भारत के सभी राष्ट्रपति की सूची 1950 से 2023 तक | List of President of India in Hindi

List of president of india in hindi के इस आर्टिकल में आज हमलोग 1950 से 2023 तक भारत के सभी राष्ट्रपति की सूची के बारे में जानने वाले है।

भारत के सभी राष्ट्रपति की सूची 1950 से 2023 तक

क्रम स०राष्ट्रपति के नामराष्ट्रपति के चित्रपद ग्रहणपदमुक्त
1डॉ राजेंद्र प्रसादRajendra-Prasad26 जनवरी 195013 मई 1962
2डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णनSarvepalli-Radhakrishnan13 मई 196213 मई 1967
3डॉ. ज़ाकिर हुसैनZakir-Husain13 मई 19673 मई 1969
4श्री वराहगिरि वैंकट गिरिVarahagiri-Venkata-Giri3 मई, 196920 जुलाई, 1969
श्री वराहगिरि वैंकट गिरिVarahagiri-Venkata-Giri24 अगस्त, 196924 अगस्त, 1974
5डॉ. फखरुद्दीन अली अहमदFakhruddin-Ali-Ahmed24 अगस्त, 197411 फरवरी, 1977
6श्री नीलम संजीव रेड्डीNeelam-Sanjiva-Reddy25 जुलाई, 197725 जुलाई, 1982
7ज्ञानी जैल सिंहGiani-Zail-Singh25 जुलाई, 198225 जुलाई, 1987
8श्री आर. वेंकटरमणR.-Venkataraman25 जुलाई, 198725 जुलाई, 1992
9डॉ. शंकर दयाल शर्माShankar-Dayal-Sharma25 जुलाई, 199225 जुलाई, 1997
10श्री के.आर. नारायणनK.-R.-Narayanan25 जुलाई, 199725 जुलाई, 2002
11डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलामA.-P.-J.-Abdul-Kalam25 जुलाई, 200225 जुलाई, 2007
12श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटीलPratibha-Devisingh-Patil25 जुलाई, 200725 जुलाई, 2012
13श्री प्रणब मुखर्जीPranab-Mukherjee25 जुलाई, 201225 जुलाई, 2017
14श्री राम नाथ कोविन्दRam-Nath-Kovind25 जुलाई, 201725 जुलाई, 2022
15श्रीमती द्रौपदी मुर्मूDroupadi-Murmu25 जुलाई 2022अभी तक

दोस्तों जैसा की अभी हमने भारत के सभी राष्ट्रपति की सूची 1950 से 2023 तक (List of president of india in hindi) के बारे में जाना, इसी प्रकार यदि आप भारत से जुड़े अन्य जानकारिया प्राप्त करना चाहते है तो Bharat ki samanya jankari पे क्लिक करे।

अन्य पढ़े:

List of president of india in hindi

डॉ राजेंद्र प्रसाद

डॉ राजेंद्र प्रसाद गणतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति थे। डॉ राजेंद्र प्रसाद एक महान राष्ट्रीय नेता और स्वतंत्रता सेनानी थे। डॉ राजेंद्र प्रसाद का जन्म 3 दिसंबर 1884 को बिहार राज्य के सीवान जिला के जीरादेई नामक जगह में हुआ था। राजेंद्र प्रसाद ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठन के नेता के रूप में भी अपना अहम योगदान दिया था। उन्होंने सत्याग्रह आन्दोलन का समर्थन किया था और देश की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई में भाग लेते हुए अपना अहम योगदान दिया था। भारत की आजादी के बाद, डॉ राजेंद्र प्रसाद को भारत के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में चुना गया। उन्होंने पहली बार 26 जनवरी 1950 को भारत के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में पद ग्रहण किए थे। उन्होंने 1950 से 1962 तक राष्ट्रपति की पदभार संभाली। डॉ राजेंद्र प्रसाद लगातार दो बार 1952 और 1957 के चुनावों में राष्ट्रपति चुने गए। वे इकलौते ऐसे राष्ट्रपति हैं जोकि दो बार राष्ट्रपति चुने गए। तथा सबसे लंबे समय तक राष्ट्रपति के पद पर रहने वाले व्यक्ति भी वही है। 1962 में डॉ राजेंद्र प्रसाद को भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। डॉ राजेंद्र प्रसाद “देशरत्न” तथा “अजातशत्रु” के नाम से भी जाने जाते थे। 

डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन

डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के द्वितीय राष्ट्रपति के रूप में 1962 में चुने गए थे। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को तमिलनाडु राज्य के तिरुतानी नामक जगह में हुआ था। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक महान भारतीय शिक्षाविद्, दार्शनिक, और राजनेता थे। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के याद और सम्मान में हर साल उनके जन्मदिन यानि 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रुप में मनाया जाता है। 1952 में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भारतीय राष्ट्रपति संघ के उपाध्यक्ष यानि गणतंत्र भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति चुने गये थे। उपराष्ट्रपति के तौर पे डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का कार्यकाल 1952 से 1962 था फिर 1962 में उन्हें भारत के द्वितीय राष्ट्रपति के रूप में चुना गया था। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को 1954 में भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

डॉ. ज़ाकिर हुसैन

डॉ. ज़ाकिर हुसैन 13 मई 1967 को भारत के तीसरे राष्ट्रपति चुने गये थे। डॉ. ज़ाकिर हुसैन भारत के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति थे। ज़ाकिर हुसैन का जन्म 8 फ़रवरी, 1897 ई. में हैदराबाद, तेलंगाना के धनाढ्य पठान परिवार में हुआ था। डॉ. ज़ाकिर हुसैन एक प्रसिद्ध भारतीय अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ थे। डॉ. ज़ाकिर हुसैन भारत के एकमात्र राष्ट्रपति है जो राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और राज्यपाल के पद पर रह चुके थे डॉ. ज़ाकिर हुसैन भारत के तीसरे राष्ट्रपति बनने से पहले वर्ष 1957 से लेकर वर्ष 1962 तक बिहार राज्य के राज्यपाल थे तथा वर्ष 1962 से लेकर वर्ष 1967 तक भारत के उपराष्ट्रपति पद पर भी कार्यरत रहे। इसके बाद वर्ष 1967 से लेकर वर्ष 1969 तक भारत के राष्ट्रपति के रूप में कार्यरत थे। डॉ. ज़ाकिर हुसैन को वर्ष 1954 में पद्म विभूषण और वर्ष 1963 में भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। डॉ. ज़ाकिर हुसैन भारत के पहले ऐसे राष्ट्रपति थे, जिनका निधन राष्ट्रपति के पद पर रहते हुए हो गया था।

श्री वराहगिरि वैंकट गिरि

श्री वराहगिरि वैंकट गिरि भारत के प्रथम कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाए गए थे। डॉ. ज़ाकिर हुसैन के भारत के राष्ट्रपति के पद पर रहते हुए मृत्यु हो जाने की स्थिति में 3 मई, 1969 को श्री वराहगिरि वैंकट गिरि भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाए गए थे। कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में उनका कार्यकाल 3 मई, 1969 से 20 जुलाई, 1969 तक रहा था। फिर 1969 में उन्होंने भारत के राष्ट्रपति का चुनाव में भाग लिया और जीत हासिल कर 24 अगस्त 1969 से लेकर 24 अगस्त 1974 तक भारत के राष्ट्रपति का पद संभाला था।

डॉ. फखरुद्दीन अली अहमद

डॉ. फखरुद्दीन अली अहमद का भारत के राष्ट्रपति के रूप में कार्यकाल 24 अगस्त, 1974 से लेकर 11 फरवरी, 1977 तक का रहा था। भारत के प्रथम मुस्लिम राष्ट्रपति डॉ. ज़ाकिर हुसैन के बाद डॉ. फखरुद्दीन अली अहमद भारत के दुसरे मुस्लिम राष्ट्रपति थे। 1975 में इंदिरा गांधी के द्वारा लगाए गए देश में आपातकाल के समय भारत के राष्ट्रपति के रूप में फखरुद्दीन अली अहमद कार्यरत थे। फखरुद्दीन अली अहमद का निधन भी भारत के राष्ट्रपति के पद पर रहते हुए ही हो गया था।

श्री नीलम संजीव रेड्डी

श्री नीलम संजीव रेड्डी का भारत के राष्ट्रपति के तौर पर कार्यकाल 25 जुलाई, 1977 से लेकर 25 जुलाई, 1982 तक का था। श्री नीलम संजीव रेड्डी राष्ट्रपति के तौर पर निर्विरोध चुने जाने वाले भारत के पहले राष्ट्रपति थे। इसके साथ ही श्री नीलम संजीव रेड्डी भारत के सबसे कम आयु के राष्ट्रपति बन गए थे। श्री नीलम संजीव रेड्डी एकमात्र ऐसे राष्ट्रपति थे, जो कि लोकसभा अध्यक्ष भी रह चुके थे तथा 1956 में श्री नीलम संजीव रेड्डी आंध्र प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री भी रह चुके थे।

ज्ञानी जैल सिंह

भारत के राष्ट्रपति के तौर पर ज्ञानी जैल सिंह का कार्यकाल 25 जुलाई 1982 से लेकर 25 जुलाई 1987 तक का था। ज्ञानी जैल सिंह भारत के पहले सिख राष्ट्रपति थे। भारत के राष्ट्रपति बनने से पहले ज्ञानी जैल सिंह 1972 से लेकर 1977 तक पंजाब राज्य के मुख्यमंत्री भी रह चुके थे। ज्ञानी जैल सिंह देश के सबसे कम पढ़े-लिखे राष्ट्रपति थे।

श्री आर. वेंकटरमण

श्री आर. वेंकटरमण का भारत के राष्ट्रपति के तौर पर कार्यकाल 25 जुलाई 1987 से लेकर 25 जुलाई 1992 तक रहा था। श्री आर. वेंकटरमण भारत के राष्ट्रपति बनने से पहले अंतराष्ट्रीय बैंक, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और एशियाई बैंक के गवर्नर के रूप में भी अपना अहम योगदान दिया था।

डॉ. शंकर दयाल शर्मा

डॉ. शंकर दयाल शर्मा का भारत के राष्ट्रपति के तौर पर कार्यकाल 25 जुलाई 1992 से लेकर 25 जुलाई 1997 तक रहा था। भारत के राष्ट्रपति बनने से पहले डॉ. शंकर दयाल शर्मा भारत के आठवें उपराष्ट्रपति के रूप में कार्यरत थे तथा 1952 से लेकर 1956 तक डॉ. शंकर दयाल शर्मा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके थे।

श्री के.आर. नारायणन

श्री के.आर. नारायणन का भारत के राष्ट्रपति के तौर पर कार्यकाल 25 जुलाई 1997 से लेकर 25 जुलाई 2002 तक रहा था। श्री के.आर. नारायणन भारत के पहले दलित राष्ट्रपति थे। भारत के राष्ट्रपति बनने से पहले श्री के.आर. नारायणन चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत के राजदूत के रूप में अपना योगदान दिए थे। भारत और पाकिस्तान के बीच हुए कारगिल युद्ध 1999 के समय तथा पोखरण परमाणु परीक्षण 1998 के समय भारत के राष्ट्रपति श्री के.आर. नारायणन थे।

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम भारत के 11वें राष्ट्रपति थे जिनका राष्ट्रपति कार्यकाल 25 जुलाई 2002 से लेकर 25 जुलाई 2007 तक का था। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम एक प्रमुख वैज्ञानिक थे। उनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु राज्य के रामेश्वरम नगर में हुआ था। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम भारत के एकमात्र वैज्ञानिक राष्ट्रपति थे जिन्होंने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) में अहम भूमिका निभाए थे। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को भारत के तीनो सर्वोच्च सम्मान दिया गया था। वर्ष 1981 पद्म भूषण, वर्ष 1990 में पद्म विभूषण और वर्ष 1997 में भारत के सर्वोच्च पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया था। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को मिसाइल मैन कहा जाता है तथा जनता का राष्ट्रपति भी कहा जाता है।

श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटील

श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटील भारत के पहली महिला राष्ट्रपति है। राष्ट्रपति के तौर पे श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटील का कार्यकाल 25 जुलाई 2007 से लेकर 25 जुलाई 2012 तक था। इसके पूर्व श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटील राजस्थान राज्य की प्रथम महिला राज्यपाल भी थी जिनका राज्यपाल कार्यकाल 08 नवम्बर 2004 से 23 जून 2007 तक था। 

श्री प्रणब मुखर्जी

श्री प्रणब मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति के रूप में चुने गए थे जिनका कार्यकाल 25 जुलाई 2012 से 25 जुलाई 2017 तक था। श्री प्रणब मुखर्जी भारत के राष्ट्रपति बनने से पहले विदेश, रक्षा, वाणिज्य और वित्त मंत्रालय में मंत्री पद संभाल चुके थे। वर्ष 1984 में प्रणब मुखर्जी को बहुप्रतिष्ठित यूरोमनी पत्रिका के द्वारा विश्व का सबसे श्रेष्ठ वित्त मंत्री चुना गया था। तथा वर्ष 1997 में प्रणब मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ संसदीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही वर्ष 2008 में पद्म विभूषण और वर्ष 2019 में भारत के सर्वोच्च पुरस्कार भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था।

श्री राम नाथ कोविन्द

श्री राम नाथ कोविन्द भारत के 14वें राष्ट्रपति के रूप में चुने गए थे जिनका कार्यकाल 25 जुलाई 2017 से 25 जुलाई 2022 तक था। भारत के राष्ट्रपति बनने से पहले राम नाथ कोविंद बिहार राज्य के राज्यपाल थे। श्री राम नाथ कोविन्द एक दलित परिवार से है तथा देश के भूतपूर्व राष्ट्रपति रह चुके आर. के. नारायण के बाद राम नाथ कोविंद भारत के दूसरे दलित राष्ट्रपति रह चुके हैं।

श्रीमती द्रौपदी मुर्मू

श्रीमती द्रौपदी मुर्मू भारत के वर्तमान राष्ट्रपति है जिन्होंने 25 जुलाई 2022 को भारत के राष्ट्रपति के रूप में पद ग्रहण किए है। श्रीमती द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति हैं तथा भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटील के बाद दूसरी महिला राष्ट्रपति है। श्रीमती द्रौपदी मुर्मू भारत के राष्ट्रपति बनने से पूर्व 2015 से 2021 तक झारखंड राज्य के राज्यपाल थे।

FAQ (List of president of india in hindi)

भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे?
भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद थे।

भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति कौन थी?
भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटील थी।

भारत में राष्ट्रपति पद का प्रावधान किस अनुच्छेद से संबंधित है?
भारत में राष्ट्रपति पद का प्रावधान अनुच्छेद 52 से संबंधित है।

राज्य का प्रमुख कौन होता है?
राज्य का प्रमुख राष्ट्रपति होता है।

भारत का प्रथम नागरिक कौन होता है?
राष्ट्रपति भारत का प्रथम नागरिक होता है।

भारत में राष्ट्रपति पद के लिए न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए?
भारत में राष्ट्रपति पद के लिए न्यूनतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।

भारत में राष्ट्रपति का चुनाव कितने वर्षों के लिए होता है?
भारत में राष्ट्रपति का चुनाव 5 वर्षों के लिए होता है।

भारत के राष्ट्रपति को कौन शपथ दिलाता है?
भारत के राष्ट्रपति को भारत का मुख्य न्यायाधीश शपथ दिलाता है।

भारत के प्रथम मुस्लिम राष्ट्रपति कौन थे?
डॉ जाकिर हुसैन भारत के प्रथम मुस्लिम राष्ट्रपति थे।

भारत का राष्ट्रपति किसके द्वारा चुना जाता है?
भारत का राष्ट्रपति संसद व विधानसभा सदस्यों के द्वारा चुना जाता है।

भारत के राष्ट्रपति का वेतन कितना होता है?
भारत के राष्ट्रपति का वेतन 5 लाख प्रतिमाह होता है।

अन्य पढ़े:

Conclusion (Bharat ke rashtrapati ki suchi)

List of president of india in hindi के इस आर्टिकल में आज हमने 1950 से 2023 भारत के सभी राष्ट्रपति की सूची के बारे में जाना, आशा करता हूँ की आपको यह जानकारी अच्छा लगा होगा। इसी प्रकार के और महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हमे सब्सक्राइब करे और इस आर्टिकल को अपने दोस्तों को भी शेयर जरुर करे। 

भारत के सभी राष्ट्रपति की सूची (List of president of india in hindi) के इस आर्टिकल को अपना प्यार देने के लिए आपका दिल से धन्यवाद।

Leave a Comment