👉हिंदीमेंजानकारियाँ व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करे 👈

1947 से 2023 तक भारत के सभी प्रधानमंत्रियों की सूची | List of All Prime Ministers of India in Hindi

List of all prime ministers of india in hindi के इस आर्टिकल में आज हमलोग 1947 से 2023 तक भारत के सभी प्रधानमंत्रियों की सूची के बारे में जानने वाले है। 

विषयसूची (Table of Contents)

1947 से 2023 तक भारत के सभी प्रधानमंत्रियों की सूची

क्रम सoप्रधानमंत्री के नामप्रधानमंत्री के चित्रकार्यकाल आरंभकार्यकाल समाप्तराजनैतिक दल
1जवाहरलाल नेहरूjawaharlal-nehru15 अगस्त 194727 मई, 1964भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2गुलजारीलाल नंदाGulzarilal-Nanda27 मई, 19649 जून, 1964भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
3लालबहादुर शास्त्रीLal-Bahadur-Shastri9 जून, 196411 जनवरी, 1966भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
4गुलजारीलाल नंदाGulzarilal-Nanda11 जनवरी, 196624 जनवरी, 1966भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
5इन्दिरा गान्धीindira-gandhi24 जनवरी, 196624 मार्च, 1977भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
6मोरारजी देसाईMorarji-Desai24 मार्च, 197728 जुलाई, 1979जनता पार्टी
7चौधरी चरण सिंहChaudhary-Charan-Singh28 जुलाई, 197914 जनवरी, 1980जनता पार्टी
8इन्दिरा गान्धीindira-gandhi14 जनवरी, 198031 अक्टूबर,1984भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
9राजीव गान्धीrajiv-gandhi31 अक्टूबर,19842 दिसम्बर, 1989भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
10विश्वनाथ प्रताप सिंहVishwanath-Pratap-Singh2 दिसम्बर, 198910 नवंबर, 1990जनता दल
11चंद्रशेखरchandra-shekhar10 नवंबर, 199021 जून, 1991जनता दल
12नरसिंह रावP.-V.-Narasimha-Rao21 जून, 199116 मई, 1996भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
13अटल बिहारी वाजपेयीatal-bihari-vajpayee16 मई, 19961 जून, 1996भारतीय जनता पार्टी
14एच डी देवगौड़ाH.-D.-Deve-Gowda1 जून, 199621 अप्रेल, 1997जनता दल
15इंद्रकुमार गुज़रालinder-kumar-gujral21 अप्रेल, 199719 मार्च, 1998जनता दल
16अटल बिहारी वाजपेयीatal-bihari-vajpayee19 मार्च, 199822 मई, 2004भारतीय जनता पार्टी
17मनमोहन सिंहManmohan-Singh22 मई, 200417 मई 2014भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
18नरेन्द्र मोदीNarendra-Modi26 मई, 2014अभी तकभारतीय जनता पार्टी

दोस्तों जैसा की अभी हमने 1947 से 2023 तक भारत के सभी प्रधानमंत्रियों की सूची के बारे में जाना, इसी प्रकार यदि आप भारत से जुड़े अन्य जानकारिया प्राप्त करना चाहते है तो भारत की सामान्य जानकारी पे क्लिक करे।

अन्य पढ़े:

List of all prime ministers of india in hindi

जवाहरलाल नेहरू

जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे जिन्होंने 15 अगस्त 1947 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में प्रधानमंत्री का पद ग्रहण किए थे। जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवम्बर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। जवाहरलाल नेहरू राजनैतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक नेता थे जिन्होंने 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक भारत के प्रधानमंत्री थे। जवाहरलाल नेहरू सबसे लंबे समय तक 16 साल  286 दिनों तक भारत के प्रधानमंत्री के पद पर थे तथा 27 मई 1964 को उनका मृत्यु के साथ ही उनका प्रधानमंत्री का कार्यकाल समाप्त हो गया।

गुलजारीलाल नंदा

जवाहरलाल नेहरू के असामयिक मृत्यु के बाद गुलजारीलाल नंदा भारत के पहले कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में सत्ता संभाले। 27 मई 1964 से 9 जून 1964 तक तथा 11 जनवरी, 1966 से 24 जनवरी, 1966 तक दो बार भारत के प्रधानमंत्री का पद ग्रहण किए थे।

लालबहादुर शास्त्री

लालबहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे। लालबहादुर शास्त्री भारत के प्रधानमंत्री के रूप में 9 जून 1964 से 11 जनवरी, 1966 तक अपना कार्यभार संभाले थे। लालबहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश राज्य के मुगालसराय जिले के मुस्लिमाउपुर ग्राम में हुआ। लालबहादुर शास्त्री एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने गांधीजी के नेतृत्व में विभिन्न स्वतंत्रता आंदोलनों में भाग लिया था। प्रधानमंत्री के रूप में लालबहादुर शास्त्री जी का सबसे महत्वपूर्ण कार्यकाल भारत-पाकिस्तान युद्ध (1965) के दौरान था। और इसी दौरान उन्होंने ‘जय जवान जय किसान’ का नारा दिया था।

इन्दिरा गान्धी

इन्दिरा गांधी, भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री थे जिन्होंने 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 और फिर 14 जनवरी 1980 से 31 अक्टूबर 1984 तक प्रधानमंत्री रहीं। इन्दिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को उत्तर प्रदेश राज्य के अल्लाहाबाद शहर में हुआ था। उनके पिता का नाम पंडित जवाहरलाल नेहरू था, जो भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे। इन्दिरा गांधी ने अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान गरीबी हटाओ, ग्रामीण विकास, नदी परियोजनाएं, बौद्धिक संपदा की रक्षा, खाद्य सुरक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने, नाविकी और वायुसेना को मजबूत करने, और नौसेना के माध्यम से बांगलादेश की स्वतंत्रता का समर्थन करने जैसे कई महत्वपूर्ण पहल किए थे।

मोरारजी देसाई

मोरारजी देसाई भारत के पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे। जिन्होंने 24 मार्च 1977 से 28 जुलाई 1979 तक भारत के प्रधानमंत्री का पद ग्रहण किए थे। मोरारजी देसाई भारत के प्रधानमंत्री बनने वाले सबसे बुजुर्ग (81 साल के) व्यक्ति थे।

चौधरी चरण सिंह

चौधरी चरण सिंह के दुसरे गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे। जिन्होंने 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तक भारत के प्रधानमंत्री का पद ग्रहण किए थे। चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर 1902 को उत्तर प्रदेश राज्य के मेरठ जिले में हुआ था। चौधरी चरण सिंह की पहचान एक किसान नेता के रूप में थी जिन्होंने किसान कल्याण के लिए काफी काम किए थे।

राजीव गान्धी

राजीव गान्धी भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में 31 अक्टूबर,1984 से 2 दिसम्बर 1989 तक कार्यभार संभाला थे। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। राजीव गान्धी, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पोता और भारत के प्रथम महिला प्रधानमंत्री इन्दिरा गान्धी के पुत्र थे।

विश्वनाथ प्रताप सिंह

विश्वनाथ प्रताप सिंह भारत के प्रधानमंत्री के रूप में 2 दिसम्बर 1989 से 10 नवंबर 1990 तक अपना योगदान दिए थे। विश्वनाथ प्रताप सिंह का जन्म 25 जून 1931 को उत्तर प्रदेश राज्य के आजमगढ़ जिले में हुआ था। विश्वनाथ प्रताप सिंह भी एक गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे।

चंद्रशेखर

चंद्रशेखर 10 नवंबर 1990 से 21 जून 1991 तक भारत के प्रधानमंत्री का पद ग्रहण किए थे। चंद्रशेखर का जन्म 1 जुलाई 1927 को उत्तर प्रदेश राज्य के इलाहाबाद जिले में हुआ था। उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से अपनी शिक्षा प्राप्त किए थे।

नरसिंह राव

नरसिंह राव भारत के प्रधानमंत्री के रूप में 21 जून 1991 से 16 मई 1996 तक भारत के प्रधानमंत्री का कार्यभार संभाला था। नरसिंह राव का पूरा नाम पमुलपर्ती वेंकटा नरसिंह राव था जिनका जन्म 28 जून 1921 को आंध्र प्रदेश राज्य के करीमनगर जिले में हुआ था।

अटल बिहारी वाजपेयी 

अटल बिहारी वाजपेयी जो भारतीय जनता पार्टी के एक नेता थे सबसे पहले 16 मई, 1996 को भारत के प्रधानमंत्री के पद ग्रहण किए थे जिनका कार्यकाल सिर्फ 16 दिन 1 जून 1996 तक था फिर इन्होने दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में 19 मार्च 1998 से 22 मई 2004 तक प्रधानमंत्री का कार्यभार संभाला था। अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को मध्य प्रदेश (वर्तमान मध्य प्रदेश) के ग्वालियर जिले में हुआ था। अटल बिहारी वाजपेयी अपना पूरा प्रधानमंत्री का कार्यकाल पूरा करने वाले स्वतंत्र भारत के पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे। 

एच डी देवगौड़ा

एच डी देवगौड़ा ने 1 जून 1996 से 21 अप्रेल 1997 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में अपना कार्यभार संभाला था। एच डी देवगौड़ा का पूरा नाम हरदनहल्ली डोडेगौडा देवगौडा है जिनका जन्म 18 मई 1933 को कर्नाटक राज्य के हरदा जिले में हुआ था।

इंद्रकुमार गुज़राल

इंद्रकुमार गुज़राल 21 अप्रेल 1997 से 19 मार्च 1998 तक भारत के  प्रधानमंत्री के रूप में अपना योगदान दिए थे। इंद्रकुमार गुज़राल का जन्म 4 दिसंबर 1919 को पाकिस्तान के जलंधर (अब पंजाब, भारत) में हुआ था। उन्होंने लाहौर और दिल्ली विश्वविद्यालय में अपनी शिक्षा पूरा किए थे।

मनमोहन सिंह

मनमोहन सिंह ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में अपना कार्यभार 22 मई 2004 से 17 मई 2014 तक संभाला था। मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को पंजाब (वर्तमान पाकिस्तान) में हुआ था। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय और ओक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अपनी शिक्षा प्राप्त की है। मनमोहन सिंह को “आर्थिक विस्फोटकों का मानव” के रूप में पहचाना जाता है क्योंकि उन्होंने भारत के आर्थिक सुधार को मजबूती दी और आर्थिक विकास को गति दी।

नरेन्द्र मोदी

नरेन्द्र मोदी भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री है जिन्होंने भारत के पन्द्रहवें प्रधानमंत्री के रूप में 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री का पद ग्रहण किया है और 2019 में अपनी दूसरी कार्यकाल शुरू की। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की नेतृत्व में 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में भारी बहुमत से जीता है। नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात राज्य के वडनगर जिले में हुआ था। नरेन्द्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बनने से पहले 2001 से 2014 तक गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री थे। 

अन्य पढ़े:

FAQ

भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री कौन है?

भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है।

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे?

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू थे।

भारत के प्रथम महिला प्रधानमंत्री कौन थे?

भारत के प्रथम महिला प्रधानमंत्री इन्दिरा गान्धी थे।

भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री कौन थे?

राजीव गान्धी भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे जो 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बने थे।

भारत के सबसे अधिक उम्र के प्रधानमंत्री कौन है?

मनमोहन सिंह भारत के सबसे अधिक उम्र के प्रधानमंत्री है जो 90 वर्ष, 248 दिन की आयु तक प्रधानमंत्री थे।

भारत के प्रथम गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री कौन थे?

भारत के प्रथम गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई थे।

भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री कौन थे?

जवाहरलाल नेहरू सबसे लंबे समय तक 16 साल  286 दिनों तक भारत के प्रधानमंत्री थे।

भारत के सबसे कम समय तक रहने वाले प्रधानमंत्री कौन थे?

गुलजारी लाल नंदा भारत के सबसे कम समय तक रहने वाले प्रधानमंत्री थे जिनका कार्यकाल केवल 13 दिनों का ही था।

निष्कर्ष

List of all prime ministers of india in hindi के इस आर्टिकल में आज हमने 1947 से 2023 तक भारत के सभी प्रधानमंत्रियों की सूची के बारे में जाना, आशा करता हूँ की आपको यह जानकारी अच्छा लगा होगा। इसी प्रकार के और महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हमे सब्सक्राइब करे और इस आर्टिकल को अपने दोस्तों को भी शेयर जरुर करे। 

भारत के सभी प्रधानमंत्रियों की सूची (List of all prime ministers of india in hindi) के इस आर्टिकल को अपना प्यार देने के लिए आपका दिल से धन्यवाद।

Leave a Comment