10 fruits names in hindi | 10 fruits name in hindi | 10 fruit name in hindi | 10 falo ke naam hindi mein | 10 falon ke naam | 10 फलों के नाम हिंदी में
10 fruits names in hindi के इस आर्टिकल में आज हमलोग 10 फलों के नाम हिंदी में, इंग्लिश में, संस्कृत में जानने वाले है साथ ही हमलोग यह भी जानेंगे की इन सभी फलों का वैज्ञानिक नाम क्या है?
10 Fruits Name in Hindi and Hindi

10 fruits names in hindi (10 फलों के नाम हिंदी में)
क्रम स. | फलों का नाम हिंदी में | फलों का नाम इंग्लिश में | फलों का नाम संस्कृत में | फलों का वैज्ञानिक नाम |
1 | आम | Mango | आम्रम् | Mangifera Indica |
2 | अनार | Pomegranate | दाडिमः | Punica Granatum |
3 | अनानास | Pineapple | अनासम् | Ananas Comosus |
4 | सेब | Apple | फलप्रभेदः , सेवम् | Malus Domestica |
5 | अंगूर | Grape | द्राक्षाफलम् | Vitis |
6 | केला | Banana | कदलिका | Musa |
7 | संतरा | Orange | नारङ्गम् | Citrus × Sinensis |
8 | अमरूद | Guava | आग्रलम् , बीजपूरम् अमृतफलम् , दृढबीजम् | Psidium Guajava |
9 | स्ट्रॉबेरी | Strawberry | तृण – बदरम् | Fragaria × Ananassa |
10 | लीची | Lychee | लीचिका | Litchi Chinensis |
10 falo ke naam hindi aur english me
यह भी पढ़े: 10 फूल के नाम हिंदी में (10 flowers names in hindi)
आम के बारे में जानकारी (About mango in hindi)

आम भारत का राष्ट्रीय फल भी है साथ ही आम को फलो का राजा भी कहा जाता है। आम भारत का सबसे लोकप्रिय फल में से एक है जिसे हर उम्र के लोग बड़े चाव से खाते हैं। आम भारत के साथ साथ पूरी दुनिया में व्यापक रूप से खाया जाता है। आम को अंग्रेजी में Mango कहा जाता है तथा इसका वैज्ञानिक नाम Mangifera indica है और माना जाता है कि इसकी उत्पत्ति दक्षिण एशिया में हुई थी। आम एक पौष्टिक फल है जो विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। आम विटामिन ए, सी और ई का एक समृद्ध स्रोत हैं। आम फाइबर और खनिजों जैसे मैग्नीशियम, पोटेशियम और तांबे का भी एक अच्छा स्रोत हैं। आम के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, जैसे पाचन में सहायता, प्रतिरक्षा को बढ़ावा देना और त्वचा और बालों के स्वास्थ्य में सुधार करना। आम देश में सबसे व्यापक रूप से उगाए जाने वाले फलों में से एक है। आम के पेड़ो में मार्च अप्रैल महीने में फल लगना शुरू हो जाता है तथा सितंबर-अक्टूबर के महीने में यह फल पक के तैयार हो जाता है। आम एक बहुमुखी फल है जिसका उपयोग कई तरह से किया जा सकता है इसे ताजा कच्चा खाया जा सकता है, इसका इस्तेमाल जूस बनाने, स्मूदी बनाने, आइसक्रीम बनाने आदि में किया जाता है। कच्चा आम का इस्तेमाल आचार में काफी ज्यादा किया जाता है साथ ही इसका प्रयोग चटनी और कई प्रकार के व्यंजन में भी किया जाता है।
अनार के बारे में जानकारी (About pomegranate in hindi)

अनार को अंग्रेजी में Pomegranate कहा जाता है तथा इसका वैज्ञानिक नाम Punica Granatum है। अनार लिथ्रेसी परिवार का एक झाड़ीदार या छोटा पेड़ है जो 5 से 8 मीटर (16 और 26 फीट) के बीच बढ़ता है। अनार का फल आमतौर पर उत्तरी गोलार्ध में सितंबर से फरवरी तक और दक्षिणी गोलार्ध में मार्च से मई तक मौसम में होता है। उत्तरी गोलार्ध में, फल आमतौर पर अक्टूबर में काटा जाता है, जबकि दक्षिणी गोलार्ध में आमतौर पर मार्च और मई के बीच काटा जाता है। अनार व्यापक रूप से पूरे ईरान, भारत, पाकिस्तान, दक्षिण पूर्व एशिया के सूखे भागों, भूमध्यसागरीय बेसिन, उत्तरी अफ्रीका और कैनरी द्वीप समूह, अजरबैजान और कजाकिस्तान में खेती की जाती है। उनकी खेती स्पेन, तुर्की, मोरोको और कैलिफोर्निया में भी की जाती है। अनार का फल आकार में गोल होता है और इसकी बाहरी त्वचा सख्त, लाल होती है। अनार के फल के अंदर खाने योग्य बीज होते हैं जो रसदार, लाल गूदे से घिरे होते हैं। अनार पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। यह विटामिन सी और के का अच्छा स्रोत है और इसमें फाइबर, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं। अनार फल प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने, मानसिक स्वास्थ्य में सुधार और हृदय रोग और कैंसर से बचाने के लिए खाया जाता है। अनार को एनीमिया के इलाज और पाचन को बढ़ावा देने में भी सहायक माना जाता है। यह फल साल भर उपलब्ध रहता है, लेकिन विशेष रूप से सर्दियों के महीनों में मौसम में होता है।
यह भी पढ़े: All Fruit Name in Sanskrit (फलों के नाम संस्कृत में)
अनानास के बारे में जानकारी (About pineapple in hindi)

अनानास को अंग्रेजी में Pineapple कहा जाता है तथा इसका वैज्ञानिक नाम Ananas Comosus है। अनानास दुनिया के सबसे लोकप्रिय फलों में से एक है। अनानास एक स्वादिष्ट फल है जो काफी स्वादिष्ट होने के साथ साथ काफी पौष्टिक भी होते हैं। अनानास के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। अनानास फल विटामिन, खनिज, फाइबर और प्रोटीन तत्वों से भरपूर होता है। अनानास में विटामिन सी और विटामिन ए अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, जो शारीर के कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करते हैं साथ ही यह ब्लड प्रेशर को भी कण्ट्रोल करने में सहायक होते है। अनानास एंटीऑक्सीडेंट का भी एक अच्छा स्रोत हैं। साथ ही अनानास में ब्रोमेलैन नामक कंपाउंड पाया जाता है, जो प्रोटीन के पाचन में मदद करते है। अनानास कई उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय देशों में उगाए जाते हैं। भारत दुनिया में अनानास के अग्रणी उत्पादकों में से एक है। अनानास दक्षिण अमेरिका के मूल फल हैं, और 16वीं शताब्दी में पुर्तगालियों द्वारा भारत लाए गए थे। अनानास आमतौर पर ताजा खाया जाता है अनानास का उपयोग जूस, जैम, जेली आदि बनाने में किया जाता है साथ ही इसका उपयोग विभिन्न प्रकार के व्यंजनों में उपयोग किया जाता है। अनानास लगभग हर मौसम में पाया जाता तथा यह फल कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।
सेब के बारे में जानकारी (about apple in hindi)

सेब को अंग्रेजी में Apple कहा जाता है तथा इसका वैज्ञानिक नाम Malus Domestica है। सेब एक बहुत ही स्वादिस्ट और पौष्टिक फल है। ऐसा कहा जाता है की यदि हम प्रतिदिन एक सेब का सेवन करे तो हम डॉक्टर से दूर रह सकते है यानि सेब स्वस्थ के लिए काफी लाभदायक होते है। सेब में लगभग सभी विटामिन पाया जाता है जैसे विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी1, विटामिन बी2, विटामिन बी3, विटामिन बी6, पैंटोथेनिक एसिड। साथ ही इसमें काफी सारे मिनरल्स जैसे कैल्शियम, पोटैशियम, सोडियम, माग्नीशियम, फॉस्फोरस, आयरन, जिंक, मैग्नीज, सेलेनियम, कॉपर आदि पाए जाते है। आयुर्वेद के अनुसार, सेब त्वचा रोग, हाई ब्लड प्रेशर, कमजोरी, दिल का दौरा, मानसिक विकार, बुखार, एसिडिटी, पेचिश, बदहज़मी, सांसों की बीमारी जैसे रोगों से लड़ने में हमे मदद करते है साथ ही सेब के सेवन से दांतों की बीमारी, ल्यूकोरिया, पथरी, गठिया, खून की कमी आदि को दूर किया जा सकता है। ऐसा माना जाता है की मध्य एशिया के कजाकिस्तान देश की जंगली पहाड़ियों में सेब फल की उत्पत्ति हुई थी। पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा सेब की पैदावार चीन में होता है चीन के बाद तुर्की, अमेरिका, पोलैंड, इटली में सेब की सबसे ज्यादा पैदावार होती है। भारत में सेब की खेती जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश राज्यों में होती है।
यह भी पढ़े: Fruit Names Hindi and English with Picture (सभी फलो के नाम हिंदी और इंग्लिश में)
अंगूर फल के बारे में जानकारी (about grape in hindi)

अंगूर को अंग्रेजी में Grape कहा जाता है तथा इसका वैज्ञानिक नाम Vitis होता है। अंगूर आकर में छोटे और गुच्छेदार होते है। अंगूर खट्टे मीठे स्वाद से भरपूर काफी स्वादिष्ट फल होते है अंगूर स्वादिष्ट के साथ साथ काफी ज्यादा पौष्टिक होते है अंगूर प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी और विटामिन के से भरपूर होता है साथ ही इसमें जल, शर्करा, पोटेशियम, सोडियम, मैगनेशियम, साइट्रिक एसिड, फलोराइड, पोटेशियम सल्फेट और लौह तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते है। अंगूर के सेवन से हमे काफी सारे फायदे होते है जैसे दिल की सेहत में सुधार में, कैंसर जैसे घातक रोग से बचाव में, डायबिटीज और हाई ब्लड के कण्ट्रोल में, हड्डियों की सेहत के लिए, त्वचा और बालों के लिए, वज़न घटाने में, अच्छी नींद आदि में। चीन, अमेरिका, इटली देशो में अंगूर की सबसे ज्यादा खेती की जाती है भारत में अंगूर की खेती महाराष्ट्र राज्य में सबसे ज्यादा की जाती है देश भर में अंगूर की कुल उत्पादन में 81.22 फीसद का योगदान केवल महाराष्ट्र राज्य की है। यदि महाराष्ट्र राज्य की बात करे तो महाराष्ट्र राज्य में अंगूर की सबसे ज्यादा खेती नासिक में होती है जिस कारण से नासिक को “भारत की अंगूर राजधानी” कहा जाता है।
केला के बारे में जानकारी (about banana in hindi)

केला को अंग्रेजी में Banana कहा जाता है तथा इसका वैज्ञानिक नाम Musa होता है। भारत में सबसे लोकप्रिय फलों में से एक है। यह न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि इसके काफी सारे स्वास्थ्य लाभ होने के कारण लोग इसे काफी ज्यादा पसंद करते है। केला विटामिन सी, विटामिन बी 6, पोटेशियम और फाइबर का एक अच्छा स्रोत हैं। साथ ही इनमें आयरन, मैग्नीशियम और कैल्शियम की भी थोड़ी मात्रा होती है। केले के स्वास्थ्य लाभों की बात करे तो इससे हृदय स्वास्थ्य में सुधार, वजन घटाने में मदद और कैंसर के खतरे को कम करना शामिल है। साथ ही यह बवासीर, कब्ज और मधुमेह के उपचार में भी काफी मददगार होते है। केले को हड्डियों को पतला करने और एनीमिया के जोखिम को कम करने में मदद करने के लिए भी जाना जाता है। विश्व में केले की सबसे ज्यादा उत्पादन करने वाला देश हमारा भारत है। भारत के बाद विश्व में केले की सबसे ज्यादा उत्पादन चीन, इंडोनेशिया और ब्राज़ील में होता है। अब भारत की बात करे तो भारत में केले की सबसे ज्यादा खेती तमिलनाडु में होती है वही केले के उत्पादन में गुजरात राज्य दूसरे स्थान पर व महाराष्ट्र राज्य तीसरे स्थान पर है।
संतरा के बारे में जानकारी (about orange in hindi)

संतरा को अंग्रेजी में Orange कहा जाता है तथा इसका वैज्ञानिक नाम Citrus × Sinensis है। संतरे एक प्रकार के खट्टे फल हैं जो आम तौर पर आकार में अंडाकार होते हैं। संतरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय फलों में से एक है। संतरा एक प्रकार के खट्टे फल हैं जो गर्म जलवायु में उगाए जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि संतरे के पेड़ चीन में पैदा हुए थे और बाद में व्यापारियों द्वारा भारत और अन्य देशों में लाए गए थे। संतरे विटामिन सी, फाइबर, फोलिक एसिड और पोटेशियम समेत कई पोषक तत्वों का स्रोत हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं। संतरा के सेवन से हमे काफी सारे फायदे होतेही जैसे कैंसर से बचाव, कोलेस्ट्रॉल के रोकथाम में, किडनी के रोग, पथरी को बढ़ने से रोके मे, दिल स्वास्थ्य में, इम्युनिटी को मजबूत करने में, प्रसव पीड़ा को कम करने में, ब्लड प्रेशर को नियंत्रण करने में, डिप्रेशन को कम करने में, उम्र के प्रभाव को कम करने में आदि। पुरे दुनिया में संतरे के उत्पादन में ब्राजील सबसे आगे है ब्राजील के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका, मैक्सिको, भारत और चीन में सबसे ज्यादा उत्पादन किया जाता है। वही भारत की बात करे तो भारत में 80% से ज्यादा संतरा की पैदावार महाराष्ट्र राज्य में किया जाता है। महाराष्ट्र के अलावा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी संतरे की खेती की जाती है।
अमरूद के बारे में जानकारी (about guava in hindi)

अमरूद को अंग्रेजी में Guava कहा जाता है तथा इसका वैज्ञानिक नाम Psidium Guajava है। अमरूद एक मीठा और स्वादिष्ट फल है जो भारत में लगभग हर जगह और हर मौसम में पाया जाता है। अमरूद का फल मीठा और स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कई औषधीय गुणों से भी भरा होता है। अमरूद में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन सी के साथसाथ इसमें विटामिन ए और विटामिन बी भी पाया जाता है साथ ही इसमें लोहा, चूना तथा फास्फोरस भी अच्छी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। अमरूद खाने से पाचन तंत्र ठीक रहता है साथ ही अमरूद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानि इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी काफी सहायक होते है। ऐसे तो किसी भी मौसम में अमरूद खाने से काफी सारे फायदे होते है पर सर्दियों में अमरूद खाने के फायदे ही फायदे हैं। अमरूद, दंत रोगों के लिए रामबाण साबित होता है। सिर्फ अमरूद के पत्तों को धो के चबाने से दांतों के कीड़ा और दांतों से सम्बंधित समस्या भी दूर हो जाते हैं। विश्व में अमरूद की सबसे ज्यादा पैदावार हमारे भारत देश में होती है। वही भारत में अमरूद उत्पादन में प्रथम राज्य मध्य प्रदेश है तथा दूसरा राज्य महाराष्ट्र है।
स्ट्रॉबेरी के बारे में जानकारी (about strawberry in hindi)

क्या आप जानते हैं कि स्ट्रॉबेरी वास्तव में बेरी नहीं है? और क्या आप यह भी जानते हैं कि यह गुलाब परिवार के सदस्य हैं? स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसे दुनिया भर के लोग पसंद करते हैं। स्ट्रॉबेरी को अंग्रेजी में Strawberry ही कहा जाता है तथा इसका वैज्ञानिक नाम Fragaria × Ananassa होता है। यह एक संकर फल है जो दो अन्य फलों – रेडमंड सेब और चिली स्ट्रॉबेरी के बीच एक क्रॉस है। स्ट्रॉबेरी मूल रूप से अमेरिका का एक फल है और पहली बार 18 वीं शताब्दी में यूरोप में पेश किया गया था। स्ट्रॉबेरी एक स्वादिष्ट फल है जो विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह फाइबर और फोलिक एसिड का भी अच्छा स्रोत है। स्ट्रॉबेरी का उपयोग कई प्रकार के खाद्य पदार्थों में किया जाता है, जैसे केक, आइसक्रीम, जैम आदि बनाने में इसका काफी ज्यादा उपयोग किया जाता है। स्ट्रॉबेरी खाने के फायदे की बात करे तो स्ट्रॉबेरी में कई तरह के पोषक तत्व पाए जातेते हैं जैसे विटामिन सी, पोटैशियम, आयरन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, फॉलिक एसिड आदि जो शारीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में काफी उपयोगी साबित होते है। पुरे विश्व में स्ट्रॉबेरी का उत्पादन सबसे अधिक चीन में किया जाता है।
लीची के बारे में जानकारी (about lychee in hindi)

लीची को अंग्रेजी में Lychee ही कहा जाता है तथा इसका वैज्ञानिक नाम Litchi Chinensis होता है। लीची एक मौसमी फल है यानि यह आपको पुरे साल नहीं मिलेंगे यह फल आपको केवल गर्मियों के मौसम में मई से जुलाई महीने में मिलेंगे। लीची आकर में छूटे, गोल और गुच्छेदार होते है तथा यह एक बहुत ही स्वादिष्ट मीठे और रसदार फल होते है। लीची स्वादिष्ट होने के साथ साथ काफी पौष्टिक भी होते है। लीची में विटामिन सी, विटामिन बी6, पोटेशियम, फॉस्फोरस, मैग्निशियम, नियासिन, राइबोफ्लेविन, फोलेट, तांबा और मैग्नीज जैसे खनिज प्रदार्थ पाए जाते हैं। लीची खाने से हमारे शारीर को काफी सारे फायदे होते है जैसे गर्मियों में शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए, हार्ट को हेल्दी रखने में, इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में तथा ब्लड प्रेशर को कण्ट्रोल करने में लीची काफी फायदेमंद होते है। विश्व में लीची उत्पादन में सबसे बड़ा देश चीन है तथा विश्व में चीन के बाद सबसे अधिक लीची का उत्पादन करने वाला देश भारत है। वही भारत की बात करे तो भारत में लीची का उत्पादन सबसे ज्यादा बिहार राज्य में होता है। बिहार के अलावा पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र राज्य के कुछ हिस्सों में भी लीची की उत्पादन की होती है।
Conclusion on 10 fruits names in hindi
तो यह रहा दोस्तों “10 fruits names in hindi” की पूरी जानकारी जिसमे हमने सभी 10 फलों के नाम हिंदी में, इंग्लिश में, संस्कृत में जानने के साथ साथ सभी 10 फलों के वैज्ञानिक नाम भी जाना। आशा करता हूँ की आपको 10 fruits name in hindi का यह आर्टिकल काफी अच्छा लगा होगा, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा इसके बारे में आप अपना विचार कमेंट box में लिखकर हमे जरुर बताए साथ ही 10 fruit name in hindi के इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करे।
10 fruits names in hindi (10 फलों के नाम हिंदी में) के इस आर्टिकल को अपना इतना ज्यादा प्यार देने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।
यह भी पढ़े: 50 Omnivorous Animals Name in Hindi and English with Picture
2 thoughts on “10 Fruits Names in Hindi and English | 10 फलों के नाम हिंदी में”