51 Environment Slogan in Hindi | पर्यावरण पर स्लोगन हिंदी में

Environment slogan in hindi: प्रकृति ने हमे एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण दिया है पर पढ़ती मानव जनसँख्या और बढ़ती टेक्नोलॉजी के कारण आज हमारा पर्यावरण काफी दूषित होता जा रहा। पर्यावरण में बढ़ती प्रदूषण हमारे लिए एक गंभीर चिंता का विषय है। और इसके रोकथाम के लिए हमे ठोस कदम उठाने चाहिए। 

पर्यावरण की रक्षा किसी एक की बस की बात नहीं है पूरा समाज जब तक पर्यावरण रक्षा के प्रति जागरूक नहीं होगा तब तक पर्यावरण की रक्षा नहीं हो पाएगा। किसी भी विषय में समाज के लोगो को जागरूक करने के लिए स्लोगन काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसलिए आज हमलोग “environment slogan in hindi” के इस आर्टिकल में पर्यावरण सुरक्षा पर स्लोगन पढ़ने वाले है। 

इन पर्यावरण हिंदी स्लोगन को आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शेयर करके उन्हें पर्यावरण रक्षा के प्रति जागरूक कर समाज के लिए एक नेक काम कर सकते है और पर्यावरण सुरक्षा की भागीदारी बन सकते है

Environment slogan in hindi

पर्यावरण का रखे जो ध्यान
वही है समाज में सबसे बड़ा महान

slogan about environment in hindi

प्रकृति के लिए एक कदम उठाए
ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाए

slogans in hindi on environment

पेड़ है पर्यावरण का एक अनमोल वरदान
पेड़ लगाकर पर्यावरण को दे एक नया जीवनदान

slogan for environment in hindi

जो करेगा पेड़ पौधो की रखवाली
उसके जीवन में आएगी खुशियों की हरयाली

environment slogan in hindi

निभाए प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी
प्रकृति सुरक्षा में दे अपनी भागीदारी

hindi slogan environment

पेड़ पौधे लगाए हजार
खुशियाँ पाए बेसुमार

paryavaran par slogan

बच्चो को दे संस्कार
प्रकृति से करे प्यार

paryavaran hindi slogan

जब छाएगी प्रकृति में हरयाली
तब आएगी जीवन में खुशहाली

slogans on paryavaran in hindi

पर्यावरण में पर्दूषण की निशानी
है हम सब की सबसे बड़ी हानी

slogan of environment in hindi

हरे भरे पेड़ जहाँ
प्रकृति का स्वर्ग वहाँ

slogan about environment in hindi

जैसा की अभी हम पर्यावरण पर स्लोगन हिंदी में पढ़ रहे है इसी प्रकार के अन्य विषयों पर स्लोगन पढ़ने के लिए स्लोगन हिंदी में क्लिक करे।

पर्यावरण पर स्लोगन हिंदी में

पर्यावरण को ना पहुँचाओ हानि
इससे मीट जाएगी हमारी निशानी

बच्चो को दे यह शिक्षा
सदा करेंगे पर्यावरण की रक्षा

पर्यावरण की रक्षा
हमारी सुरक्षा

आओ सब मिलकर पेड़ लगाए
पर्यावरण को हरी भरी बनाए

हमारा लक्ष्य
पर्यावरण स्वच्छ

पेड़ो का विनाश
मानव जाती का सर्वनाश

धरती की एक ही है पुकार
मिल जुल कर करो पर्यावरण को साकार

हम सब का अभिमान
प्रकृति का सम्मान

यह भी पढ़े: सुरक्षा पर स्लोगन हिंदी में

Paryavaran par slogan hindi mein

पेड़ लगाओ पेड़ लगाओ
सब मिलकर प्रकृति को बचाओ

हम सबका आवरण
खुशहाल समृद्ध पर्यावरण

पर्दूषण से दुरी
है पर्यावरण के लिए बहुत जरुरी

प्रकृति से है हम सबकी जान
इसकी करो तुम सम्मान

जब होगी पर्यावरण की उन्नति
तब होगी हम सबकी प्रगति

पेड़ काटकर मत करो प्रकृति की हानि
मीट जाएगी इससे एक दिन हमारी निशानी

पेड़ काटकर मत बनो तुम भक्षक
पेड़ लगाकर बनो प्रकृति का संरक्षक

Slogan on environment in hindi

यदि धरती को बचाना है
तो पर्यावरण को समृद्ध बनाना है

जागरूक समाज की एक ही पहचान
जो ना पहुंचाए पर्यावरण की नुकशान

पेड़ और पर्यावरण का है गहरा संबंद
पेड़ो को काटने पे लगा है कड़ा प्रतिबंध

हमने यह है ठाना
मिल जुल कर पेड़ है लगाना

पर्यावरण का करो दिल से सम्मान
यह है भगवान का दिया हुआ एक अनमोल वरदान

जब होगा पर्यावरण हरा भरा
तब होगा समृद्धि जीवन हमारा

जब ना होंगे पेड़ो की छाँव
तब जलेंगे हमारे ही पाँव

यह भी पढ़े: स्वच्छता पर स्लोगन हिंदी में

Paryavaran slogan in hindi

पर्यावरण है हमारी आन बान और शान
पेड़ पौधे है पर्यावरण की जान

आओ मिलकर बढाई समाज की शान
पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण में लाए एक नई जान

जो करे पर्यावरण बचाने का नेक काम
आओ मिलकर करे उसे दिल से सम्मान

पेड़ पौधे काटकर पर्यावरण को ना करे प्रदूषण
पेड़ पौधे है पर्यावरण की असली आभूषण

पेड़ पौधे का ध्यान
प्रकृति का असली सम्मान

पर्यावरण सुरक्षा के प्रति दो थोड़ा सा सहयोग
कम से कम करे प्लास्टिक से बने वस्तुओ का उपयोग

सभी रोगों का एक ही दवा
पेड़ पौधे की शुद्ध हवा

पर्यावरण से करो प्यार
पेड़ पौधे लगाओ हजार

Slogan for environment in hindi

पेड़ पौधे काटना करे बंद
फैलाये जीवन में खुशियों का सुगंध

मिटाना है प्रदूषण का प्रभाव
तो ना हो प्रकृति में पेड़ो का अभाव

पर्यावरण की समझो अर्थ
पेड़ो को ना करे यूँही व्यर्थ

पर्यावरण को बनाओ पेड़ो का भंडार
इससे होगा धरती माँ का श्रृंगार

ना दो पेड़ पौधों को कष्ट
सांसे हो जाएगी हमारी नष्ट

पेड़ पौधे है धरती की जान
पेड़ पौधे से है प्रकृति की शान

पेड़ो की नष्ट से
जीवन बीतेगा कष्ट से

आओ करे पर्यावरण का संरक्षण
अधिक से अधिक करे वृक्षारोपण

Slogan about environment in hindi

शुद्ध हवा, शुद्ध पानी
यही है समृद्धि जीवन की निशानी

पेड़ बचाओ, पेड़ लगाओ
प्रकृति का कर्ज चुकाओ

प्रकृति है कुदरत का एक सुंदर मंजर
पेड़ काटकर ना करो तुम इसे बंजर

अन्य पढ़े:

पर्यावरण की महत्व

पर्यावरण यानि प्रकृति, जो भी हम अपने आस पास देखते है पेड़-पौधे, जंगल, झरना, पर्वत, पहाड़, नदी, तालाब, धरती, आकाश, हवा, पानी आदि सभी पर्यावरण यानि प्रकृति का ही हिस्सा है। पर्यावरण यानि प्रकृति हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है हम प्रकृति में ही वास करते है और हमारे जरुरत की सारी चीजे हमे प्रकृति से ही प्राप्त होता है जाहे वह साँस लेने के लिए हवा हो, पीने के लिए पानी हो, खाने के लिए भोजन हो, रहने के लिए घर हो या फिर पहनने के लिए कपड़ा ही क्यों ना हो हमे हमारी जरुरत की सारी चीजे हमे प्रकृति से ही प्राप्त होता है। 

प्रकृति ने हमे एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण दिया है पर पढ़ती मानव जनसँख्या और बढ़ती टेक्नोलॉजी के कारण आज वातावरण काफी दूषित हो गया है। पर्यावरण में प्रदूषण हमारे लिए एक गंभीर चिंता का विषय है। पर्यावरण में बढ़ती प्रदूषण से काफी प्रकार की समस्याएँ उत्पन्न हो रही है। पर्यावरण में बढ़ती प्रदूषण के कारन पानी, हवा आदि दूषित हो रहा है जिससे तरह तरह की बीमारियाँ उत्पन्न हो रही है।

पर्यावरण ना ही सिर्फ हमारे लिए महत्वपूर्ण है बल्कि प्रकृति में रहने वाले प्रत्येक जीव जंतु के लिए महत्वपूर्ण है। प्रकृति में पाया जाने वाला प्रत्येक जीव अपनी जरुरत की सारी चीजे प्रकृति से ही प्राप्त करते है। पर्यावरण की बढ़ती प्रदूषण प्रकृति में रहने वाले सभी जीव जंतु के लिए खतरे का विषय है। पर्यावरण की बढ़ती प्रदूषण के कारन काफी सारे जीव जंतु का अस्तित्व खतरे में आ गया है और उनका जाती विलुप्त होने के कगार पर आ गया है। प्रकृति में सभी जीव जंतु का एक अलग ही महत्व है ऐसे में यदि कोई जीव का सम्पूर्ण जाती का नाश हो जाता है तो इसका दुष्प्रभाव हमारे मानव जाती पे भी दिखेगा। इसलिए हमे पर्यावरण की महत्व को समझना चाहिए और पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति खुद भी और दुसरो को भी जागरूक करना चाहिए।

पर्यावरण में बढ़ती प्रदूषण का कारन

पर्यावरण में बढ़ती प्रदूषण का सबसे बड़ा कारन बढ़ती मानव जनसंख्या है। जनसंख्या बढ़ने से लोगो को रहने के लिए ज्यादा घर चाहिए, इसके लिए लोग जंगलो को काटकर उसमे घर बना रहे है। जंगलो का नाश पर्यावरण की सबसे बड़ी छति है। पेड़ काटने से उसमे रहने रहने वाले जानवर, पंछी, कीड़ा मकोड़ा सभी जंतुओ का जीवन पर प्रभाव पड़ता है। 

लोगो की बढ़ती जनसंख्या के कारन लोगो को अब ज्यादा खाना भी चाहिए। और अनाजो की पैदावार के लिए जंगलो को काटकर उसमे खेती करने के लिए खेतो का निर्माण किया जाता है फिर पैदावार अच्छा हो इसके लिए तरह तरह के केमिकल और दवाइयों का इस्तेमाल किया जाता है जिससे मिट्टी प्रदूषित होती है और साथ ही पानी भी प्रदूषित होती है।

बढ़ती जनसंख्या के कारन लोगो की जरूरते भी बढ़ने लगे है और लोगो की जरूरतों को पूरा करने के लिए कल कारखाने का निर्माण काफी ज्यादा हो रहा है और उन कल कारखाने से गंदा पानी हमारे नदी, झरना, समुद्र आदि को प्रदूषित करता है जिससे पानी में रहने वाला जलीय जीव का जीवन में काफी बुरा असर पड़ता है साथ ही हमारे पीने का पानी भी दूषित होता है। साथ ही इन कल कारखाने से निकलने वाला धुंवा वातावरण में मौजूद हवा को भी दूषित करता है।

बढ़ती प्लास्टिक के वास्तु का इस्तेमाल पर्यावरण में बढ़ती प्रदूषण का एक बहुत बड़ा कारन है। आज कल प्लास्टिक से बने वास्तु का इस्तेमाल काफी ज्यादा हो गया है किसी भी खाने या पीने की वास्तु प्लास्टिक के बोतल या पैकेट में आने लगी है जिसे हम एक बार इस्तेमाल करके कूड़े कचरे में डाल देते है जिससे plastic waste काफी ज्यादा बढ़ गया है और यह plastic waste भूमि के साथ साथ नदी, तालाब, समुन्द्र आदि को भी प्रदूषित करती है।

प्राकृतिक खनिज पदार्थों का अत्यधिक इस्तेमाल से भी पर्यावरण प्रदूषण काफी बढ़ती है। लोगो के जरूरतों को पूरा करने के लिए कोयला, खनिज प्रदार्थ, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस आदि की मांग दिन व दिन बढ़ती ही जा रही है और इस बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए प्राकृतिक संसाधनों का हनन काफी ज्यादा होने लगा है इससे पर्यावरण में काफी प्रदूषण फेलता है।

पर्यावरण रक्षा के उपाय

हमे जनसंख्या नियंत्रण पे काफी सख्ती से ध्यान देना चाहिए। एक परिवार में एक या दो बच्चे से ज्यादा बच्चा नहीं होने देना चाहिए।

पेड़ पौधे की कटाई बिलकुल नहीं करना चाहिए और यदि किसी करणवश पेड़ पौधो की कटाई करने पड़े तो उससे दोगुनी पेड़ पौधे लगाने चाहिए।

ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए और पेड़ पौधे की संरक्षण पे बल देना चाहिए।

पेड़ पौधे की संरक्षण के साथ ही वन जीव के संरक्षण पे काफी ध्यान देना चाहिए आज ऐसे बहुत सारे वन जीव है जिसका अस्तित्व संकट में है वह विलुप्त होने के कगार पे है हमे उन्हें संरक्षण देके उनके जाती को बचाना चाहिए।

प्लास्टिक से बने वस्तुओ का उपयोग कम से कम करना चाहिए। और प्लास्टिक को recycle करके फिर से उपयोग में लेना चाहिए।

भोजन, पानी का इस्तेमाल नियमित करना चाहिए इसे बर्बाद नहीं करना चाहिए।

खेती में अच्छा पैदावार प्राप्त करने के लिए केमिकल या उर्वरक का इस्तेमाल बंद करना चाहिए और Organic farming पे जोर देना चाहिए।

प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग सिमित मात्रा में करना चाहिए इसे बर्वाद नहीं करना चाहिए। हमारे प्रकृति में प्राकृतिक संसाधन एक सिमित मात्रा में उपलब्ध है और यह एक ना एक दिन ख़त्म हो जाएगा। इसलिए हमे प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कम से कम करना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी भी इन प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर सके।

पर्यावरण रक्षा के लिए हमे खुद के साथ साथ लोगो को पर्यावरण रक्षा के जागरूक करना चहिए। पर्यावरण की रक्षा करना किसी एक के बस की बात नहीं इसके लिए सभी को साथ मिलकर प्रयास करना चहिए इसके लिए समाज में जागरूकता का होना काफी जरुरी है। समाज में लोगो को पर्यावरण रक्षा के जागरूक करने के लिए आप उन्हें यह पर्यावरण पर स्लोगन शेयर कर सकते है और समाज को पर्यावरण रक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए अपना बहुमूल्य योगदान दे सकते है।

Conclusion on environment slogan in hindi

तो यह रहा environment slogan in hindi यानि पर्यावरण सुरक्षा के लिए कुछ बेहतरीन और महत्वपूर्ण स्लोगन, आशा करता हूँ की आपको slogan of environment in hindi का यह आर्टिकल काफी अच्छा लगा है यदि आपको paryavaran hindi slogan का यह जानकारी अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ जरुर शेयर करे। ताकि वह खुद भी पर्यावरण सुरक्षा के महत्व को समझ सके और दुसरे लोगो को भी यह पर्यावरण स्लोगन शेयर कर उन्हें भी पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक कर सके।

Environment slogan in hindi के इस आर्टिकल को अपना प्यार देने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

2 thoughts on “51 Environment Slogan in Hindi | पर्यावरण पर स्लोगन हिंदी में”

Leave a Comment