👉हिंदीमेंजानकारियाँ व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करे 👈

8 Planets Name in Hindi and English | 8 ग्रहों के नाम हिंदी और इंग्लिश में

8 Planets name in hindi and english: सौर मंडल में कुल 8 ग्रह है जिसमे से हम पृथ्वी ग्रह पे रहते है। क्या आपको सौर मंडल के सभी ग्रहों के नाम पता है? यदि नहीं पता तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है इस आर्टिकल में आज हमलोग 8 Planets name in hindi and english यानि सभी “8 ग्रहों के नाम हिंदी और इंग्लिश में” जानने वाले है। साथ ही क्या आप जानते है लाल ग्रह किसे कहा जाता है या नीला ग्रह किसे कहा जाता है या सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह या सबसे छोटा ग्रह कौन सा है? यदि नहीं पता तो आपको यह आर्टिकल पूरा अंत तक जरुर पढ़ना चाहिए। इस आर्टिकल में आज हमलोग सभी ग्रहों के नाम के साथ साथ सभी ग्रहों के बारे में पूरी A to Z जानकारियों के बारे में जानने वाले है। तो चलिए सबसे पहले 8 Grahon ke naam hindi aur english mein क्या है? यह जान लेते है।

8 ग्रहों के नाम हिंदी और इंग्लिश में

  1. बुध – Mercury
  2. शुक्र – Venus
  3. पृथ्वी – Earth
  4. मंगल – Mars
  5. बृहस्पति – Jupiter
  6. शनि – Saturn
  7. अरुण – Uranus
  8. वरुण – Neptune

8 Planets name in hindi and english

8 Planets name in hindi and english

8 Graho ke naam hindi aur english mein

क्रम स.ग्रहों के नाम हिंदी मेंग्रहों के नाम अंग्रेजी मेंग्रहों के नाम संस्कृत मेंसूर्य से दूरी
1बुधMercuryबुध:, सौम्य:3.6 करोड़ मील
2शुक्रVenusशुक्र:, काव्य6.72 करोड़ मील
3पृथ्वीEarthभूमि:, धरा, मेदिनी9.3 करोड़ मील
4मंगलMarsकुजा:, अंगारक:14.16 करोड़ मील
5बृहस्पतिJupiterबृहस्पति:, गुरु48.38 करोड़ मील
6शनिSaturnशनि:, मंद88.67 करोड़ मील
7अरुणUranusअरुण:178.4 करोड़ मील
8वरुणNeptuneवरुण:279.44 करोड़ मील

8 Grahon ke naam hindi aur english mein

दोस्तों जैसा की अभी हमने ग्रहों के नाम हिंदी और इंग्लिश में जाना, इसी प्रकार यदि आप दिनों के नाम, महीनों के नाम, ऋतु के नाम, फूलों के नाम, फलों के नाम, सब्जियों का नाम, जानवरों के नाम, पक्षियों के नाम, शरीर के अंगों के नाम, पेड़ों के नाम, जलीय जीव के नाम, रंगों के नाम, राशियों के नाम, नक्षत्रों के नाम, हाथ की उंगलियों के नाम, मसालों के नाम, भारत की नदियों के नाम आदि के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो नामों की जानकारी हिंदी और इंग्लिश में पे क्लिक करे।

सभी 8 ग्रहों के नाम और उसके बारे में पूरी जानकारी

बुध ग्रह (Mercury planet in hindi)

  • बुध ग्रह को अंग्रेजी में “Mercury” कहा जाता है वही बुध ग्रह को संस्कृत में “बुध:” या “सौम्य:” कहा जाता है।
  • बुध ग्रह सूर्य से सबसे निकटतम ग्रह है और यह सौर मंडल यानि सभी 8 ग्रहों में आकार में सबसे छोटा ग्रह भी है। साथ ही बुध ग्रह सौर मंडल का सबसे हल्का ग्रह भी है।
  • सूर्य से बुध ग्रह की दूरी लगभग 3.6 करोड़ मील है।
  • अन्य सभी ग्रहों की तुलना में बुध ग्रह का तापमान सबसे उतार चढ़ाव वाला है। दिन के समय बुध ग्रह का तापमान लगभग 427 °C के आसपास होता है वही रात के समय इसका तापमान लगभग -173 °C के आसपास हो जाता है।
  • बुध ग्रह का लगभग 70% भाग धातु है वही बाकि लगभग 30% भाग सिलिकेट प्रदार्थ से मिलकर बना है।
  • बुध ग्रह देखने में हल्का भूरे रंग यानि grey colour का दिखाई देता है वही इसकी सतह पत्थर जैसी है।
  • आसमान साफ़ होने पे सुबह और शाम के समय पृथ्वी से हम बुध ग्रह को देख सकते है। पर इसे दिन में या रात के समय नहीं देखा जा सकता है।
  • बुध ग्रह को सूर्य का एक चक्कर लगाने में यानि सूर्य का एक परिक्रमा करने में 87.969 यानि लगभग 88 दिनों का समय लगता है।
  • बुध ग्रह का कोई उपग्रह नहीं है यानी बुध ग्रह का अपना कोई चाँद नहीं है।

शुक्र ग्रह (Venus planet in hindi)

  • शुक्र ग्रह का अंग्रजी में नाम “Venus” होता है वही संस्कृत में शुक्र ग्रह का नाम “शुक्र:” या “काव्य” होता है।
  • शुक्र ग्रह सूर्य से दूसरा सबसे निकटतम ग्रह है। शुक्र ग्रह से सूर्य की दूरी लगभग 6.72 करोड़ मील है।
  • शुक्र ग्रह के आकार, बनावट और गुरुत्वकर्षण के कारण इसे पृथ्वी की बहन यानि twins planet कहा जाता है।
  • सौर मंडल का सबसे गर्म ग्रह शुक्र ग्रह है जिसका तापमान लगभग 462 °C रहता है। साथ ही यह सौर मंडल के सभी ग्रहों में सबसे चमकीला ग्रह भी है।
  • शुक्र ग्रह के सतह पर वायुमंडल का दवाब पृथ्वी के वायुमंडल दवाब से लगभग 92 गुणा ज्यादा होता है।
  • शुक्र ग्रह का वातावरण लगभग 97% कार्बनडाइऑक्साइड गैस से भरा हुआ है। तथा शुक्र ग्रह का सतह सिलिकॉन, लोहा जैसे चट्टानी धातु से बना है।
  • शुक्र ग्रह पृथ्वी का सबसे निकटतम ग्रह है। पृथ्वी से शुक्र ग्रह की दूरी लगभग 2.6 करोड़ मील है।
  • रात के समय चँद्रमा के बाद आसमान में सबसे अधिक चमकीला तारा शुक्र ग्रह ही होता है।
  • शुक्र ग्रह को सूर्य का एक चाक्कर लगाने में यानि सूर्य का एक परिक्रमा करने में 224.7 दिन यानि लगभग 225 दिनों का समय लगता है।

पृथ्वी ग्रह (Earth planet in hindi)

  • पृथ्वी ग्रह को अंग्रेजी में “Earth” कहा जाता है वही पृथ्वी ग्रह को संस्कृत में “भूमि:”, “धरा” या “मेदिनी” के नाम से जाना जाता है।
  • पृथ्वी ग्रह सूर्य से तीसरा सबसे निकटतम ग्रह है। सूर्य की पृथ्वी ग्रह की दूरी लगभग 9.3 करोड़ मील की है। तथा पृथ्वी सौर मंडल का सबसे अधिक घनत्व वाला ग्रह है।
  • सौर मंडल के सभी 8 ग्रहों में से पृथ्वी ही एक मात्र ग्रह है जहाँ जीवन है और जिसमे हम वास करते है यानि रहते है।
  • पृथ्वी को नीला ग्रह भी कहा जाता है और इसका पीछे का कारन है की पृथ्वी का लगभग 71% भाग में पानी है जिस कारन अंतरिक्ष से पृथ्वी नीला दिखाई देता है और यही कारन है की पृथ्वी को नीला ग्रह भी कहा जाता है।
  • पृथ्वी का लगभग 71% भागो में पानी है वही बाकि का लगभग 29% भाग में भूमि है।
  • पृथ्वी का सतह तरह तरह के प्लेटो से मिलकर बना है और इसके दोनों ध्रुवो पर बर्फ की मोटी परत जमी हुई है।
  • पृथ्वी का अपना एक उपग्रह भी है जिसका नाम चंद्रमा है जो पृथ्वी के चारो ओर परिक्रमा करती है। चंद्रमा को पृथ्वी के चारो ओर एक परिक्रमा करने में 27 दिन 7 घंटे और 43 मिनट का समय लगता है। वही पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी लगभग 384,4000 किलोमीटर है।
  • पृथ्वी का वायुमंडल कई प्रकार के परतो से मिलकर बना है जिसमे से एक ओजोन गैस की परत भी है जो सूर्य से आने वाली पराबैगनी किरणों को पृथ्वी के सतह तक पहुँचने से रोकती है।
  • पृथ्वी में सबसे अधिक मात्रा में नाइट्रोजन गैस पाया जाता है वही दूसरा सबसे ज्यादा पाया जाने वाला गैस ऑक्सीजन है। 
  • पृथ्वी अपने अक्ष में परिक्रमा करने के साथ साथ सूर्य की भी परिक्रमा करती है।
  • प्रथ्वी के अपने अक्ष में परिक्रमा करने के कारन दिन रात होते है वही सूर्य के परिक्रमा करने के कारन मौसम में परिवर्तन होता है और साल बदलते है।
  • प्रथ्वी को अपने अक्ष में परिक्रमा करने में 24 घंटे का समय लगता है वही प्रथ्वी को सूर्य के एक परिक्रमा करने में 1 साल यानि 365 दिन और 4 घंटे का समय लगता है।
  • सूर्य से प्रकाश प्रथ्वी के सतह तक पहुँचने में 8 मिनट और 18 सेकंड का समय लगता है।

मंगल ग्रह (Mars planet in hindi)

  • मंगल ग्रह को अंग्रेजी में ‘Mars” कहा जाता है वही संस्कृत में मंगल ग्रह को “कुजा:” या “अंगारक:” कहा जाता है।
  • सूर्य से दूरी के मामले में मंगल ग्रह चौथा नंबर का ग्रह है। सूर्य से मंगल ग्रह की दूरी लगभग 14.16 करोड़ मील है।
  • मंगल ग्रह को लाल ग्रह यानि Red planet भी कहा जाता है क्योंकि मंगल ग्रह की सतह जंग खाई लोहे की तरह लाल दिखाई देती है।
  • मंगल ग्रह सौर मंडल का दूसरा सबसे छोटा ग्रह है 
  • मंगल ग्रह के दो उपग्रह है जिसका नाम फोबोस और डिमोस है। डिमोस सौर मंडल का सबसे छोटा उपग्रह है।
  • वैज्ञानिको का मानना है की पृथ्वी के बाद यदि सौर मंडल के किसी ग्रह में जीवन की संभावना है तो वह मंगल ग्रह पे ही है।
  • पृथ्वी के तरह ही मंगल ग्रह भी अपने अक्ष के साथ साथ सूर्य की परिक्रमा करती है। मंगल ग्रह का अपने अक्ष में एक परिक्रमा करने में 24 घंटा और 37 मिनट का समय लगया है यानि मंगल ग्रह पर एक दिन 24 घंटा और 37 मिनट का होता है वही मंगल ग्रह के द्वारा सूर्य का एक परिक्रमा करने में 687 दिन का समय लगता है। यानि मंगल ग्रह का एक साल 687 दिनो का होता है।

बृहस्पति ग्रह (Jupiter planet in hindi)

  • बृहस्पति ग्रह को अंग्रेजी में “Jupiter” कहा जाता है वही संस्कृत में बृहस्पति ग्रह को “बृहस्पति:” या “गुरु” कहा जाता है।
  • सूर्य से दूरी के क्रम में बृहस्पति ग्रह पाँचवा ग्रह है। सूर्य और बृहस्पति ग्रह के बीच की दूरी लगभग 48.38 करोड़ मील है।
  • बृहस्पति ग्रह का नाम रोम के देवता जुपिटर के नाम पे रखा गया है।
  • बृहस्पति ग्रह सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह है। तथा यह बृहस्पति ग्रह चंद्रमा और शुक्र ग्रह के बाद तीसरा सबसे ज्यादा रात को चमकाने वाला ग्रह है।
  • बृहस्पति ग्रह एक गैसीय पिंड है जिसमे हीलियम और हाइड्रोजन गैस सबसे अधिक मात्रा में पाया जाता है।
  • बृहस्पति ग्रह में कुल 79 उपग्रह है जिसमे से सबसे बड़ा ग्रह गैनिमीड है जो सौर मंडल का सबसे बड़ा उपग्रह है। गैनिमीड उपग्रह का आकार शुक्र ग्रह से भी बड़ा है।
  • बृहस्पति ग्रह का आकार पृथ्वी से लगभग 11 गुणा बड़ा है वही बृहस्पति ग्रह का वजन पृथ्वी से लगभग 318 गुणा ज्यादा है।
  • बृहस्पति ग्रह सूर्य की एक परिक्रमा लगभग 4380 दिनों में पूरा करती है।

शनि ग्रह (Saturn planet in hindi)

  • शनि ग्रह को अंग्रेजी में “Saturn” के नाम से जाना जाता है वही शनि ग्रह को संस्कृत में “शनि:” या “मंद” के नाम से जाना जाता है।
  • शनि ग्रह सौर मंडल का छठा ग्रह है जो सूर्य से लगभग 88.67 करोड़ मील की दूरी में है।
  • शनि ग्रह सौर मंडल का बृहस्पति ग्रह के बाद दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है।
  • शनि ग्रह सूर्य का एक चक्कर लगाने में यानि एक परिक्रमा करने में 10,759 दिन का समय लगाती है।
  • शनि ग्रह को गैस का गोला कहा जाता है। शनि ग्रह में लगभग 96% हाइड्रोजन और 6% हीलियम पाया जाता है। तथा इस ग्रह के चारो ओर गैसो का बना एक रिंग जैसा होता है।
  • शनि ग्रह में अब तक कुल 82 उपग्रहों की खोज किया जा चूका है जिसमे से टाईटन शनि ग्रह का सबसे बड़ा उपग्रह है।

अरुण ग्रह (Uranus planet in hindi)

  • अरुण ग्रह को अंग्रेजी में “Uranus” कहा जाता है वही संस्कृत में इसे “अरुण:” कहा जाता है।
  • सूर्य से दुरी के मामले में अरुण ग्रह सौर मंडल का सातवा ग्रह है। सूर्य और अरुण ग्रह के बीच की दूरी लगभग 178.4 करोड़ मील की है।
  • अरुण ग्रह आकार के मामले में सौर मंडल का तीसरा सबसे बड़ा ग्रह है। अरुण ग्रह का आकार पृथ्वी के आकार से लगभग 63 गुणा ज्यादा बड़ा है वही अरुण ग्रह का द्रव्यमान पृथ्वी के द्रव्यमान से लगभग 14.5 गुणा ज्यादा बड़ा है।
  • अरुण ग्रह, दूरबीन से खोजा गया पहला ग्रह है जिसका खोज विलियम हरशल के द्वारा 13 मार्च 1781 को किया गया था। 
  • अरुण ग्रह, सौर मंडल का सबसे ठंडा ग्रह है जिसका न्यूनतम तापमान -224 °C तक मापा गया है। जिस कारन से इसे Ice giant के नाम से भी जाना जाता है।
  • अरुण ग्रह अपने अक्ष से 82° झुका हुआ है जिस कारण यह लेटा हुआ प्रतीत होता है और यही कारण है की इसे लेटा हुआ ग्रह भी कहा जाता है।
  • अरुण ग्रह के कुल 27 उपग्रह है जो पृथ्वी के विपरीत दिशा में चक्कर लगाती है।
  • अरुण ग्रह में मीथेन गैस अधिक मात्रा में पाया जाता है जिस कारण से यह थोड़ा लाल रंग सा प्रतीत होता है।
  • अरुण ग्रह सूर्य का एक चक्कर पृथ्वी के साल के अनुसार लगभग 84 साल का समय लेती है। वही अरुण ग्रह अपने अक्ष का एक चक्कर 17 घंटा 14 मिनट में पूरा कर लेता  है।

वरुण ग्रह (Neptune planet in hindi)

  • वरुण ग्रह को अंग्रेजी में “Neptune” कहा जाता है वही संस्कृत में वरुण ग्रह को “वरुण:” कहा जाता है।
  • सूर्य से दूरी के मामले में वरुण ग्रह सबसे अंतिम यानि आठवा ग्रह है। सूर्य से वरुण ग्रह की दुरी लगभग 279.44 करोड़ मील है।
  • वरुण ग्रह, सौर मंडल का चौथा सबसे बड़ा ग्रह है। वरुण ग्रह का द्रव्यमान पृथ्वी से 17 गुणा ज्यादा है।
  • वरुण ग्रह सूर्य का एक चक्कर लगाने में पृथ्वी के साल के अनुसार लगभग 164.79 साल का समय लगाती है।
  • वरुण ग्रह में अधिक मात्रा में गैस पाया जाता है जिसमे अमोनिया और मीथेन गैस अधिक मात्रा में पाया जाता है।
  • वरुण ग्रह का खोज भी दूरबीन से ही किया गया है। वरुण ग्रह की खोज जर्मन वैज्ञानिक जाॅन गले अरबर ले वेरियर के द्वारा 23 सितम्बर 1846 को किया गया था।
  • वरुण ग्रह में अब तक 13 उपग्रहों का खोज किया जा चूका है जिसमे से Triton और Married प्रमुख है।

अन्य पढ़े:

8 Planet names in hindi and english

अन्य पढ़े:

FAQ on 8 Planets name in hindi and english

सौर मंडल में कुल कितने ग्रह है?

सौर मंडल में 8 कितने ग्रह है।

सौर मंडल के सभी ग्रहों के नाम हिंदी में बताइए?

बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण और वरुण

सौर मंडल के सभी ग्रहों के नाम अंग्रेजी में बताइए?

Mercury, Venus, Earth, Mars, Jupiter, Saturn, Uranus and Neptune

Conclusion (8 Planets name in hindi and english)

तो यह रहा 8 Planets name in hindi and english यानि “8 ग्रहों के नाम हिंदी और इंग्लिश में” की पूरी जानकारी, आशा करता हूँ की 8 Grahon ke naam hindi aur english mein की यह जानकारी आपको अच्छा लगा होगा। यदि आपको यह 8 Planets name in hindi and english की जानकारी सच में अच्छा लगा है तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करे। और यदि आपके मन में ग्रहों के नाम से जुड़ा किसी भी प्रकार का प्रश्न है तो वह आप कमेंट बॉक्स में हमसे पूछ सकते है हम पूरा कोशिश करेंगे की जल्द से जल्द आपके प्रश्नों का उत्तर दे।

8 Planets name in hindi and english के इस आर्टिकल को अपना प्यार देने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।