5 महासागर के नाम हिंदी और इंग्लिश में | 5 Oceans Name in Hindi and English

5 Oceans name in hindi and english: क्या आपको पता है की हमारा पृथ्वी का 71 प्रतिशत हिस्सा पानी से घिरा हुआ है। हमारे पृथ्वी पे चारो ओर 5 बड़े बड़े विशालकाय महासागर है जो विभिताओं से भरा हुआ है। आज हमलोग 5 Oceans Name in Hindi के इस आर्टिकल में इन 5 Mahasagar Ke Naam के साथ साथ इसके बारे में पूरी जानकारी जानने वाले है।

5 महासागर के नाम हिंदी और इंग्लिश में (5 Oceans name in hindi and english)

क्रम स.महासागर के नाम हिंदी मेंमहासागर के नाम इंग्लिश मेंमहासागर के नक्शा
1प्रशांत महासागरPacific OceanPacific Ocean
2अटलांटिक महासागरAtlantic OceanAtlantic Ocean
3हिंद महासागरIndian OceanIndian Ocean
4आर्कटिक महासागरArctic OceanArctic Ocean
5अंटार्कटिक महासागरAntarctica OceanAntarctica Ocean

5 Oceans names in english and hindi

5 Oceans Name in Hindi
5 Oceans Name in Hindi

5 Ocean name in hindi and english (5 Mahasagar ke naam)

दोस्तों जैसा की अभी हमने महासागर के नाम के नाम हिंदी और इंग्लिश में जाना, इसी प्रकार यदि आप भारत की नदियों के नाम, ग्रहों के नाम, राशियों के नाम, नक्षत्रों के नाम, ऋतु के नाम, दिनों के नाम, महीनों के नाम, फूलों के नाम, फलों के नाम, सब्जियों का नाम, जानवरों के नाम, पक्षियों के नाम, शरीर के अंगों के नाम, हाथ की उंगलियों, पेड़ों के नाम, जलीय जीव के नाम, रंगों के नाम, राशियों के नाम, मसालों के नाम आदि के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो नामों की जानकारी हिंदी और इंग्लिश में पे क्लिक करे।

प्रशांत महासागर के बारे में जानकारी (Information about Pacific Ocean in hindi)

प्रशांत महासागर विश्व का सबसे बड़ा तथा सबसे गहरा महासागर है। प्रशांत महासागर पृथ्वी के लगभग एक तिहाई क्षेत्रफल पर फैला हुआ है। प्रशांत महासागर का कुल क्षेत्रफल 16,57,23,740 वर्ग मील है। प्रशांत महासागर की चौड़ाई 9,455 मील है जो फ़िलिपीन्स तट से लेकर पनामा तक फैला हुआ है तथा प्रशांत महासागर की लम्बाई 10,492 मील जो बेरिंग जलडमरूमध्य से लेकर दक्षिण ऐंटार्कटिका तक फैला हुआ है। प्रशांत महासागर की औसत गहराई 4,280 मी॰ (14,040 फीट) है तथा इसकी अधिकतम गहराई 10,911 मी॰ (35,797 फीट) है प्रशांत महासागर के सबसे गहराई वाला क्षेत्र का नाम मारियाना गर्त (Mariana Trench) है जो पश्चिमी प्रशांत महासागर में मारियाना द्वीपसमूह से लगभग 200 किलोमीटर (124 मील) पूर्व में स्थित है। प्रशान्त महासागर अमेरिका महाद्वीप और एशिया महाद्वीप को पृथक करता है। प्रशांत महासागर में 20000 से भी अधिक द्वीप हैं। प्रशांत महासागर में कई आंतरिक तथा सीमांत सागर जैसे बेरिंग सागर, ओखोटस्क सागर, कोरल सागर, जापान सागर, अराफुरा सागर, तस्मान सागर, पूर्वी चीन सागर एवं दक्षिणी चीन सागर आदि स्थित है। प्रशांत महासागर के पूर्वी भाग में कई सारी खाड़ी जैसे अलास्का की खाड़ी, पनामा की खाड़ी, कैलिफोर्निया की खाड़ी, फाल्सो की खाड़ी स्थित है।

अटलांटिक महासागर के बारे में जानकारी (Information about Atlantic Ocean in hindi)

अटलांटिक महासागर विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महासागर है। अटलांटिक महासागर आकार में प्रशांत महासागर का लगभग आधा है। अटलांटिक महासागर पृथ्वी के लगभग पांचवें भाग जितना क्षेत्रफल पर फैला हुआ है। अटलांटिक महासागर को अन्ध महासागर के नाम से भी जाना जाता है। अटलांटिक महासागर को प्यासा महासागर भी कहा जाता है क्यूंकि विश्व की कई बड़ी बड़ी नदियां जैसे अमेज़न नदी, मिसिसिपी, कांगो, नाइजर नदी आदि अटलांटिक महासागर में ही गिरती हैं। अटलांटिक महासागर का आकार लगभग अंग्रेजी के अक्षर 8 के समान है। इस महासागर की चौड़ाई इसकी लंबाई के अपेक्षा काफी कम है। अटलांटिक महासागर का कुल क्षेत्रफल 10,64,60,000 वर्ग किलोमीटर है तथा अटलांटिक महासागर की औसत गहराई लगभग 3646 मीटर है। आर्कटिक महासागर, का क्षेत्रफल जो बेरिंग जल डमरूमध्य से उत्तरी ध्रुव होता हुआ स्पिट्सबर्जेन और ग्रीनलैंड तक फैला हुआ है। इस प्रकार अटलांटिक महासागर के उत्तर में बेरिंग जल डमरूमध्य से लेकर दक्षिण में कोट्सलैंड तक इसकी कुल लंबाई 12,810 मील है। अटलांटिक महासागर विश्व की सबसे विशालतम महासागर न होते हुए भी इसके अधीन विश्व का सबसे बड़ा जल प्रवाह क्षेत्र आता है। भूमध्य रेखा के निकट रोमांश गर्त इस महासागर को दो भागों में विभाजित करती है। इस महासागर का उत्तरी भाग डॉल्फिन श्रेणी और दक्षिणी भाग चैलेंजर कटक के नाम से जाता है।

हिंद महासागर के बारे में जानकारी (Information about Indian Ocean in hindi)

हिंद महासागर जो भारतीय महासागर के नाम से भी जाना जाता है यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा महासागर है। पृथ्वी की सतह पर उपस्थित कुल पानी का लगभग 20% भाग हिंद महासागर में समाहित है। हिंद महासागर का कुल भाग का अधिकांश भाग पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध के अंतर्गत आता है। हिंद महासागर के उत्तरी छोर पर भारतीय उपमहाद्वीप, दक्षिण छोर में अंटार्टिका, पश्चिम में अफ्रीका, और पूर्व छोर में इंडोनेशिया और आस्ट्रेलिया स्थित हैं। हिंद महासागर का कुल क्षेत्रफल लगभग 7.4 करोड़ वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। हिंद महासागर की कुल लम्बाई बंगाल की खाड़ी से लेकर अंटार्कटिका तक 9,600 किलोमीटर की है तथा इसकी कुल चौड़ाई अफ्रीका से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक 7600 किलोमीटर की है। तथा हिंद महासागर की औसत गहराई लगभग औसत गहरा 3,741 मीटर (12,274 फीट) की है। जबकि इसकी अधिकतम गहराई 7,258 मीटर (23,812 फीट) है जो की जावा गर्त (Java Trench) है। हिंद महासागर यानि भारतीय महासागर विश्व की इकलोती महासागर है जिसका नाम किसी देश के नाम पर यानी भारत के नाम पर है। कहा जाता है कि हिंद महासागर का यह नाम आज से लगभग एक हज़ार साल पहले अरब व्यापारियों के द्वारा दिया गया था जो उस समय भारत से व्यापार करते थे। 

आर्कटिक महासागर के बारे में जानकारी (Information about Arctic Ocean in hindi)

आर्कटिक महासागर जिसे उत्तर ध्रुवीय महासागर भी कहा है यह पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में स्थित है। आर्कटिक महासागर विस्तार अधिकतर आर्कटिक उत्तर ध्रुवीय क्षेत्र में है। आर्कटिक महासागर विश्व का सबसे छोटा महासागर है तथा यह विश्व का सबसे उथला महासागर यानि सबसे कम गहराई वाला महासागर भी है। आर्कटिक महासागर विशाल बर्फ से ढका एक महासागर है जिसकी कुल क्षेत्रफल लगभग 14,056,000 वर्ज किलोमीटर है जो पृथ्वी के सतह के लगभग 3% भाग में फैला हुआ है। आर्कटिक महासागर लगभग पूरी तरह से यूरेशिया और उत्तरी अमेरिका से घिरा हुआ है। आर्कटिक महासागर साल के सभी महीने आंशिक रूप से बर्फ से ढका रहता है। आर्कटिक महासागर की औसत गहराई 1038 मीटर (3406 फीट) है जबकि आर्कटिक महासागर की अधिकतम गहराई 5450 मीटर (17880 फीट) है। आर्कटिक महासागर की अधिकतम गहराई वाला क्षेत्र लिटके द्वीप है जो यूरेशियन बेसिन में स्थित है। विश्व की अन्य  महासागरो की तुलना में आर्कटिक महासागर के पानी की लवणता सबसे कम है। दुनिया के अन्य जगह के तुलना में आर्कटिक महासागर में अधिक मछलियों की प्रजातियाँ पाई जाती है। साथ ही यह भी अनुमान है की विश्व का लगभग 25% पेट्रोलियम आर्कटिक महासागर में स्थित है जिसकी खोज अभी तक नहीं हुई है। 

अंटार्कटिक महासागर के बारे में जानकारी (Information about Antarctica Ocean in hindi)

अंटार्कटिक महासागर जिसे दक्षिणध्रुवीय महासागर या दक्षिणी महासागर भी कहा जाता है पृथ्वी के दक्षिण गोलार्ध में स्थित एक महासागर है। यह विश्व के पाँच विशाल महासागरों मे चौथा सबसे बड़ा महासागर है। अंटार्कटिक महासागर, अंटार्कटिका महाद्वीप के चारों ओर फैला हुआ है। अंटार्कटिक महासागर का कुल क्षेत्रफल लगभग 21,960,000 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। अंटार्कटिक महासागर का आधा से भी ज्यादा हिस्सा हिमखंडो और बर्फ से घिरा हुआ है इसमें बड़े बड़े आकार के हिमशैल तैरते रहते है। पुरे दुनिया का लगभग 90% बर्फ अंटार्कटिक महासागर में पाया जाता है। पृथ्वी पर सबसे ठंडा वाला क्षेत्र अंटार्कटिक महासागर में स्थित है जिसका न्यूनतम तापमान -128.6 डिग्री फारेनहाइट तर्ज किया गया है। अंटार्कटिक महासागर में सहारा रेगिस्तान से भी कम वर्षा होता है जिस कारण से इसे बर्फ का रेगिस्तान भी कहा जाता है। अंटार्कटिक महासागर की औसत गहराई 13100 फीट से 16400 फीट के बीच है। तथा अंटार्कटिक महासागर का सबसे गहराई वाला क्षेत्र सैंडविच ट्रेंच है जिसकी गहराई 23737 फीट है। दुनिया की सबसे बड़ी पेंगुइन की प्रजातियाँ अंटार्कटिक महासागर में पाई जाती है। ऐसा माना जाता है  की यदि अंटार्कटिक महासागर की बर्फ की चादर यदि पिघल गई तो पुरे दुनिया भर के समुद्र जल की स्तर की ऊँचाई 65 मीटर तक बढ़ जाएगी।

अन्य पढ़े:

FAQ on 5 oceans name in hindi and english

5 महासागर के नाम क्या है?

प्रशांत महासागर (Pacific Ocean)
अटलांटिक महासागर (Atlantic Ocean)
हिंद महासागर (Indian Ocean)
आर्कटिक महासागर (Arctic Ocean)
अंटार्कटिक महासागर (Antarctica Ocean)

पृथ्वी का सबसे बड़ा महासागर कौन सा है?

प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) पृथ्वी का सबसे बड़ा महासागर है।

विश्व का सबसे छोटा महासागर कौन सा है

विश्व का सबसे छोटा महासागर आर्कटिक महासागर (Arctic Ocean) है।

Conclusion on 5 oceans name in hindi and english

5 oceans name in hindi and english के इस आर्टिकल में आज हमलोग सभी 5 महासागर के नाम हिंदी और इंग्लिश में जाना साथ ही इन सभी 5 महासागर के बारे में भी पूरी जानकारी प्राप्त किया, आशा करता हूँ की 5 mahasagar ke naam का यह आर्टिकल आपको काफी अच्छा लगा होगा। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा यह आप हमे कमेंट में लिखकर जरुर बताए साथ ही इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करे।

5 oceans name in hindi and english के इस आर्टिकल को अपना इतना प्यार देने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

Leave a Comment