पंजाब की राजधानी क्या है और इसके बारे में पूरी जानकारी | Punjab Ki Rajdhani Kya Hai

Punjab ki rajdhani kya hai के इस आर्टिकल में आज हमलोग पंजाब की राजधानी क्या है और इसके बारे में पूरी जानकारी जैसे पंजाब की भौगोलिक जानकारी, ऐतिहासिक जानकारी, प्रमुख पर्यटन स्थल आदि के बारे में पुरे विस्तार में जानने वाले है।

पंजाब की राजधानी क्या है (Punjab ki rajdhani kya hai)

पंजाब की राजधानी “चंडीगढ़” है।

राज्य का नामपंजाब
पंजाब की राजधानी का नामचंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री का नामश्री भगवंत सिंह मान
पंजाब के राज्यपाल का नामश्री बनवारीलाल पुरोहित

पंजाब के बारे में जानकारी

Punjab ki rajdhani kya hai
पंजाब, भारत

पंजाब भारत का एक राज्य है जो उत्तरी भारत में स्थित है। पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ है, जो कि एक केंद्र शासित प्रदेश है। आपको बता दे की चंडीगढ़ हरियाणा की राजधानी भी है। पंजाब का क्षेत्रफल लगभग 50,362 वर्ग किलोमीटर है। तथा पंजाब का जनसंख्या लगभग 3 करोड़ 80 लाख के आसपास है।

पंजाब भारत के सबसे समृद्ध राज्यों में से एक है और इसकी अर्थव्यवस्था के आधार पर इसे भारत का सबसे उत्तम राज्यों में से एक माना जाता है। पंजाब खेती, उद्योग, व्यापार, पर्यटन और सेवा क्षेत्रों में अग्रणी राज्यों में से एक है।

पंजाब भारत का एक सबसे अधिक खेतीबाड़ी वाला राज्य में से एक है। यहां गेहूं, चावल, कपास, आलू, सरसों, मक्का आदि फसलों की काफी अधिक मात्रा में उत्पादक की जाती है। पंजाब भारत का अग्रणी दूध उत्पादक राज्य भी है और यहां भेड़-बकरे और मुर्गीपालन भी काफी अधिक मात्रा में किया जाता है।

पंजाब राज्य में सबसे अधिक सिख धर्म के लोग पाए जाते है। पंजाब में सिख धर्म के लोगों को “सिख” या “सिखा” कहा जाता है। पंजाब राज्य में सिख धर्म के साथ ही हिंदू, मुस्लिम और ईसाई धर्म के लोग भी काफी संख्या में रहते है। 

पंजाब का खानपान पुरे विश्वभर में काफी मशहूर है जैसे कि मक्की की रोटी, सरसों का साग, मुर्गा मक्खनी, पनीर टिक्का, बटूरा और चोले, लस्सी, गुलाब जामुन आदि भोजन विश्वभर के लोगो के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। भारत के अन्य सभी राज्य राजधानी के बारे में जानने के लिए यहाँ से पढ़े।

पंजाब की भूगोल के बारे में जानकारी

पंजाब भारत के उत्तर-पश्चिम में स्थित एक राज्य है जो उत्तर पश्चिम में शिवालिक पहाड़ियों से लेकर दक्षिण में थर रेगिस्तान तक फैला हुआ है। पंजाब की सीमाएं उत्तर में जम्मू और कश्मीर, उत्तर-पूर्व में हिमाचल प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में हरियाणा, दक्षिण-पश्चिम में राजस्थान और पश्चिम में पाकिस्तानी से मिलती हैं। तथा इसके दक्षिण-पूर्व में केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ स्थित है जी की इसकी राजधानी है। पंजाब को ‘पाँच नदियों की भूमि’ भी कहा जाता है। पंजाब की ये पांच प्रमुख नदियाँ है सतलज, रावी, ब्यास, चिनाब और झेलम। हरियाणा की राजधानी कहां है या हिमाचल प्रदेश की राजधानी क्या है के बारे में आप क्लिक करके जान सकते है।

पंजाब की इतिहास के बारे में जानकारी

पंजाब का इतिहास बहुत विस्तृत है और इसमें कई महत्वपूर्ण घटनाएं शामिल हैं। पंजाब का इतिहास प्राचीनकाल से शुरू हुआ था जब इस क्षेत्र में वेदी और जैन धर्म के अनुयायी रहते थे।

मौर्य वंश के समय में पंजाब क्षेत्र का एक बड़ा हिस्सा इस वंश के अधीन था। मौर्य साम्राज्य के बाद इस क्षेत्र पर कुछ राजवंशों का शासन रहा, जिसमें शक, कुषाण और गुप्त शामिल थे।

मुगल शासनकाल में जब शाहजहां ने अपनी राजधानी दिल्ली से लाहौर कर दी तो पंजाब एक महत्वपूर्ण क्षेत्र बन गया था। मुगल शासनकाल में पंजाब क्षेत्र में आधुनिक संस्कृति, विज्ञान और कला का विकास हुआ था। 

सन 1849 में सिखों और अंग्रेजों के बीच हुए दो निष्फल युद्धों के बाद पंजाब ब्रिटिश शासन के अधीन हो गया। फिर जब 1947 में भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली तथा भारत का विभाजन हुआ तो उस समय सबसे ज्यादा विनाश और नुकसान उत्तर भारत के इस क्षेत्र को ही हुआ। 

इसके बाद पंजाब के पूर्वी क्षेत्रो की आठ रियासतों को साथ मिलाकर नया राज्य ‘पेप्सू’ बनाया गया जिसकी राजधानी  पटियाला को बनाया गया था। लेकिन फिर बाद में 1956 में पेप्सू को पंजाब में मिला दिया गया। और इस प्रकार 01 नवम्बर, 1956 को आधिकारिक रूप से पंजाब राज्य की स्थापना हुई थी।

इसके बाद 1 नवम्बर 1966 को फिर से पंजाब का विभाजन किया गया और पंजाब से दो नए राज्य हरियाणा और हिमाचल प्रदेश का जन्म हुआ। और वर्तमान पंजाब राज्य का भी जन्म इसी दिन हुआ जिसकारण से पंजाब का स्थापना भी 1 नवम्बर 1966 को ही माना जाता है।

पंजाब के प्रमुख पर्यटन स्थल 

पंजाब के अमृतसर में स्थित कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल

स्वर्ण मंदिर, जलियांवाला बाग, अकाल तख्त, महाराजा रणजीत सिंह पैनोरमा, तारा तरन साहिब, महाराजा रणजीत सिंह संग्रहालय, वाघा बॉर्डर, हरिके वेटलैंड और पक्षी अभयारण्य, रामबाग गार्डन, दुर्गियाना मंदिर, भटिंडा किला, कैसरबाग पार्क आदि

पंजाब के जलंधर में स्थित कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल

शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह संग्रहालय, इमाम नासिर मस्जिद, तुलसी मंदिर, वंडरलैंड थीम पार्क, पुष्पा गुजराल साइंस सिटी, देवी तालाब मंदिर, सेंट मैरी कैथेड्रल चर्च, शीतला मंदिर, रंगला पंजाब हवेली, कंपनी बाग आदि

पंजाब के लुधियाना में स्थित कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय संग्रहालय, ग्रामीण विरासत संग्रहालय, लोधी किला, फिल्लौर का किला, गुरुद्वारा चरण कमल, डियर पार्क, नेहरू रोज गार्डन आदि

पंजाब के पटियाला में स्थित कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल

काली मंदिर, दरबार हॉल, किला मुबारक कॉम्प्लेक्स, बीर मोती बाग अभयारण्य, लछमन झूला आदि

नीचे दिए गए टेबल सूचि में आप भारत के राज्य – राजधानी से जुड़े अन्य आर्टिकल पढ़ सकते है।

1आंध्र प्रदेश की राजधानी क्या है
2अरुणाचल प्रदेश की राजधानी क्या है
3असम की राजधानी क्या है
4बिहार की राजधानी कहां है
5छत्तीसगढ़ की राजधानी क्या है
6गोवा की राजधानी क्या है
7गुजरात की राजधानी क्या है
8हरियाणा की राजधानी कहां है
9हिमाचल प्रदेश की राजधानी क्या है
10झारखंड की राजधानी कहां है
11कर्नाटक की राजधानी क्या है
12केरल की राजधानी क्या है
13मध्य प्रदेश की राजधानी क्या है
14महाराष्ट्र की राजधानी क्या है
15मणिपुर की राजधानी क्या है
16मेघालय की राजधानी क्या है
17मिजोरम की राजधानी क्या है
18नागालैंड की राजधानी का नाम क्या है
19ओडिशा की राजधानी कहां है
20पंजाब की राजधानी क्या है
21राजस्थान की राजधानी क्या है
22राजस्थान की राजधानी क्या है
23तमिलनाडु की राजधानी कहां है
24तेलंगाना की राजधानी कहां है
25त्रिपुरा की राजधानी कहां है
26उत्तर प्रदेश की राजधानी क्या है
27उत्तराखंड की राजधानी कहां है
28पश्चिम बंगाल की राजधानी कहां है

इसी प्रकार के भारत के राज्यों की राजधानी की जानकारी, रोचक तथ्यों की जानकारी, मात्रा वाले शब्दों की जानकारी, पर्यायवाची शब्दों की जानकारी, अक्षर वाले शब्दों की जानकारी के लिए हिंदी में जानकारी पे क्लिक करे।

FAQ on punjab ki rajdhani kya hai

पंजाब की राजधानी कहां है?

पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ है।

पंजाब की स्थापना कब हुई थी?

पंजाब की स्थापना 1 नवम्बर 1966 को हुई थी।

पंजाब की सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कौन सी है?

पंजाब के अमृतसर में स्थित स्वर्ण मंदिर सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में से एक है।

निष्कर्ष (पंजाब की राजधानी क्या है)

पंजाब की राजधानी क्या है? के इस आर्टिकल में आज हमने जाना की पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ है। साथ ही इसमें हमने पंजाब राज्य से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में जाना, आशा करता हूँ की आपको यह आर्टिकल काफी अच्छा और जानकारीपूर्ण लगा होगा। आप इस आर्टिकल से जुड़े अपने विचार कमेंट के द्वारा हमसे साझा कर सकते है। साथ ही इस आर्टिकल को अपने यार दोस्तों के साथ शेयर जरुर करे। 

पंजाब की राजधानी क्या है (Punjab ki rajdhani kya hai) के इस आर्टिकल को अपना प्यार और सपोर्ट देने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

Leave a Comment