महाराष्ट्र की राजधानी क्या है और इससे जुड़ी पूरी जानकारी | Maharashtra Ki Rajdhani Kya Hai

Maharashtra ki rajdhani kya hai: महाराष्ट्र राज्य का गठन 1 मई 1960 को बॉम्बे पुनर्गठन अधिनियम 1960 के द्वारा किया गया था। महाराष्ट्र भारत का एक बहुत ही महत्वपूर्ण राज्य है जो भारत के पश्चिमी क्षेत्र में अरब सागर के किनारे स्थित है। महाराष्ट्र भारत का सबसे आमिर है जिसकी कुल GDP 32.24 लाख करोड़ रूपए से अधिक है। महाराष्ट्र का कुल क्षेत्रफल 307713 वर्ग किलोमीटर है। क्षेत्रफल के दृष्टी से महाराष्ट्र भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है क्षेत्रफल के दृष्टी से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान और दूसरा सबसे बड़ा राज्य मध्य प्रदेश है। मध्य प्रदेश की राजधानी क्या है जानने के लिए क्लिक करे।

आज हम maharashtra ki rajdhani kya hai के इस आर्टिकल में महाराष्ट्र की राजधानी क्या है के साथ महाराष्ट्र की राजधानी के बारे में सम्पूर्ण जानकारी जैसे भौगोलिक जानकारी, ऐतिहासिक जानकारी, प्रमुख पर्यटन स्थल आदि के बारे में विस्तार में जानने वाले है। तो चलिए maharashtra rajdhani से जुड़े कोई भी जानकारी जानने से पहले हमलोग यह जान लेते है की महाराष्ट्र की राजधानी कहां है यानि capital of maharashtra in hindi क्या है?

महाराष्ट्र की राजधानी क्या है (Maharashtra Ki Rajdhani Kya Hai)

महाराष्ट्र की राजधानी “मुंबई” है।

राज्य का नाममहाराष्ट्र
महाराष्ट्र की राजधानीमुंबई
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का नामश्री एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र के राज्यपाल का नामश्री रमेश बैस

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बारे में सामन्य जानकारी

मुंबई महाराष्ट्र राज्य का राजधानी है और भारत का सबसे बड़ा शहर भी है। साथ ही मुंबई भारत का सबसे अमीर शहर भी है जिस कारण भारत की वित्तीय राजधानी का दर्जा भी मुंबई को ही प्राप्त है। 

मुंबई भारत की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण केंद्र है और यहाँ विभिन्न उद्योगों जैसे कि टेक्सटाइल, फ़ूड प्रोसेसिंग, पेट्रोलियम, फार्मास्यूटिकल, टेलीकम, बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं, मीडिया आदि काफी सारे बड़े बड़े उद्योग है। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2022 के मुताबिक देश के सबसे ज्यादा 72 अरबपति मुंबई में रहते हैं।

मुंबई एक बड़ा पुराना और ऐतिहासिक शहर है जो सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक दृष्टिकोण से भी बहुत महत्वपूर्ण है। मुंबई में भारत के सबसे प्रसिद्ध स्थानों में से कुछ हैं जैसे गेटवे ऑफ इंडिया, हाजी अली दरगाह, ताज महल पैलेस, मुंबई हाई कोर्ट आदि।

इसके अलावा, मुंबई भारत का सबसे व्यस्त शहर भी है जो भारत की फ़िल्म और मीडिया उद्योग का मुख्य केंद्र है। यहाँ भारत की सबसे बड़ी फ़िल्म उद्योग बॉलीवुड के साथ-साथ नाटक, टेलीविजन, रेडियो के भी कई सारे केंद्र है। भारत के अन्य राज्य की राजधानी कहां है के बारे में यहाँ से पढ़े।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बारे में भौगोलिक जानकारी

मुंबई महाराष्ट्र के पश्चिमी तट अरब सागर के किनारे स्थित है। मुंबई की समुद्र तट की कुल लम्बाई लगभग 150 किलोमीटर है। मुंबई शहर की कुल क्षेत्रफल लगभग 603.4 वर्ग किलोमीटर है। तथा समुद्र तल से इसकी उचाई लगभग 14 मीटर के करीब है। तथा मुंबई की कुल जनसँख्या लगभग 2.5 करोड़ के आसपास है।

मुंबई का जलवायु उष्णकटिबंधीय होता है। मुंबई में सबसे अधिक वर्षा जुलाई से सितंबर महीनो के बीच होती है। इसकी औसत वार्षिक तापमान 27°C के करीब होती है तथा इसकी अधिकतम तापमान अक्टूबर महीने में 32°C तक पहुँच जाता है। 

मुंबई में छोटी नदियों की एक झील, वेहार झील है जो शहर के उत्तर पूर्वी भाग में स्थित है। इसके अलावा, इसमें साथ ही अनेक प्राकृतिक और वैज्ञानिक सुविधाएं हैं जैसे तापमान, वर्षा, जलवायु और पौधों की जीवविविधता आदि।

मुंबई भारत का सबसे व्यस्त शहरों में से एक है, जिसमें विभिन्न व्यापार एवं नौकरी के अवसर उपलब्ध होते हैं। यही कारण है की भारत के अन्य प्रांतो के लोग भी रोजगार के लिए यहाँ आते है। 

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बारे में ऐतिहासिक जानकारी

मुंबई एक प्राचीन शहर है जो अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाता है। मुंबई का नाम पूर्व में ‘बॉम्बे’ था, जो पुरातत्वविदों के अनुसार एक प्राचीन भारतीय जनपद बोम्बान या बोम्बली से लिया गया है।

मुंबई का इतिहास ब्रिटिश इंडिया कंपनी के समय से शुरू होता है, जब 1661 में ब्रिटिश सेना ने इसे पुर्तगाल से खरीदा था। उस समय यह एक छोटा सा गांव था जो मुंबा देवी के मंदिर के नाम से जाना जाता था। ब्रिटिश इंडिया कंपनी ने इसे एक महत्वपूर्ण वाणिज्यिक केंद्र बनाया और इसे मुख्य समुद्री बंदरगाह के रूप में विकसित किया।

1960 में जब महाराष्ट्र राज्य का गठन किया गया तब मुंबई महाराष्ट्र राज्य के अधिकार में आ गया और मुंबई को महाराष्ट्र राज्य की राजधानी बना दिया गया। सन 1995 में तत्कालीन शिवसेना सरकार ने आधिकारिक रूप से बॉम्बे का नाम बदलकर मुंबई कर दिया।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के प्रमुख पर्यटन स्थल

गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई के बारे में जानकारी

Gateway Of India Mumbai
गेटवे ऑफ इंडिया, मुंबई

गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई का एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। यह मुंबई का एक प्रतीक है और भारत के स्वतंत्रता के समय से संबंधित इतिहास के लिए महत्वपूर्ण है। 26 मीटर (85 फीट) ऊँचाई वाला यह दीवार विश्व विरासत स्थलों में शामिल है। गेटवे ऑफ इंडिया की निर्माण शैली यूरोपीय और हिंदू वास्तु शिल्प का एक संगम है।

गेटवे ऑफ इंडिया इमारत का निर्माण ब्रिटिश स्थानीय प्रशासन द्वारा 1911 में शुरू किया गया था तथा गेटवे ऑफ इंडिया का निर्माण इंग्लिश अर्किटेक्ट जॉर्ज विटेकर द्वारा 1924 में पूरा किया गया था। इस इमारत का नाम ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ 1924 में ही रखा गया था। गेटवे ऑफ इंडिया का निर्माण ब्रिटिश सम्राट जॉर्ज पंचम और महारानी मैरी के प्रथम आगमन की याद में ब्रिटिश सम्राट जॉर्ज पंचम द्वारा निर्मित कराया गया था। 

श्री सिद्धिविनायक मंदिर मुंबई के बारे में जानकारी

Shree Siddhivinayak Temple mumbai
श्री सिद्धिविनायक मंदिर, मुंबई

श्री सिद्धिविनायक मंदिर मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित है और भारत में सबसे विख्यात हिंदू मंदिरों में से एक है। यह मंदिर श्री गणेश भगवान को समर्पित है और महाराष्ट्र की स्थानीय संस्कृति में गहन रूप से स्थानित है।

श्री सिद्धिविनायक मंदिर का निर्माण 1801 में श्री लाक्ष्मण विश्वनाथ नायक ने करवाया था। मंदिर का आकार बढ़ाने के लिए, मंदिर के प्रांगण में श्रध्दालु के अधिक भीड़ होने के कारण, 1975 में मंदिर का पूर्वांग और पश्चिमांग को विस्तारित किया गया था।

मंदिर में विराजमान गणेश जी के मूर्ति का एक विस्तृत इतिहास है। इस मूर्ति के बारे में मान्यता यह है की यह मूर्ति एक आदिवासी के घर से मिला था और उसे संदूक में रखा गया था। जिसे बाद में श्री लाक्ष्मण विश्वनाथ नायक ने ख़रीदे और मंदिर निर्माण कर उसमे स्थापित कर दिए थे।

श्री सिद्धिविनायक मंदिर प्रांगन में अलग-अलग प्रकार के पूजा और धार्मिक कार्यक्रम होते हैं। इस मंदिर में सालाना गणेश चतुर्थी उत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। श्री सिद्धिविनायक मंदिर की गिनती भारत के सबसे अमीर मंदिरों में किया जाता है जहाँ हर साल करोड़ो की धनराशि दान के रूप में प्राप्त किया जाता है।

हाजी अली दरगाह मुंबई के बारे में जानकारी

Haji Ali Dargah mumbai
हाजी अली दरगाह, मुंबई

हाजी अली दरगाह मुंबई शहर दक्षिणी क्षेत्र वरली तट के निकट स्थित एक छोटे से टापू पर स्थित एक महत्वपूर्ण मस्जिद एवं दरगाह हैं। जो इस्लाम के सूफी परंपरा से जुड़ा हुआ है। इस दरगाह का नाम हाजी अली उर्फ अल्लाह रक्खा था, जो उर्फ हाजी अली के नाम से जाना जाता है। 

हाजी अली दरगाह मुस्लिम के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। यह मुंबई का महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन स्थल भी है। दरगाह को जाने वाले लोग इसे आमतौर पर मनोकामना पूर्ति करने वाला दरगाह मानते हैं। हाजी अली दरगाह का निर्माण 1431 में सूफी संत सय्यद पीर हाजी अली शाह बुखारी की स्मृति में बनाया गया था।

नीचे दिए गए टेबल सूचि में आप भारत के राज्य – राजधानी से जुड़े अन्य आर्टिकल पढ़ सकते है।

1आंध्र प्रदेश की राजधानी क्या है
2अरुणाचल प्रदेश की राजधानी क्या है
3असम की राजधानी क्या है
4बिहार की राजधानी कहां है
5छत्तीसगढ़ की राजधानी क्या है
6गोवा की राजधानी क्या है
7गुजरात की राजधानी क्या है
8हरियाणा की राजधानी कहां है
9हिमाचल प्रदेश की राजधानी क्या है
10झारखंड की राजधानी कहां है
11कर्नाटक की राजधानी क्या है
12केरल की राजधानी क्या है
13मध्य प्रदेश की राजधानी क्या है
14महाराष्ट्र की राजधानी क्या है
15मणिपुर की राजधानी क्या है
16मेघालय की राजधानी क्या है
17मिजोरम की राजधानी क्या है
18नागालैंड की राजधानी का नाम क्या है
19ओडिशा की राजधानी कहां है
20पंजाब की राजधानी क्या है
21राजस्थान की राजधानी क्या है
22राजस्थान की राजधानी क्या है
23तमिलनाडु की राजधानी कहां है
24तेलंगाना की राजधानी कहां है
25त्रिपुरा की राजधानी कहां है
26उत्तर प्रदेश की राजधानी क्या है
27उत्तराखंड की राजधानी कहां है
28पश्चिम बंगाल की राजधानी कहां है

इसी प्रकार के भारत के राज्यों की राजधानी की जानकारी, रोचक तथ्यों की जानकारी, मात्रा वाले शब्दों की जानकारी, पर्यायवाची शब्दों की जानकारी, अक्षर वाले शब्दों की जानकारी के लिए हिंदी में जानकारी पे क्लिक करे।

FAQ on maharashtra ki rajdhani kya hai

महाराष्ट्र की राजधानी कहां है?

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई है।

मुंबई का पुराना नाम क्या था?

मुंबई का पुराना नाम बॉम्बे था जिसे 1995 में बॉम्बे से बदलकर मुंबई कर दिया गया है।

निष्कर्ष (महाराष्ट्र की राजधानी क्या है)

महाराष्ट्र की राजधानी क्या है? के इस आर्टिकल में आज हमने जाना की महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई है। आशा करता हूँ की आपको यह आर्टिकल काफी अच्छा और जानकारीपूर्ण लगा होगा। आप इस आर्टिकल से जुड़े अपने विचार कमेंट के द्वारा हमसे साझा कर सकते है। साथ ही इस आर्टिकल को अपने यार दोस्तों के साथ शेयर जरुर करे। 

महाराष्ट्र की राजधानी क्या है (Maharashtra Ki Rajdhani Kya Hai) के इस आर्टिकल को अपना प्यार और सपोर्ट देने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

Leave a Comment