👉हिंदीमेंजानकारियाँ व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करे 👈

10 Birds Name in Hindi and English | 10 पक्षियों के नाम हिंदी और इंग्लिश में

10 Birds name in hindi and english के इस आर्टिकल में आज हमलोग 10 पक्षियों के नाम हिंदी और इंग्लिश में जानेंगे साथ ही उन सभी 10 पक्षियों के बारे में पूरी जानकारी जानने वाले है। 

विषयसूची (Table of Contents)

10 Pakshiyon ke naam

10 birds name in hindi and english
10 birds name in hindi and english

10 Birds name in english and hindi

10 Birds name in hindi and english (10 पक्षियों के नाम हिंदी और इंग्लिश में)

क्रम स.पक्षियों के नाम हिंदी मेंपक्षियों के नाम इंग्लिश मेंपक्षियों के चित्र
1तोता (Tota)Parrot (पैरेट)Parrot
2मोर (Mor)Peacock (पीकॉक)Peacock
3शुतुरमुर्ग (Shuturmurg)Ostrich (ओस्त्रीच)Ostrich
4कबूतर (Kabutar)Pigeon (पिजन)Pigeon
5उल्लु (Ullu)Owl (आउल)Owl
6चील (Chil)Kite (किट)Kite
7कोयल (Koyal)Cuckoo (कुकु)Cuckoo
8मैना (Mayna)Mynah (मैना)Mynah
9मुर्गी (Murgi)Hen (हेन)Hen
10कौवा (Kowa)Crow (क्रो)Crow

दोस्तों जैसा की अभी हम 10 पक्षियों के नाम हिंदी और इंग्लिश में जान रहे है, इसी प्रकार यदि आप 10 जानवरों के नाम,, 10 फलों के नाम, 10 फूलों के नाम, 10 सब्जियों के नाम, 10 शरीर के अंगों के नाम, 10 रंगों के नाम, 10 कीड़े मकोड़े के नाम आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो Naamo ki jankari hindi aur english mein पे क्लिक करे।

10 पक्षियों के नाम और पक्षियों की जानकारी हिंदी में

तोता के बारे ने जानकारी (Information about parrot in hindi)

क्या आप जानते है पुरे दुनिया में तोता पाले जाने वाले पक्षियों में सबसे ज्यादा लोकप्रिय पक्षी में से एक है। तोता अपने चमकीले रंग के पंख और मानव भाषण की नकल करने की उनकी क्षमता के लिए लोगो के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। तोता को अंग्रेजी में Parrot कहा जाता है वही तोता का वैज्ञानिक नाम की बात करे तो इसका वैज्ञानिक नाम सिटासिफोर्मीस (Psittaciformes) है। आपको बता दे की दुनिया में तोते की 350 से भी ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं। ये पक्षी उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाए जाते हैं। पुरे दुनिया में तोता ही एक मात्र पक्षी है जो हम इंसानों की तरह हमारी भाषा बोल सकते है। सामान्यत: तोता एक बार में 2 से 5 अंडे देते है और यह अपना घोसला पेड़ो के खोखले टहनियों पे बनाना पसंद करते है जहाँ वह अपने बच्चो को शिकारियों से दूर रखकर पालन पोषण करते है। तोता एक शाकाहारी पक्षी होता है जो हर तरह के फल खाना पसंद करता है आम और अमरुद तो तोते को सबसे ज्यादा प्रिय होते हैं तोता को मिर्ची खाना बहुत ही ज्यादा पसंद होता है। एक तोते का जीवनकाल बाकी दुसरे पंछियों के मुकाबले काफी लंबा होता है। आमतौर पर यह औसतन 25 से 30 साल तक जीवित रहते है। 

मोर के बारे ने जानकारी (Information about peacock in hindi)

मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है, जो अनुग्रह, आनंद, सौंदर्य और प्रेम का प्रतीक है। मोर को अंग्रेजी में हम Peacock के नाम से जानते है तथा मोर का वैज्ञानिक नाम पावो क्रिस्टेटस (Pavo Cristatus) है। मोर की रंगीन पंखों वाली लंबी पूंछ होती है। मोर अपने शानदार पूंछ पंखों के लिए प्रसिद्ध है मोर बेहद खूबसूरत पक्षी है। यह तीतर परिवार का सदस्य है और भारत का मूल निवासी है। नर मोर को मोर कहा जाता है और मादा को मोरनी कहा जाता है। मोर एक बड़ा पक्षी है जिसकी लंबाई 2 से 3 फीट और पंखों का फैलाव 4 से 5 फीट होता है। नर मोर मादा की तुलना में अधिक रंगीन होता है। मोर पक्षी हिंदू धर्म से भी जुड़ा हुआ है और इसे भगवान कृष्ण का रूप माना जाता है। साथ ही कुछ हिंदू पौराणिक कथाओं में मोर को देवी सरस्वती से भी जोड़ा गया है। पक्षी को सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है।

शुतुरमुर्ग के बारे ने जानकारी (Information about ostrich in hindi)

अपने आकार और वजन के कारण दुनिया का सबसे विशाल पक्षी उड़ान रहित पक्षी है यानि ऐसा पक्षी जो उड़ नहीं सकते है। शुतुरमुर्ग को अंग्रेजी में Ostrich कहा जाता है वही शुतुरमुर्ग का वैज्ञानिक नाम स्ट्रुथिओ कॅमिलस (Struthio Camelus) है। शुतुरमुर्ग एक ऐसा पक्षी है जिसके पास कई अनूठी विशेषताएं हैं। उदाहरण के लिए, उनकी आँखें किसी भी अन्य पक्षी की तुलना में बड़ी होती हैं, शुतुरमुर्ग के अंडे किसी भी अन्य पक्षी के अंडे के तुलना में सबसे बड़े होते हैं। शुतुरमुर्ग 60 किमी/घंटा तक की गति से दौड़ सकते हैं। इसके लंबी गर्दन और पैर भी लम्बे लम्बे होते हैं और उनके पंख काले और सफेद रंग के होते हैं। शुतुरमुर्ग मूल रूप से अफ्रीका का निवासी है। शुतुरमुर्ग विभिन्न प्रकार के पौधों और बीजों को खाते हैं यह एक शाकाहारी पक्षी होते हैं। 

कबूतर के बारे ने जानकारी (Information about pigeon in hindi)

कबूतर एक बहुत ही खुबसूरत पक्षी है इसकी खूबसूरती के कारण कबूतर को प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इसी कारण कबूतर का जिक्र कई कथाओं और फिल्मों में किया जाता है। कबूतर को अंग्रेजी में Pigeon कहा जाता है वही कबूतर का वैज्ञानिक नाम कोलंबिया लिविया डोमेस्टिका (Columba Livia Domestica) है। कबूतर एक शांतिप्रिय पक्षी है। इसलिए यह इंसानों के साथ हमारे आसपास रहना पसंद करते हैं। कबूतर एक साथ झुंड में रहना पसंद करते हैं बड़े महलों, मंदिरों, भवनों आदि जगहों पर कबूतर रहा करते है। कबूतर देखने में सुंदर और  आकर्षक होते है जिस कारण से पौराणिक समय से ही लोग कबूतर को पालते हैं। कबूतर को एक शुभ पक्षी भी माना जाता है। हिन्दू धर्म में ऐसा माना जाता है की घर में कबूतर का वास मतलब घर में माँ लक्ष्मी जी का वास होना। कबूतर एक ऐसा पक्षी है जिसकी याददाश्त बहुत ही तेज होती है जिस कारन से पुराने जमाने में लोग कबूतर का इस्तेमाल एक जगह से दुसरे जगह पत्र भेजने के लिए किया करते थे।

उल्लू के बारे ने जानकारी (Information about owl in hindi)

क्या आपको पता है हमारे भारत देश में उल्लू की लगभग 33 प्रजातियाँ पाई जाती है वही पुरे दुनिया में उल्लू की लगभग 200 से भी अधिक प्रजातियाँ पाई जाती है। उल्लू को अंग्रेजी में Owl के नाम से जाना जाता है वही उल्लू का वैज्ञानिक नाम  स्त्रिगिफॉर्मेस (Strigiformes) है। आपको बता दे की हिंदू धर्म में उल्लू माँ लक्ष्मी जी का वाहन होते है और माँ लक्ष्मी को धन और समृधि का प्रतिक माना जाता है जिस कारन से हिंदू धर्म में उल्लू को भी धन और समृधि का प्रतिक माना जाता है। उल्लू अपनी गर्दन को पूरी तरह पीछे मोड़ सकती है उल्लू अपनी गर्दन को लगभग 270 डिग्री तक मोड़ सकती है। उल्लू एक ऐसा पक्षी है जो दिन के अपेक्षा रात को ज्यादा अच्छी तरह से देख सकता है और यही कारण है की उल्लू अपना भोजन करने के लिए शिकार दिन के अपेक्षा रात को ही ज्यादातर करते है। उल्लू एक मांसाहारी पक्षी है जो छोटे जानवरों जैसे गिलहरी, चूहा, छुछुंदर, सांप, रात में उड़ने वाले कीड़ो मकोड़े आदि का शिकार करते है।

चील के बारे ने जानकारी (Information about eagle in hindi)

चील एक बेहद ही शातिर और खतरनाक शिकारी पक्षी है चील को अंग्रेजी में Eagle और Kite भी कहा जाता है वही चील का वैज्ञानिक नाम मिल्वुस मिग्रंस (Milvus Migrans) होता है। चील की आंखें हम इंसानों से 4-8 गुना अधिक शक्तिशाली होते हैं। चील अपने शिकार को लगभग 5 किलोमीटर के दुरी से भी देख सकता है। चील आसमान में काफी ज्यादा ऊँचाई तक उड़ सकता है यह लगभग 10,000 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकता है। चील के पैरो में बड़े बड़े नुकीले नाख़ून होते है और इसका एक मुड़ा हुआ चोंच होता है जो इसे काफी खतरनाक शिकारी बनाता है। चील एक मांसाहारी पक्षी है जो ज्यादातर गिलहरी, चूहा, सांप आदि का शिकार करके खाते है। पुरे दुनिया में चील की लगभग 60 से भी अधिक प्रजातियाँ पाई जाती है और इसकी जादातर प्रजातियाँ एशिया और अफ्रीका में पाए जाते है।

कोयल के बारे ने जानकारी (Information about cuckoo in hindi)

कोयल अपने मधुर आवाज के लिए लोगो के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। सुबह सुबह कोयल की मधुर कु कु की आवास सुनना काफी अच्छा लगता है। कोयल का अंग्रेजी नाम Cuckoo है तथा कोयल का वैज्ञानिक नाम यूडाइनेमिस स्कोलोपेकस (Eudynamys Scolopaceus) है। कोयल एक सर्वाहारी पक्षी है यानि ये छोटे जानवरों जैसे गिलहरी, चूहा, छुछुंदर, सांप आदि का शिकार करके तो खाते ही है साथ ही यह फल जैसे पपीता, अमरुद आदि भी खाते है। कोयल एक बेहद ही चालाक पक्षी होते है जो अंडे देने के लिए कभी घोसला नहीं बनाते है बल्कि बड़े चालाकी से ये अपने अंडे दुसरे पक्षियों के घोसले में दे देते है और वह पक्षी अपना अंडा समझ कर कोयल के अंडो का भरण पोषण करते है। भारत में कोयल की लगभग 21 प्रजाति पाई जाती है वही पुरे विश्व में कोयल की लगभग 140 प्रजातियाँ पाई जाती है।

मैना के बारे ने जानकारी (Information about mynah in hindi)

मैना मूल रुप से दक्षिण एशियाई में पाए जाने वाला एक पक्षी है, जो भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, और म्यांमार देशो में ज्यादातर पाए जाते है। हलाकि अब यह पक्षी दुनिया के कई अन्य देशों मे भी पाई जा रही है। मैना को अंग्रेजी में Mynah कहा जाता है वही मैना का वैज्ञानिक नाम एक्रिडोथेरेस ट्रिस्टिस (Acridotheres Tristis) है। मैना एक ऐसा पक्षी है जो झुंड में रहना पसंद करते है। मैना बड़े बड़े झुण्ड बना कर इंसानी शहरों और इंसानी बस्तियों के आस पास रहते हैं यह जहा भी रहते है बहुत शोर मचाते हैं। मैना आक्रामक और निडर पक्षी हैं जो अपने से कई गुना बड़े पक्षी से भी भीड़ जाते है। मैना एक बार में 4 से 5 अंडे देते है और 15 से 18 दिनों के अंदर इन अंडो से चूजे बाहर निकल आते है। एक मैना का जीवनकाल औसतन 12 वर्षो का होता है पर यह अधिकतम 25 साल तक भी जीवित रह सकता है।

मुर्गी के बारे ने जानकारी (Information about hen in hindi)

मुर्गी एक उड़न रहित पक्षी है। मुर्गी का पंख छोटे छोटे होते है जबकि इसका शारीर भारी होता है जिस कारण से यह पक्षी उड़ नहीं सकता है। मुर्गी को अंग्रेजी में हम Hen के नाम से जानते है वही मुर्गी का वैज्ञानिक नाम गैलस गैलस डोमेस्टिकस (Gallus Gallus Domesticus) है। मुर्गी एक पालतू पक्षी है जिसे लोग ज्यादातर व्यवसाय के लिए पालते है। मुर्गी का अंडा काफी पौष्टिक गुणे से भरपूर होते है जिस कारण से मार्किट में मुर्गी के अंडे का डिमांड काफी ज्यादा होता है वही नॉन वेजिटेरियन लोग मुर्गी के मांस को भी बड़े ही चाव से खाते है। अंटार्कटिका और वेटिकन सिटी को छोड़ कर मुर्गी लगभग पुरे दुनिया में पाए जाते है। मुर्गी एक सर्वाहारी पक्षी पक्षी है जो दाना चुनने के साथ साथ छोटे छोटे कीड़े मकोड़ो को भी खाते है। एक मुर्गी औसतन एक साल में 280 अंडे देते है। मुर्गी के अंडे से चूजे निकलने में लगभग 21 दिनों का समय लगता है। तथा एक मुर्गी का जीवनकाल औसतन 18 महीनो का होता है।

कौवा के बारे ने जानकारी (Information about crow in hindi)

कौवा का रंग काला होता है और बहुत ही कर्कश काँव काँव की आवाज करते रहता है। कौवा को अंग्रेजी में Crow करते है तथा कौवा का वैज्ञानिक नाम कोर्वस (Corvus) है। कौवा हमेशा झुंड में रहना पसंद करते है। कौवा को एक चोर पक्षी भी कहा जाता है क्यूंकि ये खाना चोरी करने में माहिर होते है। कौवा दुसरे पक्षियों के घोसले से उनका अंडा चुरा के खा जाता है। कौवा एक सर्वाहारी पक्षी पक्षी है कौवा चूहों, गिलहरी, छोटी छिपकली, छोटे पक्षियों आदि को खाते है साथ ही यह चावल रोटी आदि भी खाते है। कौवा को प्राकृतिक का सफाई कर्मी भी कहा जाता है जो मारा गला चीजो को खाकर प्रकृति को साफ़ करती है। भारत में कौवा की 6 प्रजातियाँ पाई जाती है वही पुरे दुनिया में कौवा की 50 से भी अधिक प्रजातियाँ पाई जाती है। 

अन्य पढ़े:

FAQ on 10 Birds name in hindi and english

तोता को इंग्लिश में क्या कहते है?

तोता को इंग्लिश में Parrot कहते है।

मोर को इंग्लिश में क्या कहते है?

मोर को इंग्लिश में Peacock कहते है।

शुतुरमुर्ग को इंग्लिश में क्या कहते है?

शुतुरमुर्ग को इंग्लिश में Ostrich कहते है।

कबूतर को इंग्लिश में क्या कहते है?

कबूतर को इंग्लिश में Pigeon कहते है।

उल्लु को इंग्लिश में क्या कहते है?

उल्लु को इंग्लिश में Owl कहते है।

चील को इंग्लिश में क्या कहते है?

चील को इंग्लिश में Kite कहते है।

कोयल को इंग्लिश में क्या कहते है?

कोयल को इंग्लिश में Cuckoo कहते है।

मैना को इंग्लिश में क्या कहते है?

मैना को इंग्लिश में Mynah कहते है।

मुर्गी को इंग्लिश में क्या कहते है?

मुर्गी को इंग्लिश में Hen कहते है।

कौवा को इंग्लिश में क्या कहते है?

कौवा को इंग्लिश में Crow कहते है।

Conclusion on 10 pakshi ke naam

10 birds name in hindi and english के इस आर्टिकल में आज हमलोग 10 पक्षियों के नाम हिंदी और इंग्लिश में जानेंगे साथ ही उन सभी 10 पक्षियों के बारे में पूरी जानकारी जाना, आशा करता हूँ की आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी। आपको यह 10 pakshi ke naam का आर्टिकल कैसा लगा यह आप हमे कमेंट में जरुर बताए साथ ही इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करे।

10 birds name in hindi and english के इस आर्टिकल को अपना प्यार देने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

2 thoughts on “10 Birds Name in Hindi and English | 10 पक्षियों के नाम हिंदी और इंग्लिश में”

Leave a Comment