भारत के राष्ट्रीय प्रतीक और उसके बारे में पूरी जानकारी | 30 National Symbols of India in Hindi

30 National symbols of india in hindi के इस आर्टिकल में आज हमलोग भारत के राष्ट्रीय प्रतीक और उसके बारे में पूरी जानकारी जानने वाले है।

विषयसूची (Table of Contents)

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक (30 National symbols of india in hindi)

क्रम सoशीर्षकराष्ट्रीय प्रतीक
1राष्‍ट्रीय ध्‍वजतिरंगा
2राष्ट्रीय चिन्हअशोक स्तम्भ
3राष्ट्रीय गानजन गण मन
4राष्ट्रगीतवन्दे मातरम्
5राष्ट्रीय पशुरॉयल बंगाल टाइगर
6राष्ट्रीय पक्षीमोर
7राष्ट्रीय फलआम
8राष्ट्रीय फूलकमल
9राष्ट्रीय वृक्षवट वृक्ष
10राष्ट्रीय जलीय जीवगंगा नदी डॉल्फिन
11राष्ट्रीय धरोहर पशुभारतीय हाथी
12राष्ट्रीय सरीसृपकिंग कोबरा
13राष्ट्रीय खेलहॉकी
14राष्ट्रीय मुद्राभारतीय रुपया
15राष्ट्रीय नदीगंगा
16भारत की राष्ट्रभाषाहिन्दी
17राष्ट्रीय लिपिदेवनागरी
18राष्ट्रीय कैलेंडरशक कैलेंडर
19सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कारभारत रत्न
20राष्ट्रीय वाक्यसत्यमेव जयते
21राष्ट्रीय नाराश्रमेव जयते
22निष्ठा की शपथराष्ट्रीय प्रतिज्ञा
23राष्ट्रीय मिठाईजलेबी
24राष्ट्रीय व्यंजनखिचड़ी
25राष्ट्रीय कपड़ाखादी
26राष्ट्रीय वनस्पतिकद्दू
27राष्ट्रीय पितामहात्मा गांधी
28राष्ट्रीय दिवसस्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस और गांधी जयंती  
29भारत का राष्ट्रीय ध्वज गीतविजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झण्डा ऊँचा रहे हमारा
30भारत का राष्ट्रीय सूचना पत्रश्वेत पत्र

दोस्तों जैसा की अभी हमने भारत के राष्ट्रीय प्रतीक और उसके बारे में पूरी जानकारी (30 National symbols of india in hindi), इसी प्रकार यदि आप भारत से जुड़े अन्य जानकारिया प्राप्त करना चाहते है तो Bharat ki samanya jankari पे क्लिक करे।

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक (भारत के राष्ट्रीय चिन्ह) और उसके बारे में पूरी जानकारी

राष्‍ट्रीय ध्‍वज – तिरंगा

भारत का राष्‍ट्रीय ध्‍वज तिरंगा है। तिरंगा का डिजाइन पिंगली वैंकैया के द्वारा किया गया था। 22 जुलाई 1947 को भारतीय संविधान सभा द्वारा तिरंगा को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया गया था। राष्‍ट्रीय ध्‍वज तिरंगा की लम्बाई और चौड़ाई का अनुपात क्रमशः 2:3 है इसमें तीन समान अनुपात में ऊपर में केसरिया, मध्य में सफेद तथा नीचे में हरे रंग की क्षैतिज पट्टीयाँ होतीं हैं। ध्‍वज में स्थित इन तीनों ही क्षैतिज पट्टियों के रंगों का एक अलग महत्व है। जैसे केसरिया रंग त्याग और बलिदान का प्रतीक है, सफ़ेद रंग शांति, सत्य और पवित्रता का प्रतीक है तथा हरा रंग देश की समृद्धि का प्रतीक है। तथा ध्‍वज के बीच की सफेद पट्टी पर एक गहरे नीले रंग का चक्र बना हुआ है। जो धर्मचक्र का प्रतीक होता है इस चक्र में 24 तीलियाँ होतीं हैं। इस चक्र को सारनाथ में स्थित अशोक स्तम्भ से लिया गया है।

राष्ट्रीय चिन्ह – अशोक स्तम्भ

भारत का राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तम्भ है। अशोक स्तम्भ को मौर्य साम्राज्य के सम्राट अशोक के शासनकाल (3वीं से 2वीं शताब्दी ईसा पूर्व) में निर्मित किया गया था जो सारनाथ में स्थित है। 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान सभा द्वारा अशोक स्तम्भ को भारत के राष्ट्रीय चिन्ह के रूप में अपनाया गया था। अशोक स्तम्भ में चार सिंह बने हुए हैं जो एक दूसरे की तरफ पीठ किए हुए हैं। इसके निचे हाथी, घोड़ा, सांड की आकृति बनी हुई है जिसके बीच में एक चक्र बना हुआ है। राष्ट्रीय चिन्ह में अशोक स्तम्भ के नीचे देवनागरी लिपि में “सत्यमेव जयते” लिखा है। “सत्यमेव जयते” को मुंडकोपनिषद से लिया गया है जिसका अर्थ “सत्य की सदैव जीत होती है”।

राष्ट्रीय गान – जन गण मन

जन गण मन अधिनायक जय हे 
भारत भाग्य विधाता!
पंजाब सिन्धु गुजरात मराठा द्राविड़ उत्कल बंग
विन्ध्य हिमाचल यमुना गंगा उच्छल जलधि तरंग
तव शुभ नामे जागे, तव शुभ आशिष माँगे,
गाहे तव जय गाथा।
जन गण मंगलदायक जय हे, भारत भाग्य विधाता!
जय हे, जय हे, जय हे,
जय जय जय जय हे।।

24 जनवरी, 1950 को भारतीय संविधान सभा ने रविंद्रनाथ टैगोर जी के द्वारा रचित “जन गण मन” को भारत के राष्ट्रगान के रूप में अपनाया था। जन गण मन की रचना रविंद्रनाथ टैगोर जी ने वर्ष 1911 में की थी तथा 27 दिसंबर, 1911 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता सत्र में पहली बार गाया गया था। भारत के राष्ट्रगान जन गण मन को गाने में लगभग 52 सेकंड का समय लगता है।

राष्ट्रगीत – वन्दे मातरम्

वंदे मातरम्, वंदे मातरम्!
सुजलाम्, सुफलाम्, मलयज शीतलाम्,
शस्यश्यामलाम्, मातरम्!
वंदे मातरम्!
शुभ्रज्योत्सनाम् पुलकितयामिनीम्,
फुल्लकुसुमित द्रुमदल शोभिनीम्,
सुहासिनीम् सुमधुर भाषिणीम्,
सुखदाम् वरदाम्, मातरम्!
वंदे मातरम्, वंदे मातरम्॥

24 जनवरी, 1950 को भारतीय संविधान सभा ने बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा रचित गीत वंदे मातरम को भारत के राष्ट्रगीत के रूप में अपनाया था। 7 नवंबर 1876 बंगाल के कांतल पाडा गांव में बंकिम चन्द्र चटर्जी ने ‘वंदे मातरम’ की रचना अपने उपन्यास “आनंदमठ” में किए थे। जिसे 1896 में रविंद्रनाथ टैगोर जी के द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिक सन्दर्भ में पहली बार गाया गया था।

राष्ट्रीय पशु – रॉयल बंगाल टाइगर

भारत का राष्ट्रीय पशु “रॉयल बंगाल टाइगर” है। रॉयल बंगाल टाइगर को अप्रैल 1973 में  भारत के राष्ट्रीय पशु के रूप में अपनाया गया था। रॉयल बंगाल टाइगर का वैज्ञानिक नाम पैंथेरा टाइग्रिस है। लावण्‍यता, ताकत, फुर्तीलापन और अपार शक्ति के कारण बाघ को भारत के राष्‍ट्रीय पशु के रूप में गौरवान्वित किया है।

राष्ट्रीय पक्षी – मोर

भारत का राष्ट्रीय पक्षी “मोर” है। 26 जनवरी 1963 को भारत का राष्ट्रीय पक्षी के रूप में मोर को अपनाया गया था। राष्ट्रीय पक्षी मोर का वैज्ञानिक नाम पावो क्रिस्टेटस है। राष्ट्रीय पक्षी मोर शिष्टता और सुंदरता का प्रतीक माना जाता है।

राष्ट्रीय फल – आम

भारत का राष्ट्रीय फल “आम” है। राष्ट्रीय फल आम का वैज्ञानिक नाम मैंजीफेरा इंडिका है। भारतीय संविधान सभा के द्वारा 26 जनवरी 1950 में आम को राष्ट्रीय फल के रूप में अपनाया गया था। 

राष्ट्रीय फूल – कमल

भारत का राष्ट्रीय फूल “कमल” है। राष्ट्रीय फूल कमल का वैज्ञानिक नाम नील्यूम्बो न्यूसीफेरा है। 26 जनवरी 1950 में भारतीय संविधान सभा के द्वारा कमल फूल को राष्ट्रीय फूल का दर्जा दिया गया था।

राष्ट्रीय वृक्ष – वट वृक्ष

भारत का राष्ट्रीय वृक्ष “वट वृक्ष” है, जिसे वृक्षों के राजा के रूप में भी जाना जाता है। भारतीय संविधान सभा ने 26 जनवरी 1950 को वट वृक्ष को राष्ट्रीय वृक्ष के रूप में अपनाया था। 

राष्ट्रीय जलीय जीव – गंगा नदी डॉल्फिन

भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव “गंगा नदी डॉल्फिन” है जिसे 5 अक्टूबर 2009 को भारत सरकार के द्वारा भारत के राष्ट्रीय जलीय जीव के रूप में अपनाया गया था। गंगा नदी डॉल्फिन एक दुर्लभ प्रजाति के डॉल्फिन है जो भारत के गंगा नदी में पाई जाती है।

राष्ट्रीय धरोहर पशु – भारतीय हाथी

भारत का राष्ट्रीय धरोहर पशु भारतीय हाथी है। भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय ने हाथियों के संरक्षण की दिशा में कदम उठाते हुए वर्ष 2010 में भारतीय हाथी को भारत के राष्ट्रीय धरोहर पशु घोषित किया गया था।

राष्ट्रीय सरीसृप – किंग कोबरा

भारत का राष्ट्रीय सरीसृप किंग कोबरा है जिसे हम भारतीय नाग के नाम से भी जानते है। किंग कोबरा दुनिया का सबसे लंबा विषैला सांप है एक वयस्क किंग कोबरा की औसतन लंबाई लगभग 15 से 18 फीट तक होती है।

राष्ट्रीय खेल – हॉकी

भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है। हॉकी भारत में खेले जाने वाले सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय खेलो में से एक है भारत के साथ साथ पुरे दुनिया में काफी सारे देशो में हॉकी खेला जाता है। भारतीय हॉकी टीम ने एम्स्टर्डम 1928, लॉस एंजिल्स 1932, बर्लिन 1936, लंदन 1948, हेलसिंकी 1952 और मेलबर्न 1956 में ओलंपिक स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

राष्ट्रीय मुद्रा – भारतीय रुपया

भारत का राष्ट्रीय मुद्रा भारतीय रुपया है। रुपया भारत के सभी मौद्रिक लेनदेनों के लिए उपयोग होती है और भारत की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। भारतीय रुपया का संकेत ₹ है। भारतीय रुपया की मुद्रा निर्माण और प्रबंधन केंद्रीय बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India – RBI) द्वारा किया जाता है। RBI भारत की मुद्रा नीति का प्रबंधन करता है और नए नोटों और सिक्कों की जारी करवाई करता है।

राष्ट्रीय नदी – गंगा

भारत का राष्ट्रीय नदी गंगा है। गंगा भारत की सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र नदी है जो भारतीय सभ्यता, संस्कृति और आध्यात्मिकता के लिए महत्वपूर्ण स्थान रखती है। गंगा की लंबाई लगभग 2,525 किलोमीटर है और यह उत्तराखंड राज्य में गौमुख क्षेत्र से निकलती है और बंगाल की खाड़ी में बंगाल तट पर बहती है। गंगा नदी को हिन्दू धर्म में “गंगा माता” और “गंगा जी” के रूप में पुकारा जाता है। यह नदी हिंदू धर्म में पवित्र मानी जाती है और इसे गंगा अवतरण के रूप में भी जाना जाता है, हिंदू धर्म के मान्यता के अनुसार देवी गंगा भगवान शिव के जटा में से प्रकट हुई थी।

भारत की राष्ट्रभाषा – हिन्दी

भारत की राष्ट्रभाषा हिन्दी है। सन् 1917 में राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी ने सबसे पहले हिंदी को राष्‍ट्रभाषा के रूप में मान्‍यता प्रदान की थी। भारत के स्वतंत्रा के बाद 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिन्दी को राष्ट्रभाषा का दर्जा प्रदान किया था। इसके बाद वर्ष 1950 में संविधान के अनुच्‍छेद 343(1) के द्वारा हिंदी को देवनागरी लिपि के रूप में भारत की राष्ट्रभाषा का दर्जा दिया गया।

राष्ट्रीय लिपि – देवनागरी

देवनागरी लिपि भारत की आधिकारिक राष्ट्रीय लिपि है। यह संस्कृत और हिन्दी जैसी भारतीय भाषाओं के लिए प्रमुख लिपि है और बहुतायत में उपयोग होती है। देवनागरी शब्द संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ होता है “देवों की नगरी” या “देवताओं की लिपि”।

राष्ट्रीय कैलेंडर – शक कैलेंडर

भारत की राष्ट्रीय कैलेंडर शक कैलेंडर है। यह एक सौर संक्रांति आधारित कैलेंडर है और भारतीय नगरों के लिए महत्वपूर्ण है। शक कैलेंडर का आरम्भ शाका संवत् के नाम से जाना जाता है, जोकि गुप्त सम्राट विक्रमादित्य के नाम पर स्थापित किया गया था। शक संवत् का आरम्भ सन् 78 ईस्वी में हुआ था, और इसे भारतीय कैलेंडर की मूल आधारिक तिथि माना जाता है। शक संवत् में एक साल 365 दिनों का होता है, जो सौर वर्षिक संक्रांति के आधार पर मापा जाता है। शक कैलेंडर का उपयोग भारतीय तिथि पंचांग (पंचांगम) के रूप में किया जाता है, जो महीनों, पक्षों, तिथियों, नक्षत्रों, और त्योहारों की जानकारी प्रदान करता है।

सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार – भारत रत्न

भारत रत्न, भारत का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार है, जो उन व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए प्रदान किया जाता है जिन्होंने देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह पुरस्कार उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जो उच्च नैतिक मूल्यों, विशेष योगदानों, और एकाग्रता के माध्यम से भारतीय समाज और राष्ट्र को मजबूती देते हैं। भारत रत्न पुरस्कार देने की शुरुआत 2 जनवरी, 1954 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने की थी। भारत रत्न पुरस्कार वाणिज्य, साहित्य, कला, विज्ञान, सामाजिक सेवा, शांति, और प्रगति क्षेत्र में अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता और महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया जाता है। पुरस्कार स्वरूप में, एक सोने का पदक, एक पुरस्कृत पत्र, और अन्य सेवाए दिए जाते है। पहला ‘भारत रत्न’ पुरस्कार वर्ष 1954 में चक्रवर्ती राजगोपालाचारी,पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन और वैज्ञानिक डॉक्टर चंद्रशेखर वेंकट रमन को दिया गया था।

राष्ट्रीय वाक्य – सत्यमेव जयते

भारत का राष्ट्रीय वाक्य “सत्यमेव जयते” है। इस वाक्य का हिंदी में अर्थ होता है “सत्य ही विजयी होता है”। भारत का राष्ट्रीय वाक्य “सत्यमेव जयते” भारत के राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तम्भ के नीचे देवनागरी लिपि में अंकित है। पंडित मदन मोहन मालवीय ने “सत्यमेव जयते” का नारा सबसे पहले 1918 में दिया था।

राष्ट्रीय नारा – श्रमेव जयते

भारत का राष्ट्रीय नारा श्रमेव जयते है। “श्रमेव जयते” का अर्थ होता है “केवल मेहनत से ही जीत मिलती है” या “केवल कठिनाईयों के माध्यम से ही सफलता प्राप्त होती है”। यह वाक्य संस्कृत से लिया गया है और यह भारतीय संविधान में उपयोग होने वाला एक नारा है। इस नारे के माध्यम से श्रम, मेहनत, और परिश्रम के महत्व को प्रतिष्ठित किया जाता है।

निष्ठा की शपथ – राष्ट्रीय प्रतिज्ञा

भारत देश के प्रति निष्ठा की शपथ राष्ट्रीय प्रतिज्ञा के द्वारा लि जाती है जो की इस प्रकार है

भारत हमारा देश है। हम सब भारतवासी भाई-बहन हैं। हमें अपना देश प्राणों से भी प्यारा है। इसकी समृद्ध एवम् विविध संस्कृति पर हमें गर्व है। हम सदा इसके सुयोग्य अधिकारी बनने का प्रयत्न करते रहेंगे। हम अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं गुरुजनों का सदा सम्मान करेंगे और प्रत्येक के साथ विनीत रहेंगे। हम अपने देश और देशवासियों के प्रति सत्यनिष्ठ रहने की प्रतिज्ञा करते हैं। इनके कल्याण एवम् समृद्धि में ही हमारा सुख निहित है। जय हिन्द। भारत माता की जय।

राष्ट्रीय मिठाई – जलेबी

भारत की राष्ट्रीय मिठाई जलेबी हैं। जलेबी, भारत की एक प्रमुख पारंपरिक मिठाई है। जिसे लाल-नारंगी, चाशनी में डूबी गरमागरम खाई जाती हैं।

राष्ट्रीय व्यंजन – खिचड़ी

“खिचड़ी” भारत की राष्ट्रीय व्यंजन हैं। 4 नवंबर 2017 को फूड डे के दिन भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा खिचड़ी को राष्ट्रीय व्यंजन यानि भोजन घोषित किया गया था। 

राष्ट्रीय कपड़ा – खादी

भारत का राष्ट्रीय कपड़ा खादी है। खादी भारत में हाथ से बनने वाले वस्त्रों को कहते हैं। खादी वस्त्र सूती, रेशम, या ऊन से बनाए जाते है। इनके लिये बनने वाला सूत चरखे की सहायता से तैयार किया जाता है। भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन में खादी का बहुत अहम महत्व रहा था। गांधीजी ने 1920 के दशक में गाँवों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खादी के प्रचार-प्रसार पर बहुत जोर दिया था।

राष्ट्रीय वनस्पति – कद्दू

कद्दू, भारत का राष्ट्रीय वनस्पति है। कद्दू एक स्वभाविक रूप से पूरे भारत में पाया जाने वाला प्रमुख फलीदार सब्जी है और विभिन्न प्रकार के पकवानों के तैयारी में उपयोग होता है।

राष्ट्रीय पिता – महात्मा गांधी

महात्मा गांधी को भारत के राष्ट्रीय पिता कहा जाता है। महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता सबसे पहले सुभाष चन्द्र बोस ने कहा था। सुभाष चन्द्र बोस ने 4 जून 1944 को सिंगापुर रेडियो से एक संदेश प्रसारित करते हुए सबसे पहले महात्मा गांधी को ‘देश का पिता’ यानि ‘राष्ट्रपिता’ कहकर संबोधित किया।

राष्ट्रीय दिवस – स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस और गांधी जयंती

भारत में स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस और गांधी जयंती को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है जिसे राष्ट्रीय पर्व भी कहा जाता है।

भारत का राष्ट्रीय ध्वज गीत – विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झण्डा ऊँचा रहे हमारा

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा।
सदा शक्ति सरसाने वाला, प्रेम सुधा बरसाने वाला,
वीरों को हरषाने वाला, मातृभूमि का तन-मन सारा।। झंडा…।
स्वतंत्रता के भीषण रण में, लखकर बढ़े जोश क्षण-क्षण में,
कांपे शत्रु देखकर मन में, मिट जाए भय संकट सारा।। झंडा…।
इस झंडे के नीचे निर्भय, लें स्वराज्य यह अविचल निश्चय,
बोलें भारत माता की जय, स्वतंत्रता हो ध्येय हमारा।। झंडा…।
एक साथ सब मिलकर गाओ, प्यारा भारत देश हमारा।। झंडा…।
इसकी शान न जाने पाए, चाहे जान भले ही जाए,
विश्व-विजय करके दिखलाएं, तब होवे प्रण पूर्ण हमारा।। झंडा…।
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा।

“विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झण्डा ऊँचा रहे हमारा” गीत भारत का राष्ट्रीय ध्वज गीत है। यानि जब भी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाता है तो भारत का राष्ट्रीय ध्वज गीत विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झण्डा ऊँचा रहे हमारा गया जाता है। राष्ट्रीय ध्वज गीत विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झण्डा ऊँचा रहे हमारा की रचना श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’ ने की थी। जिसे 1938 में कांग्रेस के अधिवेशन में नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने इस गीत को देश के “झण्डा गीत” यानि “राष्ट्रीय ध्वज गीत” की मान्यता दी थी।

भारत का राष्ट्रीय सूचना पत्र – श्वेत पत्र

भारत का राष्ट्रीय सूचना पत्र “श्वेत पत्र” है। यानि भारत देश से संबंधित जब भी कोई राष्ट्रीय सूचना जारी की जाती है तो वह सूचना श्वेत पत्र में जारी की जाती है।

अन्य पढ़े:

FAQ on National symbols of india in hindi

भारत का राष्ट्रीय ध्वज क्या है?
भारत का राष्ट्रीय ध्वज “तिरंगा” है।

भारत का राष्ट्रीय चिन्ह क्या है?
भारत का राष्ट्रीय चिन्ह “अशोक स्तम्भ” है जिसे राष्ट्रीय प्रतीक भी कहा जाता है।

भारत का राष्ट्रीय गान क्या है?
भारत का राष्ट्रीय गान “जन गण मन” है।

भारत का राष्ट्रगीत क्या है?
भारत का राष्ट्रगीत “वन्दे मातरम्” है।

भारत का राष्ट्रीय पशु क्या है?
भारत का राष्ट्रीय पशु “रॉयल बंगाल टाइगर” है।

भारत का राष्ट्रीय पक्षी क्या है?
भारत का राष्ट्रीय पक्षी “मोर” है।

भारत का राष्ट्रीय फल क्या है?
भारत का राष्ट्रीय फल “आम” है।

भारत का राष्ट्रीय फूल क्या है?
भारत का राष्ट्रीय फूल “कमल” है।

भारत का राष्ट्रीय वृक्ष क्या है?
भारत का राष्ट्रीय वृक्ष “वट वृक्ष” है।

भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव क्या है?
भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव “गंगा नदी डॉल्फिन” है।

भारत का राष्ट्रीय धरोहर पशु क्या है?
भारत का राष्ट्रीय धरोहर पशु “भारतीय हाथी” है।

भारत का राष्ट्रीय सरीसृप क्या है?
भारत का राष्ट्रीय सरीसृप “किंग कोबरा” है।

भारत का राष्ट्रीय खेल क्या है?
भारत का राष्ट्रीय खेल “हॉकी” है।

भारत का राष्ट्रीय मुद्रा क्या है?
भारत का राष्ट्रीय मुद्रा “भारतीय रुपया” है।

भारत का राष्ट्रीय नदी क्या है?
भारत का राष्ट्रीय नदी “गंगा” है।

भारत का राष्ट्रभाषा क्या है?
भारत का राष्ट्रभाषा “हिन्दी” है।

भारत का राष्ट्रीय लिपि क्या है?
भारत का राष्ट्रीय लिपि “देवनागरी” है।

भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर क्या है?
भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर “शक कैलेंडर” है।

भारत का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार क्या है?
भारत का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार “भारत रत्न” है।

भारत का राष्ट्रीय वाक्य क्या है?
भारत का राष्ट्रीय वाक्य “सत्यमेव जयते” है।

भारत का राष्ट्रीय नारा क्या है?
भारत का राष्ट्रीय नारा “श्रमेव जयते है।

भारत के प्रति निष्ठा की शपथ क्या है?
भारत के प्रति निष्ठा की शपथ “राष्ट्रीय प्रतिज्ञा” है।

भारत का राष्ट्रीय मिठाई क्या है?
भारत का राष्ट्रीय मिठाई “जलेबी” है।

भारत का राष्ट्रीय व्यंजन क्या है?
भारत का राष्ट्रीय व्यंजन “खिचड़ी” है।

भारत का राष्ट्रीय कपड़ा क्या है?
भारत का राष्ट्रीय कपड़ा “खादी” है।

भारत का राष्ट्रीय वनस्पति क्या है?
भारत का राष्ट्रीय वनस्पति “कद्दू” है।

भारत का राष्ट्रपिता किसे कहा जाता है?
महात्मा गांधी को भारत का राष्ट्रपिता कहा जाता है।

भारत का राष्ट्रीय दिवस क्या है?
स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस और गांधी जयंती भारत का राष्ट्रीय दिवस है।

भारत का राष्ट्रीय ध्वज गीत क्या है?
भारत का राष्ट्रीय ध्वज गीत “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झण्डा ऊँचा रहे हमारा” है।

भारत का राष्ट्रीय सूचना पत्र क्या है?
भारत का राष्ट्रीय सूचना पत्र “श्वेत पत्र” है।

Conclusion on bharat ke rashtriya pratik / bharat ka rashtriya chinh

30 National symbols of india in hindi के इस आर्टिकल में आज हमने भारत के राष्ट्रीय प्रतीक और उसके बारे में पूरी जानकारी के बारे में जाना, आशा करता हूँ की आपको यह जानकारी अच्छा लगा होगा। इसी प्रकार के और महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हमे सब्सक्राइब करे और इस आर्टिकल को अपने दोस्तों को भी शेयर जरुर करे। 

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक और उसके बारे में पूरी जानकारी (30 National symbols of india in hindi) के इस आर्टिकल को अपना प्यार देने के लिए आपका दिल से धन्यवाद।

Leave a Comment