भाज्य और अभाज्य संख्या क्या है (Composite and Prime Number)

Composite and prime number | भाज्य और अभाज्य संख्या | भाज्य संख्या किसे कहते हैं | अभाज्य संख्या किसे कहते हैं | composite number in hindi | prime number in hindi | bhajya sankhya kise kahate hain | abhajya sankhya kise kahate hain

भाज्य संख्या किसे कहते हैं (What is Composite Number in Hindi)

ऐसी संख्या जो 1 और स्वयं के अतिरिक्त भी अन्य संख्या से विभाजित हो उसे भाज्य संख्या यानि Composite Number कहते है। अन्य शब्दों में कहे तो 1 से बड़ी वह प्राकृतिक संख्या जो 1 और स्वयं के अलावा और भी अन्य प्राकृतिक संख्या से पूरा पूरा विभाजित होता है उस संख्या को भाज्य संख्या यानि Composite Number कहा जाता है। आपको बता दे की भाज्य संख्या को समग्र संख्या भी कहा जाता है।

भाज्य संख्या के उदाहरण (Example of Composite Number)

4, 6, 8, 9, 10, 12, 14, 15, 16, 18, 20…… आदि

अभाज्य संख्या किसे कहते हैं? (What is Prime Numbers in Hindi)

ऐसी संख्या जो केवल 1 और स्वयं के अतिरिक्त अन्य किसी संख्या से विभाजित ना हो उसे अभाज्य संख्या यानि Prime Number कहते है। अन्य शब्दों में कहे तो 1 से बड़ी वह प्राकृतिक संख्या जो 1 और स्वयं के अलावा और किसी भी अन्य प्राकृतिक संख्या से पूरा पूरा विभाजित नहीं होता है उस संख्या को अभाज्य संख्या यानि Prime Number कहा जाता है।

अभाज्य संख्या के उदाहरण (Example of Prime Number)

2, 3, 5, 7, 11, 13, 17, 19, 23, 29…… आदि

कैसे पता करे कोई संख्या भाज्य या अभाज्य संख्या है

यह पता लगाना की कोई संख्या भाज्य संख्या है या अभाज्य संख्या, यह काफी आसान है हम काफी आसानी से यह पता कर सकते है। कोई संख्या भाज्य संख्या है या अभाज्य संख्या, यह पता करने से लिए सबसे पहले हमे उस संख्या का संभावित गुणांक (Possible Factors) ज्ञात करना होगा यदि किसी संख्या का संभावित गुणांक यदि 1 और खुद वह संख्या के अलावा भी कोई संख्या हुआ तो वह संख्या भाज्य संख्या होगा। वही यदि किसी संख्या का संभावित गुणांक यदि 1 और खुद वह संख्या के अलावा और कोई भी संख्या नहीं हुआ तो वह संख्या अभाज्य संख्या होगा।

चलिए कुछ उदहारण के साथ जानते है की कैसे पता करे कोई संख्या भाज्य संख्या है या अभाज्य संख्या

2 का संभावित गुणांक (Possible Factors) – 1, 2

3 का संभावित गुणांक (Possible Factors) – 1, 3

4 का संभावित गुणांक (Possible Factors) – 1, 2, 4

5 का संभावित गुणांक (Possible Factors) – 1, 5

6 का संभावित गुणांक (Possible Factors) – 1, 2, 3, 6

7 का संभावित गुणांक (Possible Factors) – 1, 7

8 का संभावित गुणांक (Possible Factors) – 1, 2, 4, 8

9 का संभावित गुणांक (Possible Factors) – 1, 3, 9

10 का संभावित गुणांक (Possible Factors) – 1, 2, 5, 10

जैसे की हमने 2 से लेकर 10 तक के सभी संख्या का संभावित गुणांक (Possible Factors) ज्ञात किया और हमने पाया की संख्या 4, 6, 8, 9 और 10 का संभावित गुणांक 1 और खुद वह संख्या के अलावा भी अन्य संख्या है अत:  संख्या 4, 6, 8, 9 और 10 भाज्य संख्या है। इसी प्रकार संख्या 2, 3, 5 और 7 का संभावित गुणांक 1 और खुद वह संख्या के अलावा और कोई भी अन्य संख्या नहीं है अत: संख्या 2, 3, 5 और 7 अभाज्य संख्या है।

भाज्य और अभाज्य संख्या में अंतर (Difference Between Composite and Prime Number)

भाज्य संख्या (Composite Number)अभाज्य संख्या (Composite Number)
भाज्य संख्या को इंग्लिश में Composite Number कहते है।अभाज्य संख्या को इंग्लिश में Prime Number कहते है।
ऐसी संख्या जो 1 और स्वयं के अतिरिक्त भी अन्य संख्या से विभाजित हो उसे भाज्य संख्या कहते है।ऐसी संख्या जो केवल 1 और स्वयं के अतिरिक्त अन्य किसी संख्या से विभाजित ना हो उसे अभाज्य संख्या कहते है।
भाज्य संख्या के उदाहरण- 4, 6, 8, 9, 10, 12, 14, 15, 16, 18, 20…… आदिअभाज्य संख्या के उदाहरण- 2, 3, 5, 7, 11, 13, 17, 19, 23, 29…… आदि
भाज्य संख्या के दो से ज्यादा संभावित गुणांक यानि Possible Factors होते है।अभाज्य संख्या के केवल दो ही संभावित गुणांक यानि Possible Factors होते है।
2 कोई छोड़ के अन्य सभी सम संख्या यानि Even Number भाज्य संख्या होते है।सिर्फ 2 ही एक सम संख्या यानि Even Number है जो अभाज्य संख्या है। 
भाज्य और अभाज्य संख्या क्या है (Composite and Prime Number)

भाज्य संख्या 1 से 100 के बीच (Composite numbers between 1 to 100)

4689101214151618
20212224252627283032
34353638394042444546
48495051525455565758
60626364656668697072
74757677788081828485
86878890919293949596
9899100

अभाज्य संख्या 1 से 100 के बीच (Prime numbers between 1 to 100)

2357111317192329
31374143475359616771
7379838997
यह भी पढ़े: प्राकृतिक/ पूर्ण/ पूर्णांक संख्या (Natural/ Whole/ Integer)
यह भी पढ़े: परिमेय और अपरिमेय संख्या (Rational and Irrational Number)
यह भी पढ़े: सम और विषम संख्या क्या है (Even and Odd Number in Hindi)
यह भी पढ़े: आरोही और अवरोही क्रम (Ascending and Descending Order Hindi)

FAQ

भाज्य संख्या को इंग्लिश में क्या कहा जाता है?

भाज्य संख्या को इंग्लिश में Composite Number कहा जाता है।

अभाज्य संख्या को इंग्लिश में क्या कहा जाता है?

अभाज्य संख्या को इंग्लिश में Prime Number कहा जाता है।

सबसे छोटी भाज्य संख्या कौन सी है?

सबसे छोटी भाज्य संख्या 4 है।

सबसे छोटी अभाज्य संख्या कौन सी है?

सबसे छोटी अभाज्य संख्या 2 है।

Conclusion

Composite and Prime Number के इस आर्टिकल में आज हमलोगों ने भाज्य और अभाज्य संख्या क्या है इसके  बारे में जाना, आशा करता हूँ की यह आर्टिकल आपको काफी अच्छा लगा होगा। आपको भाज्य और अभाज्य संख्या का यह आर्टिकल कैसा लगा यह आप हमे कमेंट बॉक्स में कमेंट लिख के जरुर बताए साथ ही यदि आपके मन में भाज्य और अभाज्य संख्या से जुड़ा किसी प्रकार का कोई प्रश्न हो तो वह भी आप बेझिझक हमसे कमेंट बॉक्स में कमेंट के द्वारा पूछ सकते है मैं पूरा कोशिश करूँगा की आपके सभी प्रश्नों के जबाब जल्द से जल्द दूँ। इसके साथ ही दोस्तों इस आर्टिकल को अपने यार दोस्तों के साथ शेयर जरुर करे।

भाज्य और अभाज्य संख्या क्या है (Composite and Prime Number) के इस आर्टिकल को अपना प्यार और सपोर्ट देने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

Leave a Comment