10 Paltu Janwar Ke Naam | 10 Domestic Animals Name in Hindi and English

10 paltu janwar ke naam के इस आर्टिकल में आज हमलोग “10 Domestic Animals Name in hindi and english” यानि “10 पालतू जानवरों के नाम हिंदी और इंग्लिश में” जानने के साथ साथ उन सभी पालतू जानवरों के बारे में पूरी पूरी जानकारी जानने वाले है।

पालतू जानवर: ऐसे जानवर जिसे हम अपने घरो में पालते है या वह जानवर जो हमारे घरो के आसपास पाए जाते है उसे पालतू जानवर कहा जाता है।

विषयसूची (Table of Contents)

10 Domestic animals name in hindi and english

10 Paltu Janwar Ke Naam

10 पालतू जानवरों के नाम हिंदी और इंग्लिश में

10 Paltu janwar ke naam hindi aur english mein

क्रम सपालतू जानवरों के नाम हिंदी मेंपालतू जानवरों के नाम इंग्लिश मेंपालतू जानवरों के चित्र
1कुत्ता (Kutta)Dog (डॉग) dog
2बिल्ली (Billi)Cat (कैट)cat
3गाय (Gay)Cow (काऊ)Cow
4बैल (Bail)Ox (ऑक्स)ox
5बकरी (Bakari)Goat (गोअट)Goat
6घोड़ा (Ghoda)Horse (हॉर्स)Horse
7भैंस (Bhais)Buffalo (बफैलो)Buffalo
8ऊंट (Unt)Camel (कैमल)Camel
9गधा (Gadha)Donkey (डंकी)Donkey
10भेड़ (Bhed)Sheep (शीप)Sheep

दोस्तों जैसा की अभी हम 10 पालतू जानवरों के नाम हिंदी और इंग्लिश में जान रहे है, इसी प्रकार यदि आप 10 जंगली जानवरों के नाम, 10 पक्षियों के नाम, 10 फलों के नाम, 10 फूलों के नाम, 10 सब्जियों के नाम, 10 शरीर के अंगों के नाम, 10 रंगों के नाम, 10 कीड़े मकोड़े के नाम आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो नामों की जानकारी हिंदी और इंग्लिश में पे क्लिक करे।

10 पालतू जानवर के नाम और उसके बारे में पूरी जानकारी

कुत्ता के बारे में जानकारी (Information about dog in hindi)

कुत्ता को अंग्रेजी में Dog कहा जाता है वही कुत्ता का वैज्ञानिक नाम केनिस लुपस फैमिलियरीस (Canis Lupus Familiaris) है। कुत्ता एक पालतू जानवर है। कहा जाता है की प्राचीन काल में आदि मानव द्वारा पाला गया पहला जानवर कुत्ता ही था। कुत्ता एक बहुत ही समझदार, बुद्धिमान और वफादार जानवर होता है। कुत्ता को लोग अपने शौक से अपने घरो में पालते है जो उनके घर की रखवाली भी करते है। हमारे घरो के आसपास भी काफी संख्या में कुत्ते पाए जाते है। कुत्ता एक सर्वाहारी जानवर है जो वेज और नॉन वेज दोनों प्रकार की भोजन को खाते है। कुत्ता मांस, मछली, दूध, ब्रेड, बिस्कुट, चावल, रोटी आदि खाते है। अन्य जानवरों के मुकाबले कुत्ता की देखने और सूंघने की क्षमता काफी तेज होती है जिस कारण से कुत्ता को पुलिश फ़ोर्स के द्वारा भी किसी चीज के छानबीन में इस्तेमाल करते है।

बिल्ली के बारे में जानकारी (Information about cat in hindi)

बिल्ली का अंग्रेजी में नाम Cat है। वही बिल्ली का वैज्ञानिक नाम फेलिस डोमेस्टिका (Felis Domestica) है। बिल्ली एक पालतू जानवर है जिसे लोग अपने घरो में शौक से पालते है। ऐसे भी काफी बिल्ली हमारे घरो के आसपास दिखाई देते है जिसे कोई पालते तो नहीं है पर वह हमारे घरो के आसपास ही रहते है। बिल्ली एक बहुत ही तेज, फुर्तीला, समझदार, और शातिर जानवर होता है। बिल्ली एक सर्वाहारी जानवर है जो मांस, मछली, दूध, ब्रेड, बिस्कुट, चावल, रोटी आदि खाते है। बिल्ली को चूहा का शिकार करना बहुत पसंद है। बिल्ली चूहा का शिकार करके उसे खा जाता है। देश के कई हिस्सों में ऐसी भी मान्यता है की बिल्ली के रास्ता काटने को अशुभ होता है। 

गाय के बारे में जानकारी (Information about cow in hindi)

गाय को अंग्रेजी में Cow कहा जाता है वही गाय का वैज्ञानिक नाम बोस टौरस (Bos Taurus) होता है। गाय एक बहुत ही प्यारा और शांत स्वभाव का पालतू जानवर होते है। हिन्दू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है और इनकी पूजा भी किया जाता है साथ ही गाय को एक बहुत ही शुभ जानवर माना जाता है इसके मल यानि गोबर को भी शुभ माना जाता है। साथ ही हिन्दू धर्म में गाय पलना एक पुन्य का काम माना जाता है। गाय एक दुधारू पशु है जिसे हम दूध के लिए अपने घरो में पाला करते है। गाय का दूध बहुत ही स्वादिष्ट होता है साथ ही यह पोस्टिक गुणों से भरपूर भी होता है। गाय एक पूर्ण शाकाहारी जानवर है जो घास, भूसा, खली, चोकर आदि खाते है।

बैल के बारे में जानकारी (Information about ox in hindi)

बैल को अंग्रेजी में हम Ox कहते है जबकि बैल का वैज्ञानिक नाम प्रिमिजिनियस टारस (Primigenius Taurus) है। बैल एक पालतू जानवर है जो बहुत ही ताकतवर, बलवान और शक्तिशाली जानवर है जिस कारण से हम बैलो को अपने  खेतो में हल जोतने के लिए अपने घरो में पाला करते है। साथ ही बैल का उपयोग बैलगाड़ी को खीचने में भी किया जाता है। हिन्दू धर्म में गाय की तरह ही बैलो को भी एक शुभ पशु माना जाता है और इनकी भी पूजा किया जाता है। बैल एक पूर्ण शाकाहारी जानवर है जो घास, भूसा, खली, चोकर आदि खाते है।

बकरी के बारे में जानकारी (Information about goat in hindi)

बकरी को अंग्रेजी में Goat कहते है वही बकरी का वैज्ञानिक नाम कैप्रा एगेग्रस हिरकस (Capra Aegagrus Hircus) है। बकरी एक पालतू जानवर है। भारत के ग्रामीण क्षेत्रो में बकरी को छोटी गाय भी कहा जाता है और बकरी का पालन दूध प्राप्त करने के लिए किया करते है। बकरी के नर को बकरा कहा जाता है। नर बकरी को बकरा कहा जाता है। हमारे देश भारत में मांस के रूप में बकरा का मांस सबसे अधिक मात्रा में खाया जाता है जिस कारण से मार्केट में बकरा का डिमांड हमेशा काफी ज्यादा में होता है जिस कारण से लोग पैसा कमाने के लिए भी बकरा का पालन करते है। वही हिन्दू धर्म में देवी देवता को प्रशन्न करने के लिए बकरा की बलि चढाई जाती है।

घोड़ा के बारे में जानकारी (Information about horse in hindi)

घोड़ा को अंग्रेजी में Horse कहते है वही घोड़ा का वैज्ञानिक नाम इक्वस कैबेलस (Equus caballus) है। घोड़ा एक बहुत ही बुद्धिमान, शक्तिशाली और तेज जानवर है। प्राचीन काल से ही मनुष्यों के द्वारा घोड़ा का पालन किया जा रहा है। घोड़ा बहुत ही तेज और लगातार बिना रुके दौड़ने के लिए काफी प्रशिद्ध है। घोड़ा के बहुत ही तेज और लगातार बिना रुके दौड़ने के गुण के कारण ही राजा महाराजा द्वारा घोड़ा का पालन घुड़सवारी और घोड़ा गाड़ी के लिए किया जाता था। घोड़ा एक साहसी और निडर जानवर भी है जिस कारण से घोड़ा का उपयोग युद्ध में भी किया जाता था। आज कल घोड़ा का पालन लोग बड़े शौक से घुड़सवारी और घोड़ा गाड़ी के लिए करते है।

भैंस के बारे में जानकारी (Information about buffalo in hindi)

भैंस का अंग्रेजी में नाम Buffalo है तथा भैंस का वैज्ञानिक नाम बुबालस बुबालिस (Bubalus Bubalis) होता है। भैंस एक पालतू जानवर होता है जो भारत के ग्रामीण इलाको के लोग ज्यादातर पाला करते है। भैंस एक दुधारू पशु है जो काफी अधिक मात्रा में दूध देते है। भैंस को दूध के लिए अपने घरो में पाला जाता है। भैंस का दूध काफी स्वादिष्ट होता है साथ ही यह दूध पोषक तत्वों से भरपूर भी होता है। ग्रामीण क्षेत्रो में भैंस बहुत ही उपयोगी पशु होता है इसका मादा भैंस से तो दूध प्राप्त किया जाता है जबकि नर भैंस का उपयोग खेती के लिए किया जाता है। भैंस के उपयोगिता के कारण ही वैज्ञानिकों ने इसे ब्लेक डायमंड भी कहा है।

ऊंट के बारे में जानकारी (Information about camel in hindi)

ऊंट को अंग्रेजी में हम Camel कहते है। वही ऊंट का वैज्ञानिक नाम केमेलस ड्रोमेडेरियस (Camelus Dromedarius) है। ऊंट एक पालतू जानवर है जो रेगिस्तानी इलाको में पाया जाता है। भारत में ऊंट राजस्थान राज्य में ज्यादातर पाए जाते है। अन्य दुसरे जानवरों के मुकाबले ऊंट रेगिस्तान के बालू में काफी आसानी से चल सकते है जिस कारण से ऊंट को रेगिस्तान का जहाज कहा जाता है। ऊंट का उपयोग रेगिस्तान वाले इलाके के लोग एक जगह से दुसरे जगह जाने आने के लिए किया करते है। ऊंट एक शाकाहारी जानवर है जो घास, भूसा, पत्ता आदि खाते है। ऊंट के पेट में एक थेली होता है जिसमे वह पानी को इकटठा करके रखता है और रेगिस्तान की तपती धुप में बीना पानी पिय लगभग 21 दिनों तक रह सकता हैं।

गधा के बारे में जानकारी (Information about donkey in hindi)

गधा का अंग्रेजी में नाम Donkey है वही गधा का वैज्ञानिक नाम इक्विस असिनस (Equus Asinus) होता है। गधा एक पालतू जानवर है। गधा एक बहुत ही शांत और सीधा स्वभाव के जानवर है जिसे आमतोर पे एक मुर्ख जानवर माना जाता है। और यही कारण है की जब भी कोई बेवकूफों वाला हरकत या काम करता है तो अक्सर लोग उसे गधा कहकर संबोधित करते है। गधा का पालन आज कल बहुत ही कम हो गया है। गधा का उपयोग सामान्यत: सामान ढ़ोने के लिए किया जाता है वही मादा गधा का पालन दूध के लिए किया जाता है।

भेड़ के बारे में जानकारी (Information about sheep in hindi)

भेड़ को अंग्रेजी में Sheep कहा जाता है तथा भेड़ का वैज्ञानिक नाम ओवीज अराइज (Ovij Araij) होता है। भेड़ एक पालतू जानवर है जिसे मांस, दूध, ऊन आदि के लिए पाला जाता है। ठंडी क्षेत्रो में पाए जाने वाले भेड़ के पुरे शारीर में काफी सारे बाल होते है जो की ऊन होते है भेड़ का ऊन बहुत ही मुलायम होते है जिसका उपयोग विभिनन प्रकार के ऊनी वस्त्र बनाने के लिए किया जाता है। भारत के पूर्वी क्षेत्रो में जहा ठंड अधिक होता है वहा अधिक मात्रा में भेड़ो का पालन किया जाता है। किसानो के द्वारा भेड़ का मल को खाद के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

अन्य पढ़े:

10 Pet animals name in hindi and english

FAQ on 10 Paaltu janvaron ke naam

पालतू जानवर किसे कहते है?

ऐसे जानवर जिसे हम अपने घरो में पालते है या वह जानवर जो हमारे घरो के आसपास पाए जाते है उसे पालतू जानवर कहते है।

10 पालतू जानवरों के नाम क्या है?

कुत्ता – Dog
बिल्ली – Cat
गाय – Cow
बैल – Ox
बकरी – Goat
घोड़ा – Horse
भैंस – Buffalo
ऊंट – Camel
गधा – Donkey
भेड़ – Sheep

Conclusion on 10 paaltu janwar ke naam

10 Paltu Janwar Ke Naam के इस आर्टिकल में हमने 10 Domestic Animals Name in Hindi and English में जाना, साथ ही इन सभी 10 पालतू जानवरों के नाम के साथ साथ इसके बारे में पूरी जानकारी जाना, आशा करता हूँ की आपको यह जानकारी अच्छा लगा होगा। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा यह आप हमे कमेंट में जरुर बताए साथ ही इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करे।

10 paltu janwar ke naam (10 Domestic Animals Name in hindi and english) के इस आर्टिकल को अपना प्यार देने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

1 thought on “10 Paltu Janwar Ke Naam | 10 Domestic Animals Name in Hindi and English”

Leave a Comment