मणिपुर भारत के उत्तर पूर्वी भाग में स्थित एक प्यारा सा राज्य है। यह राज्य अपनी स्थानीय लोक संस्कृति, पारंपरिक लोक संगीत, नृत्य और खान-पान से जाना जाता है। मणिपुर का क्षेत्रफल 22,327 वर्ग किलोमीटर है और इसकी जनसंख्या लगभग 29 लाख है।
मणिपुर का शाब्दिक अर्थ होता है ‘आभूषणों की भूमि’। तथा पंडित जवाहरलाल नेहरु जी ने मणिपुर को “भारत का गहना” नाम से संबोधित किया था। मणिपुर को भारत का गहना कहने के पीछे का कारण यह है की मणिपुर के केंद्र में एक अंडाकार आकार की घाटी स्थित है जो चारो ओर से नौ पहाड़ियों से घिरा हुआ है जो प्रकृति द्वारा बनाया गया एक गहना जैसा प्रतीत होता है। साथ ही मणिपुर को साउथ एशिया का प्रवेश द्वार भी माना जाता है।
Manipur ki rajdhani kya hai के इस आर्टिकल में आज हमलोग मणिपुर की राजधानी क्या है के साथ साथ मणिपुर की राजधानी के बारे में विभिन्न जानकारी जैसे भौगोलिक जानकारी, ऐतिहासिक जानकारी, प्रमुख पर्यटन स्थल आदि के बारे में विस्तार में जानने वाले है। तो चलिए manipur ki rajdhani से जुड़ा कोई भी जानकारी जानने से पहले हमलोग यह जान लेते है की मणिपुर की राजधानी कहां है यानि capital of manipur in hindi क्या है?
मणिपुर की राजधानी क्या है (Manipur Ki Rajdhani Kya Hai)
मणिपुर की राजधानी “इम्फाल” है।
राज्य का नाम | मणिपुर |
मणिपुर की राजधानी | इम्फाल |
मणिपुर के मुख्यमंत्री का नाम | श्री एन बीरेन सिंह |
मणिपुर के राज्यपाल का नाम | श्रीमती अनसुइया उइके |
मणिपुर की राजधानी इम्फाल के बारे में जानकारी
इम्फाल मणिपुर राज्य की राजधानी है। यह भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में स्थित है। इम्फाल मणिपुर का सबसे बड़ा शहर है। मणिपुर राज्य की राजधानी इम्फाल अपने इतिहास, संस्कृति, पर्यटन और लोक कला के के लिए जाना जाता है।
इम्फाल मणिपुर राज्य की राजधानी के साथ साथ मणिपुर की आर्थिक, सामाजिक और संस्कृतिक केंद्र भी है। इम्फाल अपनी स्वच्छता, हरे-भरे वातावरण, प्राचीन मंदिरों, महलों और गुमटियों के लिए भी जाना जाता है।
इम्फाल के पास कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल हैं, जिनमें कंचनजंघा, लोकतक्संग इन्स्टीट्यूट, श्री श्री गोविंदजी मंदिर, खोंगजिंगमा शांगली पार्क और थांगलें पार्क शामिल हैं। भारत के अन्य राज्य की राजधानी कहां है के बारे में यहाँ से पढ़े।
मणिपुर की राजधानी इम्फाल की भौगोलिक जानकारी
इम्फाल मणिपुर राज्य के मध्य में स्थित है। इसके दक्षिण में बारक नदी बहती है जो इसकी एक महत्वपूर्ण जीवन रेखा है। इम्फाल का कुल क्षेत्रफल लगभग 2,238 वर्ग किलोमीटर है तथा इम्फाल का कुल जनसंख्या लगभग 6.3 लाख के आसपास है।
साल के अधिकांस समय में इम्फाल शहर का वातावरण काफी सुहाना रहता है। तथा गर्मी के महीनो में यहाँ की तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुँच जाता है वही सर्दियों में इस शहर में तापमान नीचे 0 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुँच जाता है।
इम्फाल शहर पर्वतीय क्षेत्र में स्थित है। यह स्थान उच्च ऊंचाई पर है और इसलिए इसके आसपास काफी पहाड़ी इलाके भी हैं। शहर का मुख्य भौतिक विशेषता इम्फाल वैली है जो इसकी खूबसूरती में चार चाँद लगा देता है।
मणिपुर की राजधानी इम्फाल की ऐतिहासिक जानकारी
इम्फाल शहर एक ऐतिहासिक शहर है। इस शहर का इतिहास लगभग 3,000 से अधिक वर्ष पुराना है। इम्फाल का नाम ‘इमा’ और ‘फाल’ दो शब्दों से मिलकर बना है। आपको बता दे की इमा का अर्थ होता है महमूद और फाल का अर्थ होता है ग्राम। यानि इम्फाल का नाम महमूद के गाँव के नाम पर रखा गया था।
इम्फाल में विविध संस्कृतियों और ऐतिहासिक प्रभाव के प्रमाण मिलते हैं, इसका अधिकांश इतिहास युद्धों और राजनीतिक विवादों से भरा हुआ है। इतिहास में मणिपुर पर अनेक शासको ने शासन किया और इन सबके शासनकाल में इम्फाल, मणिपुर का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र में से एक था।
1891 में मणिपुर ब्रिटिश शासन के अधीन आ गया और तब से भारत के स्वतंत्रता तक इस क्षेत्र पर ब्रिटिश शासन का हुकूमत रहा। 1947 में भारत के स्वतंत्रता के बाद जब अंग्रेजों ने मणिपुर छोड़ा तब मणिपुर का शासन महाराज बोधचन्द्र के कन्धों पर पड़ा। 1949 से मणिपुर को भारत का अंग बना दिया गया तथा 21 जनवरी, 1972 को मणिपुर को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला और तब इम्फाल को मणिपुर राज्य का राजधानी बना दिया गया।
मणिपुर की राजधानी इम्फाल के प्रमुख पर्यटन स्थल
- लोकटक झील, इम्फाल
- कंगला किला, इम्फाल
- इमा कीथेल मार्केट, इम्फाल
लोकटक झील इम्फाल के बारे में जानकारी

लोकटक झील इम्फाल शहर से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित एक प्राकृतिक झील है। लोकटक झील भारत स्थित ताजे पानी की सबसे बड़ी झील है। लोकटक झील के सतह पर काफी सारे वनस्पति और मिट्टी से बने द्वीप पाए जाते है जिन्हें ‘कुंदी’ कहा जाता है। यह अपनी सतह पर तैरते हुए वनस्पति और मिट्टी से बने द्वीपों के कारण प्रसिद्ध है, इस झील लगभग 280 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है।
कंगला किला इम्फाल के बारे में जानकारी

कंगला किला इम्फाल में स्थित एक प्राचीन किला है। यह किला इम्फाल नदी के दोनों पूर्वी और पश्चिमी किनारों पर विस्तृत है। यह किला मणिपुर का एक प्रमुख ऐतिहासिक स्थल है जो दक्षिण-पूर्वी एशिया का एक अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। कंगला किले का निर्माण मणिपुर के राजा लोइशोमबा ने 1632 ईसा में करवाया था।
किले के भीतर कई इमारतें हैं जो राजघर के रूप में उपयोग की जाती थीं। इनमें से कुछ इमारतों का निर्माण मुगल स्थापत्य शैली में किया गया था। किले के बाहर कुछ आकर्षक वास्तुकलाएं भी हैं, जो इसे एक खूबसूरत एवं महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल बनाती हैं।
कंगला किला भारत के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण स्थान है। इसे मणिपुर के संगीत, नृत्य, कला और विद्या का केंद्र माना जाता है। इसके अलावा, यह किला मणिपुर के इतिहास और संस्कृति के बारे में जानने के लिए एक उत्कृष्ट स्थान है।
इमा कीथेल मार्केट इम्फाल के बारे में जानकारी

मणिपुर की राजधानी इम्फाल में स्थित इमा कीथेल मार्केट लगभग 500 साल पुरानी है। मणिपुरी में इमा कैथल का मतलब क्या होता है की बात करे तो मणिपुरी में इमा का मतलब होता है मां और कैथल का मतलब होता है बाजार और इस प्रकार इमा कैथल का मतलब “मां का बाजार” होता है। इमा कीथेल को नूपी कैथेल और ख्वैरामबंद कीथेल भी कहा जाता है।
आपको बता दे की इम्फाल का इमा कीथेल मार्केट पूरी दुनिया का एकमात्र ऐसा मार्केट है जो सिर्फ महिलाओ द्वारा चलाया जाता है। इस बाजार के अंदर पुरुष दुकानदारों या विक्रेताओं को कुछ भी बेचने की अनुमति नहीं है। यह इमा कीथेल मार्केट पुरे दुनिया में महिलाओं की आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का बहुत ही अच्छा प्रतीक है।
इस बाजार में आप विभिन्न प्रकार के स्थानीय खाद्य पदार्थों का आनंद ले सकते है साथ ही मणिपुरी लोक संगीत और नृत्य की प्रसिद्ध विस्तारित संस्कृति का भी अनुभव कर सकते है।
नीचे दिए गए टेबल सूचि में आप राज्य – राजधानी से जुड़े अन्य आर्टिकल पढ़ सकते है।
मणिपुर की राजधानी कहां है?
मणिपुर की राजधानी इम्फाल है।
मणिपुर की राजधानी इम्फाल का कुल क्षेत्रफल क्या है?
मणिपुर की राजधानी इम्फाल का कुल क्षेत्रफल लगभग 2,238 वर्ग किलोमीटर है।
मणिपुर की राजधानी इम्फाल की कुल जनसंख्या कितनी है?
मणिपुर की राजधानी इम्फाल की कुल जनसंख्या लगभग 6.3 लाख के आसपास है।
निष्कर्ष
मणिपुर की राजधानी क्या है? के इस आर्टिकल में आज हमने जाना की मणिपुर की राजधानी इम्फाल है। आशा करता हूँ की आपको यह आर्टिकल काफी अच्छा और जानकारीपूर्ण लगा होगा। आप इस आर्टिकल से जुड़े अपने विचार कमेंट के द्वारा हमसे साझा कर सकते है। साथ ही इस आर्टिकल को अपने यार दोस्तों के साथ शेयर जरुर करे।
मणिपुर की राजधानी क्या है (Manipur Ki Rajdhani Kya Hai) के इस आर्टिकल को अपना प्यार और सपोर्ट देने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।