आंध्र प्रदेश के सभी जिलों की सूची | Andhra Pradesh District Lists in Hindi

Andhra pradesh district lists in hindi के इस आर्टिकल में आज हमलोग आंध्र प्रदेश के सभी जिलों की सूची यानि आंध्र प्रदेश के सभी जिलों के नाम क्या है? इसके बारे में जानने वाले है।

आंध्र प्रदेश के सभी जिलों की सूची (Andhra pradesh district lists in hindi)

क्रम सoजिला का नामजिला का मुख्यालयजिला का क्षेत्रफल
1श्रीकाकुलमश्रीकाकुलम4,591 वर्ग किलोमीटर
2पार्वतीपुरम मन्यमपार्वतीपुरम3,659 वर्ग किलोमीटर
3विजयनगरमविजयनगरम4,122 वर्ग किलोमीटर
4विशाखापत्तनमविशाखापत्तनम1,048 वर्ग किलोमीटर
5अल्लूरी सीताराम राजूपडेरू12,251 वर्ग किलोमीटर
6अनकापल्लीअनकापल्ली4,292 वर्ग किलोमीटर
7काकीनाडाकाकीनाडा3,019 वर्ग किलोमीटर
8पूर्वी गोदावरीराजमहेंद्रवरम2,561 वर्ग किलोमीटर
9डॉ. बीआर अंबेडकर कोनासीमाअमलपुरमु2,083 वर्ग किलोमीटर
10एलुरुएलुरु6,679 वर्ग किलोमीटर
11पश्चिम गोदावरीभीमावरम2,178 वर्ग किलोमीटर
12एनटीआरविजयवाड़ा3,316 वर्ग किलोमीटर
13कृष्णामछलीपट्टनम3,775 वर्ग किलोमीटर
14पलनाडुनारासरावपेता7,298 वर्ग किलोमीटर
15गुंटूरगुंटूर2,443 वर्ग किलोमीटर
16बापतलाबापतला3,829 वर्ग किलोमीटर
17प्रकाशमओंगोल14,322 वर्ग किलोमीटर
18श्री पोट्टी श्रीरामुलु नेल्लोरनेल्लोर10,441 वर्ग किलोमीटर
19कुरनूलकुरनूल7,980 वर्ग किलोमीटर
20नांदयालनांदयाल9,682 वर्ग किलोमीटर
21अनंतपुरमुअनंतपुरमु10,205 वर्ग किलोमीटर
22श्री सत्य साईंपुट्टपर्ती8,925 वर्ग किलोमीटर
23वाईएसआरकडपा11,228 वर्ग किलोमीटर
24अन्नमय्यारायचोटी7,954 वर्ग किलोमीटर
25तिरुपतितिरुपति8,231 वर्ग किलोमीटर
26चित्तूरचित्तूर6,855 वर्ग किलोमीटर

आंध्र प्रदेश के जिलों का इतिहास 

भारत के स्वतंत्रता के समय आंध्र प्रदेश मद्रास राज्य का एक हिस्सा था। 1953 में तेलुगु भाषी प्रमुख क्षेत्रों कोस्टाआंध्र और रायलसीमा को मद्रास राज्य से अलग करके आंध्र राज्य का गठन किया गया। 1953 में आंध्र राज्य के गठन के समय आंध्र राज्य में कुल 11 जिले शामिल थे और वह जिले थे नंतपुर, चित्तूर, पूर्वी गोदावरी, गुंटूर, कडप्पा, कृष्णा, कुरनूल, नेल्लोर, श्रीकाकुलम, विशाखापत्तनम और पश्चिम गोदावरी हैं।

राज्य पुनर्गठन अधिनियम 1956 के परिणामस्वरूप, आंध्र राज्य के सीमाओं को भाषाई आधार पर पुनर्गठित किया गया और हैदराबाद राज्य के तेलंगाना क्षेत्र को आंध्र राज्य में विलय कर दिया गया और इस प्रकार 1 नवंबर 1956 को संयुक्त आंध्र प्रदेश का गठन किया गया था। संयुक्त आंध्र प्रदेश राज्य में तेलंगाना क्षेत्र के 10 जिलों को सामिल किया गया था और इस प्रकार आंध्र प्रदेश राज्य में जिलों की कुल संख्या 21 हो गए थे। 

फिर 2014 में संयुक्त आंध्र प्रदेश राज्य का विभाजन कर एक नया राज्य तेलंगाना का गठन किया गया और विभाजन के बाद आंध्र प्रदेश को 13 जिलों के साथ छोड़ दिया गया। विभाजन के बाद आंध्र प्रदेश में शामिल जिले थे अनंतपुर, चित्तूर, पूर्व गोदावरी, गुंटूर, कड़प्पा, कृष्णा, कुर्नूल, नेल्लौर, प्रकाशम, श्रीकाकुलम, विशाखापट्टनम, विजयनगरम तथा पश्चिम गोदावरी।

इसके बाद 26 जनवरी 2022 को, आंध्र प्रदेश सरकार ने आंध्र प्रदेश जिला (गठन) अधिनियम, 1974, धारा 3(5) के तहत 13 नए जिलों का प्रस्ताव दिया था। और इस प्रकार आंध्र प्रदेश में जिलों की कुल संख्या 26 हो गया और वर्तमान में आंध्र प्रदेश के सभी 26 जिलों के नाम है श्रीकाकुलम, पार्वतीपुरम मन्यम, विजयनगरम, विशाखापत्तनम, अल्लूरी सीताराम राजू, अनकापल्ली, काकीनाडा, पूर्वी गोदावरी, डॉ. बीआर अंबेडकर कोनासीमा, एलुरु, पश्चिम गोदावरी, एनटीआर, कृष्णा, पलनाडु, गुंटूर, बापतला, प्रकाशम, श्री पोट्टी श्रीरामुलु नेल्लोर, कुरनूल, नांदयाल, अनंतपुरमु, श्री सत्य साईं, वाईएसआर, अन्नमय्या, तिरुपति तथा चित्तूर।

FAQ on list of districts in andhra pradesh in hindi

आंध्र प्रदेश में कुल कितने जिले है?

आंध्र प्रदेश में कुल 26 जिले है।

आंध्र प्रदेश के सभी जिलों का नाम क्या है?

श्रीकाकुलम, पार्वतीपुरम मन्यम, विजयनगरम, विशाखापत्तनम, अल्लूरी सीताराम राजू, अनकापल्ली, काकीनाडा, पूर्वी गोदावरी, डॉ. बीआर अंबेडकर कोनासीमा, एलुरु, पश्चिम गोदावरी, एनटीआर, कृष्णा, पलनाडु, गुंटूर, बापतला, प्रकाशम, श्री पोट्टी श्रीरामुलु नेल्लोर, कुरनूल, नांदयाल, अनंतपुरमु, श्री सत्य साईं, वाईएसआर, अन्नमय्या, तिरुपति तथा चित्तूर।

आंध्र प्रदेश की राजधानी कहां है?

आंध्र प्रदेश की राजधानी “अमरावती” है।

क्षेत्रफल की दृष्टि से आंध्र प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?

क्षेत्रफल की दृष्टि से आंध्र प्रदेश का सबसे बड़ा जिला “प्रकाशम जिला” है जिसका कुल क्षेत्रफल 14,322 वर्ग किलोमीटर है।

क्षेत्रफल की दृष्टि से आंध्र प्रदेश का सबसे छोटा जिला कौन सा है?

क्षेत्रफल की दृष्टि से आंध्र प्रदेश का सबसे छोटा जिला “विशाखापत्तनम जिला” है जिसका कुल क्षेत्रफल 1,048 वर्ग किलोमीटर है।

निष्कर्ष (आंध्र प्रदेश के सभी जिलों के नाम)

Andhra pradesh district lists in hindi के इस आर्टिकल में आज हमने आंध्र प्रदेश के सभी जिलों की सूची के बारे में जाना, आशा करता हूँ की आपको यह जानकारी अच्छा लगा होगा। इसी प्रकार के और महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हमे सब्सक्राइब करे और इस आर्टिकल को अपने दोस्तों को भी शेयर जरुर करे। 

आंध्र प्रदेश के सभी जिलों की सूची (Andhra pradesh district lists in hindi) के इस आर्टिकल को अपना प्यार देने के लिए आपका दिल से धन्यवाद।

Leave a Comment