👉हिंदीमेंजानकारियाँ व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करे 👈

20+ तोते के बारे में रोचक तथ्यों की जानकारी | Information About Parrot in Hindi

Information About Parrot in Hindi: यदि आप एक पक्षी लवर तो आपको तोता जरुर ही काफी पसंद होगा। मैं भी क्या पागलो जैसा आपसे सवाल कर रहा हूँ भला ऐसा कौन है जिसे तोता पसंद ना हो। तोता अपने खास सुंदरता के कारन हर किसी के दिल में एक खास जगह बना लेती है जिस कारन से हर कोई तोता को काफी पसंद करते है। 

तोता दुनिया के सबसे सुंदर पक्षियों में से एक है इनके पंखों की खूबसूरत रंग लोगों को उनके प्रति आकर्षित करता हैं। दुनिया में कई सारे रंगों के तोते पाए जाते हैं जैसे हरा, नीला,  लाल ,सफेद, पीला आदि भारत में ज्यादातर हरे रंग का तोता पाया जाता है। ऐसे तो तोता जंगलो में ज्यादातर पाए जाते है पर अक्सर ये हमे हमारे घरो के आसपास भी दिख जाते है। बहुत सारे लोग तोता को अपने घर में पालते है और उन्हें खूब सारा प्यार देते है।

तोता एक मात्र ऐसा पक्षी है जो हम मानवों के तरह बोल सकते है। दुनिया का सबसे बुद्धिमान पक्षी भी एक तोता ही है जिसके नाम guinness book of world record में भी दर्ज है। तोते से जुड़े ऐसे अनेक सारी रोचक तथ्य है जिसके बारे में आज हमलोग Information About Parrot in Hindi यानि तोता के बारे में रोचक तथ्य के इस आर्टिकल में जानने वाले है जो इससे पहले शायद ही आपने कभी जाना होगा।

Parrot Meaning in Hindi

Parrot को हिंदी में तोता कहा जाता है यानी तोता को ही अंगेजी में Parrot कहा जाता है। वही तोता को संस्कृत में शुकः कहा जाता है।

तोते के बारे में जानकारी (Parrot information in hindi)

पक्षी का हिंदी नामतोता
उल्लू का अंग्रेजी नामParrot
उल्लू का संस्कृत नामशुकः
उल्लू का वैज्ञानिक नामसिटासिफोर्मीस (Psittaciformes)

तोते के बारे में रोचक तथ्यों की जानकारी (Information About Parrot in Hindi)

Information About Parrot in Hindi
तोता का चित्र, Image Credit: Pexels
  1.  तोता का चेहरा गोल आकार का होता है जिसमे दो छोटे छोटे गोल और काली आँखे होते है। तोता के दो पैर जिसमे तीन तीन उंगली, एक झुकी हुई चोंच और एक लंबी सी पूंछ होती है।
  1. तोता का वैज्ञानिक नाम सिटासिफोर्मीस (Psittaciformes) है।
  1. दुनिया में तोता ही एक मात्र ऐसा पक्षी है जो हम इंसानों की तरह हमारी भाषा बोल सकते है।
  1. तोता एक मात्र ऐसा पक्षी है जो अपने पैरों से खाना खा सकता है ठीक उसी प्रकार जैसे हम मनुष्य अपने हाथों से खाना खाते हैं। 
  1. माना जाता है तोते दुनिया के सबसे बुद्धिमान प्रजाति के पक्षियों में से एक है। Puck नमक तोता के नाम ही दुनिया के सबसे बुद्धिमान पक्षी का guinness book of world record में नाम दर्ज है जिसने 1728 शब्दों को याद कर लिया था।
  1. पूरी दुनिया में तोते की कुल 350 से भी अधिक प्रजातियां पाई जाती है। यह अलग-अलग आकार और वजन के होते हैं। इनका वजन औसतन 64 ग्राम से 1.6  किलोग्राम हो सकता है।
  1. तोते का जीवनकाल बाकी पंछियों के मुकाबले काफी लंबा होता है। आमतौर पर तोता औसतन 25 से 30 साल तक जीवित रहते है।
  1. सबसे अधिक दिन तक जीवित रहने वाले तोते का नाम था Cookie, जिसने साल 2015 में अपनी 82 साल की उम्र पूरी की और फिर उसकी मौत हो गई। इसने लगभग अपना पूरा जीवन Brookfield Zoo मे बिताया था इस तोते के नाम सबसे अधिक दिनों तक जीवित रहने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। 
  1. तोता अल्ट्रावायलेट किरणों को देख सकता है जबकि हम मनुष्य अल्ट्रावायलेट किरणों को नहीं देख सकते है। 
  1. तोते को पढ़ना, गिनना, रंगों आकृतियों को पहचाना आदि सिखाया जा सकता है। कुछ प्रजातियां ऐसी भी हैं जो मनुष्य की आवाजों की नकल कर सकती हैं। 
  1. तोते अपना घोसला पेड़ो के खोखले टहनियों पे बनाना पसंद करते है जहाँ वह अपने बच्चो का पालन पोषण करते है। तोते एक बार में 2 से 5 अंडे देते है।
  1. तोते के बच्चे जन्म से पहले दो हफ्तों के लिए अंधे होते हैं। तीसरे हफ्ते में वह बच्चे देखना शुरू करते हैं। और तीसरे हफ्ते के बाद ही उनके पंख भी विकसित होने लगता है।
  1. तोता ‌एक समाजिक पक्षी है जो 20-30 के झुंड में रहते है। तोते के झुंड को Flocks कहा जाता है। झुंड में रहने से इन्हें शिकारी पंछियों मे नजर रखने में मदद मिलती है। जिससे यह अपना बचाव कर सके। 
  1. तोते मे देखने कि क्षमता बहुत अधिक तेज होती है आंखें सर की ऊंचाई पर होने के कारण यह बिना अपना सिर हिलाया ऊपर नीचे दाएं बाएं बड़ी ही आसानी से देख सकते हैं। 
  1.  तोता शाकाहारी होता है और तोता को मिर्च खाना बहुत ज्यादा पसंद होता है। यह हर तरह के फल पत्तियां खाना पसंद करता है आम और अमरुद तो तोते को सबसे ज्यादा प्रिय होते हैं।
  1. तोता बहुत तेज गति से उड़ सकता है खाना ढूंढने के लिए हर रोज करीब 1000 किलोमीटर तक की उड़ान भर सकता है।
  1. लोग तोता को पलना काफी पसंद करते है ऐसा माना जाता है कि तोता मानव द्वारा पाले जाने वाला सबसे पुराना पक्षी है।
  1. तोता नर और मादा के जोड़े में रहना पसंद करते है और अक्सर ऐसा देखा गया है की तोता अपनी एक ही जोड़े में अपनी पूरी जिंदगी बिता देते है।
  1. तोते की चोंच बेहद मजबूत होती है। जो अखरोट को भी आसानी से तोड़ सकती है तोते की चोंच किरेटिन प्रोटीन की बनी होती है जिस कारन से यदि यह टूट भी जाए तो फिर से बढ़ जाती है।
  1. दुनिया की सबसे छोटे तोते के जाती का नाम Pygmy है जो एक उंगली के आकार का होता है। इसका वजन 10 ग्राम और साइज 8 सेंटीमीटर तक होती है है। यह तोता मुख्यतः पपाया न्यू गिनी के जंगलों का पाया जाता है। वही काकापो (Kakapo) दुनिया का एकमात्र ऐसा तोता है, जो अपने भारी शरीर के कारण उड़ने में सक्षम नहीं है। तोता के तरह ही कबूतर भी एक बहुत ही प्यारा पक्षी होता है जो हमारे घरो में रहना पसंद करता है। कबूतर के बारे में रोचक तथ्य यहाँ से जाने।

तोता पर निबंध (Essay on Parrot in hindi)

तोता एक बहुत ही प्यारा और खुबसूरत पक्षी है। तोता कई रंगों में पाए जाते है जैसे सतरंगी, सफेद, नीला और पीला आदि पर भारत में हरे रंग के तोते ज्यादा पाए जाते है। तोता का चेहरा गोल आकार का होता है जिसमे दो छोटे छोटे गोल और काली आँखे होते है जिसके चारों ओर भुरे रंग की रिंग जैसी बनी होती है। तोता के दो पैर जिसमे तीन तीन उंगली होते है तोते के नाख़ून काफी नुकीले होते है जिससे वह अपने भोजन को पकड़ कर खाते है। तोता एक मात्र ऐसा पंछी है जो अपने भोजन को अपने पैर से पकड़ का खाते है। तोते की एक झुकी हुई चोंच होती है जो बहुत ही मजबूत होती है। तोता अपने चोंच से अखरोट को भी आसानी से तोड़ सकते है। तोते की एक लंबी और सुंदर सी पूंछ होती है। तोता शाकाहारी होता है। तोता मिर्च खाना बहुत ज्यादा पसंद करते है। यह हर तरह के फल पत्तियां खाना पसंद करता है आम और अमरुद तो तोते को सबसे ज्यादा प्रिय होते हैं। ज्यादातर तोते जंगलो में रहना पसंद करते है पर अक्सर ये भोजन के तलाश में हमारे घरो के आसपास भी दिख जाते है। तोते झुंड में रहना पसंद करते है जो 20-30 के झुंड में रहते है तोते के झुंड को Flocks कहा जाता है। तोता दुनिया का सबसे बुद्धिमान पक्षी होता है जो मनुष्यों के आवाज की नक़ल कर सकता है और मनुष्यों की तरह बोल सालता है तोते को पढ़ना, गिनना, रंगों आकृतियों को पहचाना आदि सिखाया जा सकता है। तोते अपना घोसला पेड़ो के खोखले टहनियों पे बनाते है जहाँ वह अपने बच्चो का पालन पोषण करने के लिए अंडा देते है। तोते एक बार में 2 से 5 अंडे देते है। तोते के बच्चे पहले दो हफ्तों के लिए अंधे होते हैं। तीसरे हफ्ते में वह बच्चे देखना शुरू करते हैं। और तीसरे हफ्ते के बाद ही उनके पंख भी विकसित होने लगता है। तोते का जीवनकाल बाकी पंछियों के मुकाबले काफी लंबा होता है। आमतौर पर तोता औसतन 25 से 30 साल तक जीवित रहते है। पूरी दुनिया में तोते की कुल 350 से भी अधिक प्रजातियां पाई जाती है। जो अलग-अलग आकार और वजन के होते हैं। इनका वजन औसतन 64 ग्राम से 1.6  किलोग्राम के बीच होता है और तोते की लंबाई सामान्यत: 10 से 12 इंच होती है। लोग तोता को पलना काफी पसंद करते है ऐसा माना जाता है कि तोता मानव द्वारा पाले जाने वाला सबसे पुराना पक्षी है। क्या आपको पता है उल्लू एक ऐसा पक्षी है जिसे दिन के अपेक्षा रात में ज्यादा अच्छी तरह से दिखाई देती है तथा यह अपनी गर्दन को लगभग 270 डिग्री से भी अधिक घुमा लेती है। उल्लू के बारे में रोचक तथ्य जानने के लिए यहाँ से पढ़े।

यह भी पढ़े: बाघ के बारे में रोचक तथ्य

तोता के बारे में 10 वाक्य (10 lines about parrot in hindi)

lines about parrot in hindi
तोता का चित्र, Image Credit: Pixabay
  1. तोता सदियों से मनुष्यों के लिए एक पसंदीदा पक्षी रहा है।
  2. तोता सबसे बुद्धिमान पक्षी में से एक माना जाता है।
  3. तोता दुनिया का सबसे खूबसूरत पक्षी में से एक है। 
  4. यह कई रंगों में पाया जाता है पर भारत में हरे रंग के तोते ज्यादा पाए जाते है।
  5. दुनिया में तोते की 350 से भी ज्यादा प्रजातियां पाए जाते है।
  6. तोता एक शाकाहारी पक्षी है जिसे मिर्च और फल खाना काफी ज्यादा पसंद करता है।
  7. तोता का एक मजबूत घुमावदार चोंच होता है जो अखरोट को भी आसानी से तोड़ सकता है।
  8. तोता एक ऐसा पक्षी है जो अपने भोजन को पैर से पकड़ कर खाते है।
  9. तोता एक मात्र ऐसा पक्षी है जो हम मनुष्यों की तरह आवाज की नक़ल कर सकता है।
  10. भारत की संस्कृतियों से कई लोकप्रिय पौराणिक कथाओं में इसे प्रतीक के रूप में इस्तेमाल किया गया है।

तोता का नाम क्या रखें? (Parrot name in hindi)

यदि आपके पास भी कोई तोता है और आप उस तोते के लिए नाम की तलाश कर रहे है यहाँ आपको कुछ प्यारा और खुबसूरत तोता के नाम मिलेंगे जिसे आप अपने प्यारा तोते के लिए रख सकते है।

  • जानी (Jani)
  • मिष्टी (Misty)
  • पाखी (Pakhi)
  • एंजेल (Angel)
  • कोको (Coco)
  • जुजु (Juju)
  • जैक (Jack)
  • रिओ (Rio)
  • पिटू (Pitu)
  • डॉली (Dolly)

तोता क्या खाता है?

तोता एक शाकाहारी पक्षी है जो कई प्रकार के शाकाहारी भोजन करते है तोते विभिनन प्रकार के फल जैसे आम, अमरुद, पपीता, सेव, बेर, काजू, जामुन आदि फलो को काफी मजे से खाते है तोता कई प्रकार के सब्जियों को भी खाते है जैसे गाजर, पालक, खीरा, लौकी, कद्दू आदि खाते है। तोता को मिर्च काफी ज्यादा पसंद होता है।

तोता को क्या नहीं खिलाना चाहिए? 

तोता को चॉकलेट कभी भी नहीं खिलाना चाहिए। चॉकलेट तोता के लिए जहर का काम करता है। साथ ही चॉकलेट से बनी सामने, आइसक्रीम, कैक, कॉफी आदि नहीं खिलाना चाहिए।

FAQ About Parrot in Hindi (तोता से जुड़े प्रश्न उत्तर)

तोता क्या खाती है?

तोता शाकाहारी होता है तोता को मिर्च और फल खाना सबसे ज्यादा पसंद करता है।

तोता का वैज्ञानिक नाम क्या है?

तोता का वैज्ञानिक नाम सिटासिफोर्मेस (Psittaciformes) है।

तोता का संस्कृत नाम क्या है?

तोता का संस्कृत नाम शुकः है।

प्रश्न- दुनिया में तोते की कितनी प्रजाति पाई जाती है?
उत्तर– दुनिया में तोते की 350 से भी ज्यादा प्रजाति पाई जाती है।

प्रश्न– तोता किस रंग का होता है?
उत्तर–  दुनिया में कई सारे रंगों के तोते पाए जाते हैं जैसे हरा, नीला,  लाल ,सफेद, पीला आदि भारत में ज्यादातर हरे रंग का तोता पाया जाता है।

प्रश्न- तोता के सबसे छोटी प्रजाति का नाम क्या है?
उत्तर– तोता के सबसे छोटी प्रजाति का नाम पिग्मी (Pygmy) है।

प्रश्न – तोते की लम्बाई कितनी होती है? 
उत्तर – तोते की लंबाई सामान्यत: 10 से 12 इंच होती है।

प्रश्न – सबसे ज्यादा उम्र जीवित रहने वाला तोता कौन सा है?
उत्तर – सबसे अधिक दिन जीवित रहने वाले तोते का नाम “Cookie” था जो 82 साल से भी अधिक सालो तक जीवित रहा था। इस तोते के नाम सबसे अधिक दिनों तक जीवित रहने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है।

प्रश्न – तोते का मुख्य निवास स्थान कहा है? 
उत्तर –तोता का मुख्य निवास स्थान न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया है। जहां पर अनेक प्रकार के रंगीन तोते पाए जाते हैं। 

प्रश्न – तोते का कौन सा प्रजाति उड़ नहीं सकता है? 
उत्तर – काकापो (kakapo) तोते की एक ऐसी प्रजाति है जो अपने भारी शरीर के कारन उड़ नहीं सकते है।

प्रश्न – तोते के झुंड को क्या कहा जाता है? 
उत्तर – तोते के झुंड को Flocks कहा जाता है।

तो यह रहा Information About Parrot in Hindi यानि तोते के बारे में रोचक तथ्य की जानकारी, उम्मीद है आपको यह parrot information in hindi का आर्टिकल अच्छा लगा है यदि आपको information about parrot in hindi का यह जानकारी अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करे।

Information About Parrot in Hindi का यह आर्टिकल पूरा पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

3 thoughts on “20+ तोते के बारे में रोचक तथ्यों की जानकारी | Information About Parrot in Hindi”

Leave a Comment