10 Flowers name in hindi and english | 10 फूलों के नाम हिंदी और इंग्लिश में

10 Flowers name in hindi and english: के इस आर्टिकल में हमलोग 10 फूलों के नाम हिंदी और इंग्लिश में के बारे में जानेंगे जिसे हम रोज अपने बगीचे में, बालकनी में या अन्य कोई जगह पे देखते है।

विषयसूची (Table of Contents)

10 फूलों के नाम हिंदी और इंग्लिश में

10 Flowers name in hindi and english

10 Flowers name in hindi and english

10 Flower name in hindi and english

क्रम स.फूलों का नाम हिंदी मेंफूलों का नाम इंग्लिश मेंफूलों का नाम संस्कृत मेंफूलों का वैज्ञानिक नाम
1गुलाबRoseपाटलम्Rosa
2गेंदाMarigoldस्थलपद्मम्Tagetes
3कमलLotusकुमुदम्Nelumbo nucifera
4चंपाChampaचम्पकम्Michelia
5चमेलीJasmineजातीपुष्पम्Jasminum
6सूरजमुखीSun Flowerसूर्य्यवितंHelianthus
7गुड़हलHibiscusजपाHibiscus
8लिलीLilyकंदकुसुमःLilium
9मोगराMograमल्लिकाJasminum Sambac
10गुलबहारDaisyमातृ, भृङ्गराजBellis Perennis

दोस्तों जैसा की अभी हम 10 फूलों के नाम हिंदी और इंग्लिश में जान रहे है, इसी प्रकार यदि आप 10 फलों के नाम, 10 सब्जियों के नाम, 10 जानवरों के नाम, 10 पक्षियों के नाम, 10 शरीर के अंगों के नाम, 10 कीड़े मकोड़े के नाम, 10 रंगों के नाम आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो Naamo ki jankari hindi aur english mein पे क्लिक करे।

10 Phoolon ke naam hindi mein

अन्य पढ़े:

10 फूल के नाम और उसके बारे में जानकारी

गुलाब फूल के बारे में जानकारी (Rose flower in hindi)

Rose flower in hindi

गुलाब फूल को अंग्रेजी में Lotus कहा जाता है जिसे संस्कृत में पाटलम् कहा जाता है वही गुलाब फूल का वैज्ञानिक नाम रोसा (Rosa) है। गुलाब का फूल बेहद ही सुंदर और खुबसूरत होता है। गुलाब का फूल आमतौर पर लाल रंग का होता है लाल रंग के अलावा भी गुलाब का फूल कई रंगों में पाया जाता है जैसे सफ़ेद, पीला, गुलाबी, हरा, नीला, काला, नारंगी, बैंगनी आदि। गुलाब का पौधा एक झाड़ीदार पौधा होता है जिसमे काफी सारे छोटे छोटे कांटे होते है। गुलाब का पौधा एक ऐसा पौधा है जिसमे आपको पुरे साल यानि सभी ऋतू में फूल खिलते हुए मिलेंगे। गुलाब का फूल अपनी सुंदरता और कोमलता के कारण काफी प्रसिद्ध है। लाल गुलाब को प्रेम का प्रतिक माना जाता है और प्रतेक साल पूरी दुनिया में 7 फ़रवरी को Rose Day के रूप में मनाया जाता है। वही पीला गुलाब को दोस्तों, हर्ष और नई शुरुआत का प्रतिक माना जाता है। जबकि सफेद गुलाब को पवित्रता, मासूमियत और शांति का प्रतिक माना जाता है। 

गेंदा फूल के बारे में जानकारी (Marigold flower in hindi)

Marigold flower in hindi

गेंदा फूल को अंग्रेजी में Marigold कहा जाता है जिसे संस्कृत में स्थलपद्मम् के नाम से जाना जाता है वही गेंदा फूल का वैज्ञानिक नाम Tagetes है। गेंदा का फूल बहुत ही खुबसूरत और आकर्षक होता है। गेंदा का फूल कई रंगों में पाया जाता है जिसमे से लाल और पीले रंगों के गेंदा ज्यादा देखे जाते है। गेंदा का पौधा झाड़ीदार होता है जो 2 से 3 फीट बड़ा हो सकता है। सामान्यत: गेंदा के पौधा में फूल अक्तूबर से फ़रवरी महीने तक आती है पर यदि इसकी अच्छे से देखभाल किया जाए तो इसमें 12 महीने फूल खिल सकते है। गेंदा की फूल का इस्तेमाल पूजा पाठ के साथ साथ सजावट में भी काफी ज्यादा किया जाता है। बाजार में गेंदा फूल का मांग काफी ज्यादा होता है और यही कारण है की भारत में काफी मात्रा में किसान गेंदे की फूलो की खेती करते है। 

कमल फूल के बारे में जानकारी (Lotus flower in hindi)

Lotus flower in hindi

कमल फूल को अंग्रेजी में Lotus कहते है जो संस्कृत में पद्म के नाम से जाना जाता है वही कमल फूल का वैज्ञानिक नाम Nelumbo Nucifera है। कमल, हमारे भारत देश का राष्ट्रीय फूल है। कमल एक बहुत सुंदर और मनमोहक फूल है जो तालाब, पोखर, झील आदि के कीचड़ या दलदल वाले जगहों में पाया जाता है। कमल का पत्तियाँ गोल  थाली के आकार का होता है जो पानी के सतह में तैरता है। कमल का फूल पत्तियाँ के ऊपर पानी के बहार होते है। कमल का फूल बहुत की कोमल होती है। कमल का फूल सामान्यतः गुलाबी, सफेद, लाल, पीले रंगों में पाया जाता है। कमल का फूल सुबह सूर्योदय के साथ खिलता है और शाम को सूर्यास्त होने के साथ ही यह मुरझा जाता है। कमल का फूल धन की देवी माँ लक्ष्मी का आसन है साथ ही भगवन ब्रह्मा जी भी कमल के पुष्प पे विराजमान रहते है इस कारण से कमल के फूल को बहुत ही पवित्र माना जाता है और इसका इस्तेमाल पूजा पाठ में किया जाता है। कमल का फूल सुंदरता, शुद्धता, अनुग्रह, ज्ञान, धन, वैभव, समृधि आदी का प्रतिक है। भारत मे कमल के फूल को ‘इंडियन लोटस’ या ‘सेक्रेड लोटस’ भी कहा जाता है।

चंपा फूल के बारे में जानकारी (Champa flower in hindi)

Champa flower in hindi

चंपा फूल को अंग्रेजी में भी Champa ही कहा जाता है वही संस्कृत में चंपा फूल को चम्पकम् कहा जाता है चंपा फूल का वैज्ञानिक नाम Michelia है। चंपा का फूल सुंदर और बहुत ही अधिक सुगंधित होता है जिसमे पांच पंखुड़िया होती है। चंपा का फूल सफेद, पिला, गुलाबी, लाल, बैंगनी आदि रंगों के होते है। मुख्यतः चंपा की फूल पांच प्रकार की होती है सोन चंपा, नाग चंपा, कनक चंपा, सुल्तान चंपा और कटहरी चंपा। चंपा का फूल अपने सुगंध से आसपास के वातावरण को शुद्ध कर देता है। चंपा फूल का पेड़ झाड़ी या छोटे पपेड़ के रूप में होते है जिसकी ऊंचाई सामान्यत: 5 से 10 फीट तक होती है। चंपा का फूल गर्मियों के शुरुआत के दिनों यानी मई जून महीने में ज्यादा खिलते है। चंपा के फूल का इस्तेमाल कई प्रकार के सुगंधित प्रदाथो को बनाने में किया जाता है जैसे इत्र, अगरबत्ती, साबुन, आदि साथ ही चंपा फूल में कई प्रकार के औषधीय गुण भी होता है जिस कारन इसका इस्तेमाल कई प्रकार के औषधी में भी किया जाता है।

चमेली फूल के बारे में जानकारी (Jasmine flower in hindi)

Jasmine flower in hindi

चमेली फूल को अंग्रेजी में Jasmine कहा जाता है जिसे संस्कृत में जातीपुष्पम् के नाम से जाना जाता है वही चमेली फूल का वैज्ञानिक नाम Jasminum है। चमेली फूल का पौधा झाड़ी या बेल जाती का एक पौधा होता है  जिसमे काफी सारे सुंदर सुंदर चमेली का फूल खिलता है। चमेली फूल की बेल 18 फीट से लेकर 35 फीट तक लम्बी होती है। वही चमेली के फूल का आकार लगभग 1 इंच का होता है। चमेली का फूल कई रंगों में पाया जाता है पर भारत में यह सामान्यतः सफेद और गुलाबी रंग में पाया जाता है। चमेली की पौधा में फूल फरवरी से अक्‍टूबर महीने के बीच में आते है पर गर्मियों के मौसम में इसमें सबसे ज्यादा फूल खिलते है। चमेली का फूल इंडोनेशिया देश का राष्ट्रीय पुष्प है। चमेली के फूल का इस्तेमाल पूजा पाठ के साथ साथ सजावट में भी इस्तेमाल किया जाता है। चमेली के फूल से महिलाओ के बालो में बांधने वाला गजरा बनाया जाता है।

सूरजमुखी फूल के बारे में जानकारी (Sun flower in hindi)

Sun flower in hindi

सूरजमुखी फूल को अंग्रेजी में Sun Flower कहा जाता है जिसका संस्कृत में नाम सूर्य्यवितं होता है वही सूरजमुखी फूल का वैज्ञानिक नाम Helianthus है। सूरजमुखी फूल का सबसे खास बात है की इस फूल का मुख हमेशा सूरज की ओर होता है और यही कारण है की इस फूल का नाम सूरजमुखी पड़ा। वही रात के समय सूरजमुखी फूल का मुख नीचे की ओर झुका रहता है। सूरजमुखी का फूल आकर में काफी बड़े होते है इसका आकर 7 से 15 सेंटीमीटर के बीच होती है। सूरजमुखी का फूल अधिकतर पीले रंग के होते है पीले रंग के अलावा भी यह सफेद और बैंगनी रंग में भी पाया जाता है। इस फूल के बीच वाले हिस्से से काफी सारा बीज निकलती है इसके बीज काले रंग के होते है जिससे उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य तेल निकाला जाता है। सूरजमुखी फूल गर्मियों के मौसम में यानी ग्रीष्म ऋतू में खिलते है।

गुड़हल फूल के बारे में जानकारी (Hibiscus flower in hindi)

Hibiscus flower in hindi

गुड़हल फूल का अंग्रेजी में नाम Hibiscus होता है जिसे संस्कृत में जपा कहा जाता है वही गुड़हल फूल का वैज्ञानिक नाम Hibiscus ही होता है। गुड़हल फूल को जवाकुसुम भी कहा जाता है। गुड़हल फूल देखने में बहुत ही खुबसूरत होता है इस फूल के पांच पंखुड़ीया होती है यह फूल ज्यादातर लाल रंग में पाया जाता है वही कुछ कुछ दो रंगों के होते है जिसमे मध्य में लाल और किनारे में हल्का सफेद, हल्का पिला, हल्का गुलाबी या हल्का बैंगनी में से एक रंग होता है। गुड़हल फूल का पौधा झाड़ीदार और छोटे वृक्ष जैसा होता है जो सामान्यत: 4 से 6 फीट जितने बड़े होते है। इस फूल की उपयोग पूजा पाठ में किया जाता है कहा जाता है माँ काली को यह फूल सबसे प्रिय है जिस कारन काली माँ के पूजा अर्चना में यह फूल का उपयोग खासकर किया जाता है। वैसे तो गुड़हल की फूल लगभग साल के सभी महीनो में खुलते है पर गर्मी के मौसम में इसमें कुछ ज्यादा ही फूल खिलते है।

लिली फूल के बारे में जानकारी (Lily flower in hindi)

Lily flower in hindi

लिली फूल का अंग्रेजी में नाम Lily ही होता है जिसे संस्कृत में कंदकुसुमः नाम से जाना जाता है वही लिली फूल का वैज्ञानिक नाम Lilium होता है। लिली का फूल अपनी सुंदरता, सुगंध और विशेष आकृति के कारण लोगो के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। लिली फूल में सामान्यत: 6 पंखुड़ीया पाई जाती है लिली फूल के पंखुड़ी के बहरी ओर भूरे या गुलाबी रंग के वर्णरेखाएँ होती है वही अंदर की ओर सफेद या पीले रंग की आभा होती है। लिली के सफेद रंग के फूल में सुगंध पाया जाता है जबकि बाकी अन्य रंगों के लिली के फूलो में सुगंध नहीं पाया जाता है। लिली के फूल का उपयोग कई प्रकार के सजावट में किया जाता है। लिली का फूल ज्यादातर शीत ऋतू के शुरुआत में यानी दिसम्बर महीने से खिलना शुरू होता है और मार्च महिना तक खिलता है। लिली के पौधा का जीवनकाल लगभग पांच साल का होता है।

मोगरा फूल के बारे में जानकारी (Mogra flower in hindi)

Mogra flower in hindi

मोगरा फूल को अंग्रेजी में Mogra ही कहा जाता है जिसे संस्कृत में मल्लिका के नाम से जाना जाता है वही मोगरा फूल का वैज्ञानिक नाम Jasminum Sambac होता है। मोगरा का फूल बहुत ही सुगंधित होता है साथ ही यह फूल देखने में काफी सुंदर होता है। मोगरा की फूल का इस्तेमाल सुगंधित माला और गजरा बनाने के लिए किया जाता है साथ ही इस फूल का इस्तेमाल कई प्रकार के सुगंधित वस्तुओ को भी बनाने के लिए किया जाता है। मोगरा फूल सफेद रंग का होता है। मोगरा का पौधा छोटे आकार का होता है जो ज्यादातर 2 से 3 फीट जितने बड़े होते है। मोगरा का फूल फिलिपिंस देश की राष्ट्रीय पुष्प है। मोगरा के फूल का उपयोग पूजा पाठ में भी किया जाता है तथा शादी में वर वधू के वरमाला के लिए मोगरा फूल का काफी उपयोग किया जाता है। मोगरा का फूल गर्मियों के मौसम में ज्यादा पाया जाता है।

गुलबहार फूल के बारे में जानकारी (Daisy flower in hindi)

Daisy flower in hindi

गुलबहार फूल को अंग्रेजी में Daisy कहा जाता है जिसे संस्कृत में मातृ या भृङ्गराज के नाम से जाना जाता है वही गुलबहार फूल का वैज्ञानिक नाम Bellis Perennis है। गुलबहार का फूल बेहत ही सुंदर और आकर्षक होता है। गुलबहार फूल के मध्य में पीला रंग होता है जबकि इसके चारो ओर सफेद रंग की काफी सारी पंखुड़ियां होती है। गुलबहार का फूल ज्यादातर शीत ऋतू और ग्रीष्म ऋतू में पाए जाते है। गुलबहार फूल का उपयोग पूजा पाठ में नहीं किया जाता है इसका इस्तेमाल सजावट में किया जाता है। गुलबहार फूल का पौधा घास जैसा होती है जो 2 से 3 फीट ऊँचा भी हो सकता है। इस फूल को खिलने के लिए धुप की आवश्यकता होती है सुबह सूरज के उगने के साथ ही यह फूल खिलता है और शाम को सूरज के डूबने के साथ ही यह फूल मुरझा जाता है। गुलबहार का फूल सच्चा दोस्ती का प्रतिक माना जाता है।

अन्य पढ़े:

FAQ on 10 flowers name in hindi and english

10 फूल के नाम हिंदी में लिखे?

गुलाब, गेंदा, कमल, चंपा, चमेली, सूरजमुखी, गुड़हल, लिली, मोगरा और गुलबहार।

10 फूलों का नाम हिंदी और इंग्लिश में लिखे?

गुलाब – Rose, गेंदा – Marigold, कमल – Lotus, चंपा – Champa, चमेली – Jasmine, सूरजमुखी – Sun Flower, गुड़हल – Hibiscus, लिली – Lily, मोगरा – Mogra और गुलबहार – Daisy।

निष्कर्ष (10 फ्लावर्स नेम)

तो यह रहा “10 flowers name in hindi and english” यानि “10 फूलों के नाम हिंदी और इंग्लिश में”, जिसमे हमलोग सभी फूलो के बारे में बारे में पूरी जानकारी प्राप्त किए, आशा करता हूँ की 10 फूल के नाम की यह जानकारी आपको अच्छा लगा है यदि आपको 10 names of the flowers in hindi का यह आर्टिकल सच में अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करे।

10 Flowers name in hindi and english के इस आर्टिकल को अपना प्यार देने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

3 thoughts on “10 Flowers name in hindi and english | 10 फूलों के नाम हिंदी और इंग्लिश में”

Leave a Comment