👉हिंदीमेंजानकारियाँ व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करे 👈

About us (हमारे बारे में)

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका www.hindimejankariya.com में,

दोस्तों हमारे इस वेबसाइट पे आपको Education, Career, Job, Technology, Earn Money Online जैसे आदि विषयों से जुड़ी जानकारि आसान शब्दों में हिंदी में जानकारियाँ प्रदान की जाएगी।

अक्सर जब भी हम इंटरनेट पे कुछ हिंदी में search करते है तो उसका results हमे english में show होता है और उस विषय में हिंदी में जानकारियाँ ना के बराबर हमे मिलते है और अगर कुछ हिंदी में जानकारियाँ मिलते भी है तो वह ऐसे भाषा में लिखे होते है की आधा से ज्यादा जानकारियाँ हमे समझ ही नहीं आती है। 

हमारे भारत देश में हिंदी भाषा में पढ़ने वालो की संख्या बहुत ज्यादा है और हमारा राष्ट्रिय भाषा भी हिंदी है तो हमे इंटरनेट पे अपनी राष्ट्रिय भाषा हिंदी में जानकारिया तो मिलनी ही चाहिए।

यही कारण है की हमने www.hindimejankariya.com वेबसाइट की शुरुवात की ताकि जो हमारे राष्ट्रिय भाषा हिंदी से प्यार करते है वह इस वेबसाइट पे आकर हिंदी में जानकारिया पढ़ सके और अपने राष्ट्रिय भाषा पे गर्व महसूस कर सके।

दोस्तों जब भी हम कही हिंदी से भाषण देते है या कोई सार्वजनिक जगह पे हिंदी में कुछ लिखते है या पढ़ते है तो हमारे समाज में कुछ लोग ऐसे है जो हिंदी भाषा वालो को अनपढ़ गावर के नजर से देखते है और यही कारण है की कुछ लोग सार्वजनिक जगह पे हिंदी भाषा में कुछ बोलने या लिखने से हिचकिचाते है।

दोस्तों हमे अपनी हिंदी भाषा में बोलने या लिखने से हिचकिचाना नहीं चाहिए हिंदी हमारी राष्ट्रिय भाषा है और इस पर हमे गर्व करना चाहिए। गर्व से हमे हिंदी बोलना चाहिए, लिखना चाहिए और पढ़ना चाहिए।

हमारी राष्ट्रिय भाषा हिंदी को इंटरनेट पे मजबूत करने के लिए हमने www.hindimejankariya.com से एक छोटी सी शुरुवात की है और अगर आपका प्यार हमे मिले तो इंटरनेट पे हम सब मिलके हिंदी भाषा को एक नई ऊंचाई पे ले जा सकते है।

इसके लिए हमे इंटरनेट पे हिंदी भाषा को ज्यादा से ज्यादा प्यार देना होगा हमे इंटरनेट पे हिंदी से जानकारियाँ search करनी होगी और ज्यादा से ज्यादा हिंदी में जानकारियाँ को पढ़ने होंगे। जब तक हम खुद अपनी राष्ट्रिय भाषा हिंदी को प्यार नहीं देंगे, इसे सम्मान नहीं देंगे, इसपे गर्व नहीं करेंगे, तब तक कुछ लोग हिंदी भाषा का मजाक उड़ाते रहेंगे।

तो दोस्तों आइए हम सब मिलके हिंदी भाषा को इंटरनेट पे एक नई ऊंचाई पे ले चलते है।

Hindi Me Jankariya के टीम परिचय

Website Namehttps://hindimejankariya.com/ 
FounderBiswajeet & Uttam
WriterBiswajeet, Uttam, Nikita, Aditi & Anchal
AddressSaraidhela, Dhanbad, Jharkhand

विश्वजीत

विश्वजीत इस www.hindimejankariya.com के फाउंडर है। विश्वजीत झारखंड राज्य के धनबाद जिले के रहने वाले है। विश्वजीत ने 2017 में Mechanical Engineering से अपना B.Tech की पढाई पूरा किए है और तब से ये ब्लॉग्गिंग कर रहे है। विश्वजीत के पास SEO से जुड़े काफी गहरी जानकारी है हम इन्हें SEO Expert भी कह सकते है इनके पास SEO में लगभग 5 साल का अनुभव है। वर्तमान में ये इस ब्लॉग के SEO से जुड़े काम करते है। 

उत्तम

उत्तम इस www.hindimejankariya.com के फाउंडर है। उत्तम झारखंड राज्य के धनबाद जिले के रहने वाले है। इन्होंने Mechanical Engineering की पढाई किए है और साल 2022 में अपना MBA की पढाई भी पूरा कर लिए है। उत्तम को लिखने में काफी गहरी रूचि है इनके पास Content Writing में लगभग 5 सालो का अनुभव है। वर्तमान में ये इस ब्लॉग में Content Writing के साथ साथ इस ब्लॉग को मैनेज करने का काम करते है।

निकिता

निकिता इस www.hindimejankariya.com में एक Content Writer के रूप में अपना योगदान देते है। निकिता झारखंड राज्य के बोकारो जिले के रहने वाले है। निकिता को अपने स्कूल के दिनों से ही लिखने में काफी गहरी रूचि है। आपको बता दे की निकिता ने साल 2020 में आयोजित झारखंड राज्य स्तरीय लेखन प्रतियोगिता में राज्य में तीसरा स्थान हासिल किए थे जिस कारण इन्हें झारखंड शिक्षा विभाग की ओर से सम्मानित भी किया जा चूका है। वर्तमान में ये अपनी इंजीनियरिंग की पढाई करने के साथ साथ इस ब्लॉग में Education से जुड़े विषयों में लिखा करते है।

अदिति

अदिति इस www.hindimejankariya.com में एक Content Writer के रूप में अपना योगदान देते है। अदिति पश्चिम बंगाल राज्य के आसनसोल जिले के रहने वाले है। इन्होने अपना B.Com की पढाई पूरा कर लिए है और आगे M.Com की पढाई कर रहे है। अदिति को Business, Finance आदि से जुड़े जानकारियों के बारे में पढ़ना और लिखना काफी पसंद है। वर्तमान में ये इस ब्लॉग में Business, Finance आदि से जुड़े विषयों में लिखा करते है।

अंचल

अंचल इस www.hindimejankariya.com में एक Content Writer के रूप में अपना योगदान देते है। अंचल झारखंड राज्य के गिरिडीह जिले के रहने वाले है। अंचल अभी Computer Science में अपनी Engineering की पढाई कर रहे है। अंचल को Technology, Science, gadgets आदि से जुड़े नए नए जानकारियों के बारे में पढ़ने और लिखने का काफी गहरी रूचि है। वर्तमान में ये इस ब्लॉग में Technology, Science, gadgets आदि से जुड़े विषयों में लिखा करते है।

हमारे इस अभियान के साथ जुड़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद। आशा करता हूँ की आप हमारे ऊपर इसी प्रकार का प्यार बनाए रखेंगे।

फिर एक बार Hindi Me Jankariya की पूरी Team की और से आपको बहुत बहुत धन्यवाद।