10 Jangli Janwar Ke Naam | 10 Wild Animals Name in Hindi and English

10 jangli janwar ke naam के इस आर्टिकल में आज हमलोग “10 wild animals name in hindi english” यानि “10 जंगली जानवरों के नाम” के साथ साथ उनके बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करने वाले है।

दोस्तों हमारे आसपास प्रकृति काफी सारे तरह तरह के जानवर पाए जाते है जिसमे से कुछ हमारे साथ हमारे घरो में घरो के आसपास रहते है जिसे हम पालतू जानवर यानि Pet या Domestic Animals कहते है वही बहुत सारे जानवर जंगलो में पाए जाते है जी जंगली जानवर यानि Wild Animals कहा जाता है।

विषयसूची (Table of Contents)

10 Wild animals name in hindi and english

10 Jangli janwar ke naam

10 जंगली जानवर के नाम हिंदी और इंग्लिश में

10 Jangli janwar ke naam hindi aur english mein

क्रम स जंगली जानवरों के नाम हिंदी मेंजंगली जानवरों के नाम इंग्लिश मेंजंगली जानवरों के चित्र
1सिंह (Sher)Lion (लायन)lion
2बाघ (Bagh)Tiger (टाइगर)tiger
3तेन्दुआ (Tendua)Leopard (लेपर्ड)Leopard
4हाथी (Hathi)Elephant (एलीफैंट)Elephant
5हिरण (Hiran)Deer (डियर)Deer
6जिराफ़ (Giraffe)Giraffe (जिराफ़)Giraffe
7ज़ेबरा (Zebra)Zebra (ज़ेबरा)Zebra
8बंदर (Bandar)Monkey (मंकी)Monkey
9लोमड़ी (Lomdi)Fox (फॉक्स)Fox
10भेड़िया (Bhidiya)Wolf (वुल्फ), Coyote (कोयोट)Wolf

दोस्तों जैसा की अभी हम 10 जंगली जानवरों के नाम हिंदी और इंग्लिश में जान रहे है, इसी प्रकार यदि आप 10 पालतू जानवरों के नाम, 10 पक्षियों के नाम, 10 फलों के नाम, 10 फूलों के नाम, 10 सब्जियों के नाम, 10 शरीर के अंगों के नाम, 10 रंगों के नाम, 10 कीड़े मकोड़े के नाम आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो नामों की जानकारी हिंदी और इंग्लिश में पे क्लिक करे।

10 जंगली जानवरों के नाम और उसके बारे में जानकारी

सिंह के बारे में जानकारी (Lion Information in Hindi)

सिंह को अंग्रेजी में Lion कहा जाता है वही सिंह का वैज्ञानिक नाम पैँथरा लियो (Panthera leo) होता है। आपको बता दे की सिंह को शेर भी कहा जाता है। सिंह, नर शेर को कहा जाता है जिसके गर्दन में काफी लंबे लंबे और घने बाल होते है वही वही मादा शेर को शेरनी कहा जाता है जिसके गले में घने बाल नहीं होते है। नर शेर यानी सिंह मादा शेर यानी शेरनी से आकार में काफी बड़े होते है। सिंह एक जंगली जानवर है जिसे जंगल का राजा कहा जाता है। सिंह घने जंगलो में पाया जाता है। सिंह एक बहुत ही बड़ा, शक्तिशाली, ताकतवर, फुर्तीला और खूंखार जानवर है। सिंह एक मांसाहारी जानवर है जो जंगलो में दुसरे जानवरो जैसे हिरण, सूअर, जिराफ़, ज़ेबरा, भैंस आदि जानवरों का शिकार करके उसका मांस खाते है। सिंह एक ऐसा जानवर है जो अपना भोजन स्वयं शिकार करके करता है। सिंह मरे हुए जानवरों का भोजन कभी नहीं करता है। 

बाघ के बारे में जानकारी (Tiger information in hindi)

बाघ को अंग्रजी में Tiger के नाम से जाना जाता है वही बाघ का वैज्ञानिक नाम पेंथेरा टिग्रिस (Panthera Tigris) है। आपको बता दे की हमारे भारत देश का राष्ट्रीय पशु बाघ (रॉयल बंगाल टाइगर) है। बाघ भारत के अलावा हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश और म्यांमार का भी राष्ट्रीय पशु है। बाघ एक जंगली जानवर है जो बहुत ही शक्तिशाली, ताकतवर, फुर्तीला और खूंखार जानवर होता है। बाघ एक शिकारी जानवर है जो शिकार करने में बहुत ही माहिर होते है। बाघ एक मांसाहारी जानवर है जो जंगलो में दुसरे जानवर जैसे हिरण, सूअर, जिराफ़, ज़ेबरा, भैंस आदि का शिकार करके उसका मांस खाते है। बाघ कभी भी मरे हुए जानवरों का भोजन नहीं करते है वह हमेश स्वयं शिकार करके भोजन करते है। मादा बाघ को बाघिन कहा जाता है जो आकार में नर बाघ से छोटे होते है।

तेन्दुआ के बारे में जानकारी (Leopard information in hindi)

तेन्दुआ को अंग्रेजी में Leopard कहा जाता है वही तेन्दुआ का वैज्ञानिक नाम पैन्थेरा पार्डस (Panthera Pardus) होता है। तेन्दुआ एक जंगली जानवर है जो काफी ताकतवर, तेज और फुर्तीला होता है। तेन्दुआ एक मांसाहारी शिकारी जानवर है जो जो जंगलो में दुसरे जानवर जैसे हिरण, सूअर, जिराफ़, ज़ेबरा आदि का शिकार करके उसका मांस खाते है। तेन्दुआ पेड़ो पे चढ़ने में बहुत माहिर होते है ये अपना ज्यादातर समय पेड़ो पे ही बिताते है यहाँ तक की ये शिकार करके भी अपने शिकार को पेड़ पे ले जाकर खाते है ताकि कोई दूसरा जानवर इसके शिकार को इससे छीन ना ले। तेन्दुआ स्वयं शिकार करके खाता है ये मरे जुए जानवर को नहीं खाता है।

हाथी के बारे में जानकारी (Elephant information in hindi)

हाथी का अंग्रेजी में नाम Elephant होता है वही हाथी का वैज्ञानिक नाम एलिफ्स मैक्सिमस (Elephas Maximus) होता है। हाथी एक विशालकाय जंगली जानवर है। हाथी जमीन पर पाए जाने वाला सबसे बड़ा जानवर है। हाथी का एक लम्बा सा सूंड होता है। हाथी एक काफी बड़ा, ताकतवर और निडर जानवर होता है यह जंगल के राजा सिंह तक को अपने सूंड से उठा के फेक देता है। वैसे तो हाथी एक जंगली जानवर है जो जंगलो में पाया जाता है पर यह इतना समझदार होता है की इसे पाला और ट्रेनिंग भी दिया जाता है। प्राचीन काल से ही राजा महाराजा द्वारा हाथी का पालन सवारी करने के लिए और युद्ध में लड़ाई के लिए इस्तेमाल करते थे। हिन्दू धर्म में भगवान गणेश जी का सिर एक हाथी का सिर है जिस कारण से हाथी को हिन्दू धर्म में भगवन गणेश जी का रूप माना जाता है और इनकी पूजा की जाती है। हाथी एक पूर्ण शाकाहारी जानवर है जो पेड़- पौधे के फल, फूल, पत्ते, टहनियाँ आदि खाते है। केला और गन्ना हाथी का सबसे पसंदीदा खाना है।

हिरण के बारे में जानकारी (Deer information in hindi)

हिरण का अंग्रेजी में नाम Deer होता है वही हिरण का वैज्ञानिक नाम सर्विडाए‎ (Cervidae) होता है। हिरण एक जंगली जानवर है जो जंगलो में पाया जाता है। हिरण की देखने और सुनने की क्षमता अन्य जानवरों के मुकाबले काफी तेज होते है यह अपने शिकारी जानवर का थोड़ा भी हलचल को तुरंत समझ जाता है। साथ ही हिरण एक बहुत ही तेज और फुर्तीला जानवर होता है जो अपने तेज दोड़ और फुर्ती के कारण कई बार अपने से कई गुना ज्यादा बड़ा शिकारी जानवर को भी चकमा दे देते है। हिरण एक पूर्ण शाकाहारी जानवर होता है जो घास, पत्ते, फल, फूल आदि खाते है। हिरण एक ऐसा जानवर है जो हमेशा झुंड में पाया जाता है। हिरण काझुंड काफी बड़ा होता है जिसमे हजारो की संख्या में हिरण होते है। नर हिरण के सिर में सिंग होते है वही मादा हिरण जिसे हिरणी कहा जाता है उनके सिर में कोई सिंग नहीं होते है। 

जिराफ़ के बारे में जानकारी (Giraffe information in hindi)

जिराफ़ को अंग्रेजी में भी Giraffe ही कहा जाता है वही जिराफ़ का वैज्ञानिक नाम जिराफ़ा कॅमेलोपार्डेलिस (Giraffa Camelopardalis) होता है। जिराफ़ एक जंगली जानवर है जो आकार में काफी अनोखे होते है। जिराफ़ के पैर काफी लंबे लंबे होते है तथा इसका गर्दन भी काफी लंबे होते है। लम्बाई के मामले में जिराफ़ सबसे लम्बा जानवर होता है यह हाथी से भी ऊँचा होता है। जिराफ़ एक शाकाहारी जानवर है जो ऊँचे ऊँचे पेड़ो के पत्तियों को खाते है। जिराफ़ का लम्बा लम्बा पैर और लम्बा गर्दन इसलिए होता है ताकि यह ऊँचे ऊँचे पेड़ो के पत्तियों को आसानी से खा सके। वही पानी पीने समय इसका लम्बा लम्बा पैर और लम्बा गर्दन काफी दिक्कत करता है क्यूंकि इसका गर्दन निचे जमीन तक बहुत मुस्किल से आता है। 

ज़ेबरा के बारे में जानकारी (Zebra information in hindi)

ज़ेबरा को अंग्रेजी में Zebra ही कहा जाता है वही ज़ेबरा का वैज्ञानिक नाम इक्वस कुग्गा (Equus Quagga) होता है। ज़ेबरा एक जंगली जानवर है जो हमेश झुंड में रहना पसंद करता है। ज़ेबरा के एक झुंड में हजारो की संख्या में ज़ेबरा होते है। ज़ेबरा एक शाकाहारी जानवर है घास, पत्ते आदि खाते है। ज़ेबरा दिखने में बहुत ही आकर्षक होते है इसके पुरे शारीर में सफेद और काली रंगों की लम्बी लम्बी धरिया होते है। ज़ेबरा अपने शारीर के सफेद और काली रंगों की धरिया के लिए पहचाने जाते है। जैसे हम इंसानों में सभी की उंगलियों निशान अलग अलग होते है वैसे ही ज़ेबरा के शारीर के सफेद और काली रंगों की धरिया भी प्रत्येक जानवर में अलग अलग होती है।

बंदर के बारे में जानकारी (Monkey information in hindi)

बंदर को अंग्रेजी में Monkey के नाम से जाना जात है वही बंदर का वैज्ञानिक नाम जी बात करे इसका वैज्ञानिक नाम मकाका फासिकुलिस (Macaca Fascicularis) होता है। बंदर एक बहुत ही तेज, बुद्धिमान, फुर्तीला, नटखट और शरारती जानवर होता है। वैसे तो बंदर एक जंगली जानवर है जो घने जंगलो के ऊँचे ऊँचे पेड़ो में पाए जाते है। वही बंदरो की कुछ ऐसी भी प्रजाति है जो हमारे मंदिरों के आसपास भी काफी संख्या में पाए जाते है। ज्यादातर बंदरो की प्रजाति पूर्ण शाकाहारी होते है जो फल, फूल आदि खाते है वही बंदरो की कुछ प्रजाति सर्वाहारी भी होते है। बंदर की IQ level अन्य सभी जानवरों के मुकाबले सबसे तेज होते है एक सामान्य मनुष्य का IQ level 85 से 115 के बीच होता है वही एक बंदर का IQ level अधिकतम 100 के आसपास हो सकता है।

लोमड़ी के बारे में जानकारी (Fox information in hindi)

लोमड़ी को अंग्रेजी में Fox के नाम से जाना जाता है वही लोमड़ी  का वैज्ञानिक नाम कैनिडाए (Canidae) है। लोमड़ी एक जंगली जानवर है। लोमड़ी एक बहुत ही चालाक और शातिर जानवर होता है। सभी जानवरों में से लोमड़ी को चालाक जानवर समझा जाता है। लोमड़ी एक मांसाहारी जानवर होता है जो हमेशा झुंड में रहता है और झुंड में ही शिकार भी करता है। लोमड़ी स्वयं शिकार करके या दुसरे शिकारी जानवरों के द्वारा छोड़े गए भोजन को खाते है। लोमड़ी जमीन के अंदर बिल बना के रहते ही तथा यह अपने बच्चो को भी बिल में ही जन्म देते है तथा उनका पालन पोषण करते है।

भेड़िया के बारे में जानकारी (Wolf information in hindi)

भेड़िया को अंग्रेजी में Wolf कहा जाता है वही भेड़िया अंग्रेजी में Coyote के नाम से भी जाना जाता है। भेड़िया का वैज्ञानिक नाम कैनिस लुपस (Canis Lupus) होता है। भेड़िया एक जंगली जानवर है जो जंगलो में झुंड में रहते है। भेड़िया के एक झुंड में सामान्यत: 8 से 10 वयस्क भेड़िया होते है। भेड़िया एक शातिर और चालाक जानवर होता है। भेड़िया एक मांसाहारी जानवर है जो दुसरे जानवरों के मांस खाकर अपना भूख मिटाते है। भेड़िया हमेशा झुंड में शिकार करता है। भेड़िया की आवाज काफी तेज होती है भेड़िया की चीखने की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई देती है।

अन्य पढ़े:

10 Wild animal name in hindi and english

FAQ on 10 jungali janwar ke naam

जंगली जानवर किसे कहते है?

वैसे जानवर जो जंगलो में रहते है जंगली जानवर कहलाते है।

10 जंगली जानवरों के नाम क्या है?

सिंह – Lion
बाघ – Tiger
तेन्दुआ – Leopard
हाथी – Elephant
हिरण – Deer
जिराफ़ – Giraffe
ज़ेबरा – Zebra
बंदर – Monkey
लोमड़ी – Fox
भेड़िया – Wolf

Conclusion on 10 Jungali janvaron ke naam

10 jangli janwar ke naam के नाम के इस आर्टिकल में हमने 10 wild animals name in hindi and english यानि 10 जंगली जानवरों के नाम के साथ साथ उन सभी जानवरों के बारे में विस्तार में जाने, आशा करता हूँ की आपको यह जानकारी अच्छा लगा होगा। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा इस पे आप अपना बिचार हमे कमेंट में जरुर बताए साथ ही इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करे।

10 jangli janwar ke naam (10 wild animals name in hindi and english) के आर्टिकल को अपना इतना प्यार देने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

1 thought on “10 Jangli Janwar Ke Naam | 10 Wild Animals Name in Hindi and English”

Leave a Comment