नागालैंड की राजधानी का नाम कोहिमा है। साथ ही इसमें हमने नागालैंड राज्य से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में जाना, आशा करता हूँ की आपको यह आर्टिकल काफी अच्छा और जानकारीपूर्ण लगा होगा। आप इस आर्टिकल से जुड़े अपने विचार कमेंट के द्वारा हमसे साझा कर सकते है। साथ ही इस आर्टिकल को अपने यार दोस्तों के साथ शेयर जरुर करे। 

नागालैंड की राजधानी का नाम क्या है (Nagaland ki rajdhani kya hai) के इस आर्टिकल को अपना प्यार और सपोर्ट देने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

Leave a Comment