संख्या | Sankhya

संख्या किसे कहते है?

Sankhya: आसान शब्दों में संख्या किसे कहते है की बात करे तो संख्या वे गणितीय वस्तुएँ हैं जिनका इस्तेमाल हम मापने, गिनने और नामकरण करने के लिए करते है। अंकगणित में कुल 10 संख्याएँ होते हैं। और वह 10 संख्याएँ है 0, 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 

इन्ही 10 संख्याओ की मदद से हम विभिन्न अलग अलग बड़ी से बड़ी संख्याएँ बनाते है। आपको बता दे की शून्य की खोज भारत में हुआ है और शून्य के जनक आर्यभट्ट को माना जाता है जो की प्राचीन भारत के एक महान ज्योतिषविद् और गणितज्ञ थे। 

संख्या पद्धति या संख्या प्रणाली किसे कहते है?

जैसा की अभी हमने जाना की अंकगणित में कुल 10 संख्याएँ 0, 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8 और 9 होते हैं। इन्ही संख्याओ को लिखने का तरीका को संख्या पद्धति या संख्या प्रणाली कहा जाता है।

संख्या पद्धति के प्रकार 

  • दाशमिक प्रणाली 
  • अंतराष्ट्रीय प्रणाली

दाशमिक प्रणाली

दस अरबअरबदस करोड़करोड़दस लाखलाखदस हजारहजारसैकड़ादहाईइकाई

संख्या पद्धति के इस दाशमिक प्रणाली को भारतीय अरबी प्रणाली भी कहा जाता है। दाशमिक प्रणाली में हम संख्याओ को दाईं से बाई की ओर क्रमशः इकाई, दहाई सैकड़ा, हजार, दस हजार, लाख, दस लाख, करोड़, दस करोड़, अरब, दस अरब आदि के क्रम में लिखते और पढ़ते है।

जैसे- 51846940371 = इक्यावन अरब चौरासी करोड़ उनहत्तर लाख चालीस हजार तीन सौ इक्यावन

दस अरबअरबदस करोड़करोड़दस लाखलाखदस हजारहजारसैकड़ादहाईइकाई
51846940351

अंतराष्ट्रीय प्रणाली

टेन बिलियनबिलियनहंड्रेड मिलियनटेन मिलियनमिलियनहंड्रेड थाउजेंडटेन थाउजेंडथाउजेंडहंड्रेडटेनवन

संख्या पद्धति के इस अंतराष्ट्रीय प्रणाली में भी हम संख्याओ को दाईं से बाई की ओर क्रमशः वन, टेन, हंड्रेड, थाउजेंड, टेन थाउजेंड, हंड्रेड थाउजेंड, मिलियन, टेन मिलियन, हंड्रेड मिलियन, बिलियन, टेन बिलियन, हंड्रेड बिलियन आदि के क्रम में लिखते और पढ़ते है।

जैसे- 51846940371 = फिफ्टी वन बिलियन एइघ्त हंड्रेड फोर्टी सिक्स मिलियन नाइन हंड्रेड फोर्टी थाउजेंड थ्री हंड्रेड फिफ्टी वन

टेन बिलियनबिलियनहंड्रेड मिलियनटेन मिलियनमिलियनहंड्रेड थाउजेंडटेन थाउजेंडथाउजेंडहंड्रेडटेनवन
51846940351

संख्या के प्रकार 

संख्या पद्धति में संख्याओ को कुल 12 प्रकार में विभाजित किया गया है जो की निम्न है

  1. प्राकृतिक संख्या
  2. पूर्ण संख्या
  3. पूर्णांक संख्या
  4. वास्तविक संख्या
  5. अवास्तविक संख्या
  6. परिमेय संख्या
  7. अपरिमेय संख्या
  8. सम संख्या
  9. विषम संख्या
  10. भाज्य संख्या
  11. अभाज्य संख्या
  12. सह अभाज्य संख्या

यदि आपको इन सभी संख्याओ के बारे में पूरी जानकारी चाहिए तो नीचे तालिका में सभी संख्याओ के बारे में पूरी जानकारी के लिए सूचि दिया गया है आप जिस भी संख्या के बारे में जानना चाहते है उसमे क्लिक करके आप उस संख्या के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है। और यदि आपको गणित से जुड़े अन्य जानकारी चाहिए तो गणित की जानकारी पे क्लिक करे।

1प्राकृतिक संख्या किसे कहते हैं
2पूर्ण संख्या किसे कहते हैं
3पूर्णांक किसे कहते हैं
4वास्तविक संख्या किसे कहते हैं
5परिमेय संख्या किसे कहते हैं
6अपरिमेय संख्या किसे कहते हैं
7सम संख्या किसे कहते हैं
8विषम संख्या किसे कहते हैं
9भाज्य संख्या किसे कहते हैं
10अभाज्य संख्या किसे कहते हैं

आशा करता हूँ की मैथ की जानकारी में संख्या के बारे में दी गई यह जानकारी आपको अच्छा लगा होगा। यदि यह जानकारी आपको अच्छा लगा है तो इसे अपने यार दोस्तों के साथ जरुर शेयर करे।

हमारे इस आर्टिकल को अपना प्यार देने के लिए आपका दिल से बहुत बहुत धन्यबाद ।