Composite number in hindi | भाज्य संख्या किसे कहते हैं | composite number meaning in hindi | composite numbers kya hote hain | bhajya sankhya kise kahate hain
“Composite number in hindi” के इस आर्टिकल में आजहमलोग “भाज्य संख्या किसे कहते हैं” के बारे में जानने वाले है साथ ही इसमें हमलोग “bhajya sankhya kise kahate hain” के साथ साथ 1 से 100 के बीच के सभी भाज्य संख्या के बारे में भी जानने वाले है।

भाज्य संख्या किसे कहते हैं (What is Composite Number in Hindi)
ऐसी संख्या जो 1 और स्वयं के अतिरिक्त अन्य संख्या से भी विभाजित हो उसे भाज्य संख्या यानि Composite Number कहते है। अथवा 1 से बड़ी वह प्राकृतिक संख्या जो 1 और स्वयं के अलावा और भी अन्य प्राकृतिक संख्या से पूरा पूरा विभाजित होता है उस संख्या को भाज्य संख्या यानि Composite Number कहा जाता है। आपको बता दे की भाज्य संख्या को समग्र संख्या भी कहा जाता है।
अभाज्य संख्या किसे कहते हैं? (What is Prime Numbers in Hindi)
ऐसी संख्या जो केवल 1 और स्वयं के अतिरिक्त अन्य किसी संख्या से विभाजित ना हो उसे अभाज्य संख्या यानि Prime Number कहते है। अथवा 1 से बड़ी वह प्राकृतिक संख्या जो 1 और स्वयं के अलावा और किसी भी अन्य प्राकृतिक संख्या से पूरा पूरा विभाजित नहीं होता है उस संख्या को अभाज्य संख्या यानि Prime Number कहा जाता है।
उदाहरण के साथ भाज्य और अभाज्य संख्या
2 का संभावित गुणांक (Possible Factors) – 1, 2
3 का संभावित गुणांक (Possible Factors) – 1, 3
4 का संभावित गुणांक (Possible Factors) – 1, 2, 4
5 का संभावित गुणांक (Possible Factors) – 1, 5
6 का संभावित गुणांक (Possible Factors) – 1, 2, 3, 6
7 का संभावित गुणांक (Possible Factors) – 1, 7
8 का संभावित गुणांक (Possible Factors) – 1, 2, 4, 8
9 का संभावित गुणांक (Possible Factors) – 1, 3, 9
10 का संभावित गुणांक (Possible Factors) – 1, 2, 5, 10
संख्या 4 की बात करे तो संख्या 4 का संभावित गुणांक यानि Possible Factors 1, 2 और 4 है यानि संख्या चार 1, 2 और स्वयं से पूरा पूरा विभाजित होगा। जैसा की संख्या चार 1 और स्वयं के अतिरिक्त 2 से भी विभाजित है इसलिए संख्या 4 एक भाज्य संख्या यानि Composite Number है।
संख्या 5 की बात करे तो संख्या 5 का संभावित गुणांक यानि Possible Factors 1 और 5 है यानि संख्या 5 केवल 1 से स्वयं से विभाजित होगा और इसके अलावा और किसी भी संख्या से यह पूरा पूरा विभाजित नहीं होगा इसलिए 5 एक अभाज्य संख्या यानि Prime Number है।
भाज्य संख्या के उदाहरण (Composite Number examples) – 4, 6, 8, 9, 10, 12, 14, 15, 16, 18
अभाज्य संख्या के उदाहरण (Prime Number examples) – 2, 3, 5, 7, 11, 13, 17, 19,23, 29
भाज्य संख्या 1 से 100 के बीच (Composite numbers between 1 to 100)
4 | 6 | 8 | 9 | 10 | 12 | 14 | 15 | 16 | 18 |
20 | 21 | 22 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 | 30 | 32 |
34 | 35 | 36 | 38 | 39 | 40 | 42 | 44 | 45 | 46 |
48 | 49 | 50 | 51 | 52 | 54 | 55 | 56 | 57 | 58 |
60 | 62 | 63 | 64 | 65 | 66 | 68 | 69 | 70 | 72 |
74 | 75 | 76 | 77 | 78 | 80 | 81 | 82 | 84 | 85 |
86 | 87 | 88 | 90 | 91 | 92 | 93 | 94 | 95 | 96 |
98 | 99 | 100 | – | – | – | – | – | – | – |
भाज्य संख्या कितने प्रकार के होते है?
भाज्य संख्या यानि समग्र संख्या मुख्यत दो प्रकार के होते है।
- सम-भाज्य संख्या
- विषम-भाज्य संख्या
सम-भाज्य संख्या क्या है?
वह सम संख्या जो 1 और स्वयं के अतिरिक्त अन्य संख्या से भी पूरा पूरी विभाजित हो उसे सम-भाज्य संख्या यानि Even-Composite Number कहते है।
जैसे – 4, 6, 8, 10, 12, 14, 16, 18, 20, 22
विषम-भाज्य संख्या क्या है?
वह विषम संख्या जो 1 और स्वयं के अतिरिक्त अन्य संख्या से भी पूरा पूरी विभाजित हो उसे सम-भाज्य संख्या यानि Odd-Composite Number कहते है।
जैसे – 9, 15, 21, 25, 27, 35, 39, 45, 49, 51
यह भी पढ़े: 1 to 100 Roman Numbers (Roman Sankhya 1 to 100)
यह भी पढ़े: 2 Se 20 Tak Pahada (2 से 20 तक पहाड़ा)
कैसे पता करे कोई संख्या भाज्य संख्या है या अभाज्य संख्या?
कोई संख्या भाज्य संख्या है या अभाज्य संख्या यह पता लगाना बहुत ही सरल है। कोई संख्या भाज्य संख्या है या अभाज्य संख्या यह पता करने के लिए सबसे पहले हमे उस संख्या का गुणनखंड करना होगा। यदि संख्या का गुणांक 2 से अधिक हुआ यानि 1 और उस संख्या के स्यमं के अलावा और कोई गुणांक हुआ तो वह संख्या भाज्य संख्या है वही यदि संख्या का गुणांक सिर्फ 2 हुआ यानि 1 और उस संख्या के स्यमं के अलावा और कोई गुणांक नहीं हुआ तो वह संख्या अभाज्य संख्या है।
जैसे 23 और 25 में से कौन सी संख्या भाज्य संख्या है या अभाज्य संख्या है?
23 का गुणांक – 1, 23
25 का गुणांक – 1, 5, 25
जैसा की संख्या 23 का गुणांक 1 और 23 है यानि संख्या 23, 1 और स्यमं के अलावा और किसी भी संख्या से विभाजित नहीं है अत: संख्या 23 एक अभाज्य संख्या है।
वही संख्या 25 का गुणांक 1, 5 और 25 है यानि संख्या 25, 1 और स्यमं के अलावा 5 से भी विभाजित है अत: संख्या 25 एक भाज्य संख्या है।
यह भी पढ़े: 1 से 100 तक गिनती हिंदी में (1 Se 100 Tak Ginti Hindi Mein)
यह भी पढ़े: Ginti in Sanskrit 1 to 100 (संस्कृत में गिनती 1 से 100 तक)
FAQ on composite number in hindi
सबसे छोटी भाज्य संख्या क्या है?
4 सबसे छोटी भाज्य संख्या है।
1 से 100 के बीच कितनी भाज्य संख्या है?
1 से 100 के बीच कुल 73 भाज्य संख्या है।
Conclusion on composite number in hindi
Composite number in hindi के इस आर्टिकल में आज हमलोगों ने भाज्य संख्या किसे कहते हैं? के बारे में जाना, आशा करता हूँ की what is composite number in hindi का यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा होगा। आपको bhajya sankhya kise kahate hain का यह आर्टिकल कैसा लगा यह आप हमे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरुर बताए साथ ही इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करे।
Composite Number in Hindi (भाज्य संख्या किसे कहते हैं?) के इस आर्टिकल को अपना प्यार और सपोर्ट देने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।
3 thoughts on “Composite Number in Hindi | भाज्य संख्या किसे कहते हैं?”