👉हिंदीमेंजानकारियाँ व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करे 👈

बंदर के बारे में जानकारी | Information about monkey in hindi

Information About monkey in hindi:- जब भी हमारे मन में कोई शरारती या नटखट जानवर के बारे में विचार आता है तो सबसे पहले हमारे मन में बंदर का ख्याल आता है। बंदर एक बहुत ही फुर्तीला, शरारती और नटखट जानवर होता है। बंदर आमतौर पर जंगलों, मैदानों, घास वाले इलाके, और पहाड़ों पर रहते है। इसके साथ ही बंदर मंदिरों के आसपास भी काफी संख्या में पाए जाते है। आपने भी अक्सर बंदरो को मंदिरों के आसपास उछल कूद करते हुए देखे ही होंगे। बंदर जितने शरारती और नटखट होते है उतने ही बुद्धिमान और समझदार भी होता है। बंदर एक ऐसा जानवर है जिसे अंतरिक्ष में भी भेजा जा चूका है अंतरिक्ष में भेजा गया पहला बंदर का नाम Albert था। हिंदू धर्म में बंदर को हनुमान जी का रूप में माना जाता है और इनकी पूजा भी की जाती है। Information about monkey in hindi के इस आर्टिकल में हमलोग monkey यानी बंदर के बारे में ऐसे ही अनेको Rochak tathyo ki jankari जानने वाले है जिसे इससे पहले सायद ही कभी जाना होगा।

बंदर के बारे में रोचक तथ्य (Information about monkey in hindi)

Information about monkey in hindi
  1. बंदर लगभग 50 मिलीयन सालों से धरती पर निवास कर रहे हैं और बंदरों की लगभग 264 प्रजातियां पाई जाती हैं।
  2. बंदर एक स्तनधारी जानवर है जो अपने बच्चो को दूध पिलाती है। बंदर का वैज्ञानिक नाम मकाका फासिकुलिस (Macaca Fascicularis) होता है। 
  3. बंदर के चार पैर, दो आँखे, दो कान और एक लम्बी पूंछ होती है। इसके हथेली और पैर ले तलुए को छोड़कर पूरा शारीर मुलायम बालो से ढका रहता है।
  4. बंदर आमतौर पर जंगलों, मैदानों, घास वाले इलाके और पहाड़ों पर रहते है। साथ ही यह मंदिरों के आसपास भी काफी संख्या में पाया जाता है।
  5. ऑस्ट्रेलिया और अंटार्टिका को छोड़कर दुनिया में ऐसी कोई भी जगह नहीं है जहां बंदर नहीं रहते इन दो जगहों को छोड़कर बंदर पृथ्वी के लगभग हर जगह पाए जाते हैं।
  6. बंदर एक फुर्तीला, शरारती और नटखट जानवर के साथ साथ काफी बुद्धिमान और समझदार भी होता है। 
  7. एक सामान्य मनुष्य का IQ level 85 से 115 के बीच होता है जबकि एक बंदर का IQ level 100 के आसपास हो सकती है।
  8. पूरी दुनिया में बंदरो की लगभग 260 प्रजातियां हैं। एक बंदर का जीवनकाल सामान्यत: 10 से 35 वर्ष तक की होती है।
  9. बंदर की सबसे छोटी प्रजाति का नाम मार्मोसेट है। इस प्रजाति के बंदर का सर और धड़ की लंबाई लगभग 4 इंच से लेकर 6 इंच की होती है और इसकी पूंछ की लंबाई 7 इंच से लेकर 9 इंच तक की होती है। आकार में यह हैमस्टर चूहे के बराबर होते हैं इंसान के हथेली में आसानी से फिट हो सकते हैं। 
  10. बंदर की सबसे बड़ी प्रजाति मैनड्रिल है। जिसकी लंबाई लगभग 1 मीटर और वजन करीबन 35 किलो से लेकर 40 किलो तक का होता है। 
  11. बंदर का शारीर इंसान के शरीर से काफी मिलते जुलते होते है और बंदर की उंगलियों में इंसानों की तरह फिंगरप्रिंट होता है।
  12. स्पाइडर जाती के बंदर हाथ से झूलते हुए एक पेड़ की शाखा से दूसरे पेड़ की शाखा में जा सकता हैं जबकि और जाती के बंदर ऐसा नहीं कर सकता है बाकी जाती के बंदर पेड़ की शाखाओं पर चलते हैं ‌।
  13. बंदर एक omnivores animals यानि सर्वाहारी जानवर होते है। बंदर की विभिन्न प्रजातियां अलग-अलग प्रकार के भोजन करते है जैसे फल, फूल, पत्ते, बीज, शहद, अंडे, कीड़े, छोटे-छोटे रेंगने वाले जानवर आदि को खा लेते हैं।
  14. बंदर का गर्भकाल लगभग 5 से 8 महीने का होता है। मादा बंदर एक बार में एक ही बच्चा को जन्म देती है। 
  15. जन्म के बाद बच्चे की देखभाल मादा बंदर करती है। एक बंदर का बच्चा 4 से 5 साल में जवान हो जाता है। 
  16. बंदर एक सामाजिक जानवर है जो आमतौर पर समूह यानि झुंड में रहना पसंद करते है बंदर के एक समूह में 100 से लेकर हजार तक बंदर रह सकते है।
  17. वैसे तो बंदर एक जंगली जानवर है पर इसे आसानी से पालतू बनाया जा सकता है। भारत में कुत्ते की तरह बहुत सारे लोग बंदर को भी पलना काफी पसंद करते है।
  18. बंदर की बुद्धिमानी और समझदारी के लिए बंदरो को सर्कस में इस्तेमाल किया जाता है। जहाँ बंदर विभिनन प्रकार के नाच और करतब दिखाते है।  
  19. जिस तरह हम इंसान आपस में बोल कर बाते करते हैं उसी तरह बंदर आवाज, चेहरे के हावभाव से और शरीर के इशारो से एक दुसरे से बाते करते है।
  20. हिन्दू धर्म में बंदर को बजरंगबली का रूप माना जाता है और इसकी पूजा भी की जाती है।

अन्य पढ़े:

बंदर पर निबंध (Essay about monkey in hindi)

बंदर एक बहुत ही फुर्तीला, शरारती और नटखट जानवर होता है। बंदर के चार पैर, दो आँखे, दो कान और एक लम्बी पूंछ होती है इसके हथेली और पैर ले तलुए को छोड़कर पूरा शारीर मुलायम बालो से ढका रहता है। बंदर का DNA इंसान के DNA से लगभग 98% मेल खाती है। बंदर नटखट और शरारती होने के साथ साथ काफी बुद्धिमान और समझदार भी होता है। एक सामान्य मनुष्य का IQ लेवल 85 से 115 के बीच होता है वही एक बंदर का IQ लेवल 100 के आसपास हो सकती है। बंदर आमतौर पर जंगलों, मैदानों, घास वाले इलाके और पहाड़ी क्षेत्रो पर पाया जाता है। साथ ही यह मंदिरों के आसपास भी काफी संख्या में पाया जाता है। वैसे तो बंदर एक जंगली जानवर है पर इसे आसानी से पालतू बनाया जा सकता है। भारत में बहुत सारे लोग बंदर को पलना काफी पसंद करते है। बंदर की बुद्धिमानी और समझदारी के कारन बंदरो को सर्कस में इस्तेमाल किया जाता है जहाँ पर बंदर विभिनन प्रकार के नाच और करतब दिखाते है। बंदर को केला खाना सबसे ज्यादा पसंद होता है। बंदर की अलग अलग प्रजातियां अलग-अलग प्रकार के भोजन करते है जैसे फल, फूल, पत्ते, बीज, शहद, अंडे, कीड़े, छोटे-छोटे रेंगने वाले जानवर आदि को खा लेते हैं। बंदर का गर्भकाल लगभग 5 से 8 महीने का होता है। मादा बंदर एक बार में एक ही बच्चा को जन्म देती है। जन्म के बाद बच्चे की देखभाल मादा बंदर करती है। बंदर एक स्तनधारी जानवर है जो अपने बच्चो को दूध पिलाती है। एक बंदर का बच्चा 4 से 5 साल में जवान हो जाता है। एक बंदर का जीवनकाल सामान्यत: 10 से 35 वर्ष तक की होती है। बंदर एक सामाजिक जानवर होता है जो आमतौर पर समूह यानि झुंड में रहना पसंद करते है बंदर के एक समूह में 100 से लेकर एक हजार तक बंदर रह सकते है। पूरी दुनिया में बंदरो की लगभग 264 प्रजातियां पाई जाती हैं। 

बंदर पर 10 वाक्य (10 lines on Monkey in Hindi)

  1. बंदर एक बहुत ही फुर्तीला, शरारती और नटखट जानवर होता है।
  2. बंदर काफी बुद्धिमान और समझदार भी होता है। एक बंदर का IQ लेवल 100 के आसपास होता है।
  3. बंदर का वैज्ञानिक नाम मकाका फासिकुलिस (Macaca Fascicularis) होता है।
  4. बंदर का DNA इंसान के DNA से लगभग 98% मेल खाती है।
  5. वैसे तो बंदर एक जंगली जानवर है पर इसे आसानी से पालतू बनाया जा सकता है।
  6. मादा बंदर एक बार में एक ही बच्चा को जन्म देती है।
  7. बंदर एक स्तनधारी जानवर है जो अपने बच्चो को दूध पिलाती है।
  8. एक बंदर का जीवनकाल 10 से 35 वर्ष तक की होती है।
  9. बंदर झुंड में रहते है एक झुंड में 100 से 1000 तक बंदर रहते है।
  10. अभी तक पूरी दुनिया में बंदरो की 264 प्रजातियाँ पाई गई है।

FAQ about monkey in hindi (बंदर से जुड़ा प्रश्न उत्तर)

प्रश्न:- बंदर का वैज्ञानिक नाम क्या है?
उत्तर:- बंदर का वैज्ञानिक नाम मकाका फासिकुलिस (Macaca Fascicularis) है।

प्रश्न:- बंदर को संस्कृत में क्या कहते है?
उत्तर:- बंदर को संस्कृत में वानर कहते है।

प्रश्न:- बंदर कैसा जानवर होता है?
उत्तर:- बंदर काफी फुर्तीला, शरारती और नटखट जानवर होता है।

प्रश्न:- अंतरिक्ष में भेजा गया पहला बंदर का नाम क्या था?
उत्तर:- अंतरिक्ष में भेजा गया पहला बंदर का नाम Albert था।

प्रश्न:- विश्व बंदर दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर:- हर साल 14 दिसम्बर को विश्व बंदर दिवस मनाया जाता है।

प्रश्न:- बंदर का डीएनए इंसान के डीएनए से कितना मेल खाती है?
उत्तर:- बंदर का डीएनए इंसान के डीएनए से लगभग 98% मेल खाती है।

प्रश्न:- बंदर की औसत आयु कितना वर्ष होती है?
उत्तर:- बंदर‌ की औसत आयु 10 से 35 वर्ष तक होती है।

प्रश्न:- बंदर कहा पाए जाते हैं ।
उत्तर:- बंदर जंगलो, पहाड़ो, हरे मैदान और मंदिरों के आसपास पाए जाते हैं।

प्रश्न:- बंदर क्या खाते हैं?
उत्तर:- बंदर की विभिन्न प्रजातियां अलग-अलग प्रकार के भोजन खाते है जैसे फल, फूल, पत्ते, बीज, शहद, अंडे, कीड़े और भी अलग-अलग तरह के छोटे-छोटे रेंगने वाले जानवर भी खा लेते हैं।

प्रश्न:- बंदर की सबसे छोटी प्रजाति का नाम क्या है?
उत्तर:- बंदर की सबसे छोटी प्रजाति का नाम मार्मोसेट है।

प्रश्न:- बंदर की सबसे बड़ी प्रजाति का नाम क्या है?
उत्तर:- बंदर की सबसे बड़ी प्रजाति का नाम मैंड्रिल (Mandrill) है।

प्रश्न:- बंदर की कितनी प्रजातियां पाई जाती है?
उत्तर:- बंदर की अभी तक 264 प्रजातियां पाई गई है।

प्रश्न:- बंदर एक बार में कितने बच्चो को जन्म देती है?
उत्तर:- बंदर एक बार में केवल एक बच्चा को जन्म देती है।

प्रश्न:- हिंदू धर्म में बंदर को किस भगवान का रूप माना जाता है। 
उत्तर:- हिंदू धर्म में बंदर को हनुमान जी का रूप भी माना जाता है।

बंदर कितने प्रकार के होते हैं?

बंदर 264 प्रकार के होते हैं।

बंदर की उम्र कितनी होती है?

बंदर की उम्र लगभग 10 से 35 वर्ष तक होती है।

बंदर के सीने में दिल होता है या नहीं?

जिस तरह हमारे सीने में दिल होता है उसी प्रकार बंदर के सीने में भी दिल होता है।

बंदर के कितने दांत होते हैं?

बंदर के 32 दांत होते हैं।

तो यह रहा Information about monkey in hindi की पूरी जानकारी, आशा करता हूँ की दिया गया जानकारी आपको अच्छा लगा होगा, यदि आपको बंदर के बारे में जानकारी का यह आर्टिकल सच में अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करे। साथ ही यदि आपके मन में बंदर से जुड़ा किसी भी प्रकार का प्रश्न हो तो वह आप कमेंट बॉक्स में हमसे पूछ सकते है हम पूरा कोशिश करेंगे की आपके प्रश्न का जल्द से जल्द जवाब दे।

हमारे इस आर्टिकल को अपना प्यार देने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

8 thoughts on “बंदर के बारे में जानकारी | Information about monkey in hindi”

Leave a Comment