10 Vegetables Name in Hindi and English | 10 सब्जियों के नाम हिंदी और इंग्लिश में

10 Vegetables Name in Hindi and English के इस आर्टिकल में आज हमलोग 10 सब्जियों के नाम हिंदी और इंग्लिश में जानने वाले है साथ ही उन सभी 10 sabjiyon ke naam के बारे में पूरा विस्तार से जानकारी प्राप्त करने वाले है।

विषयसूची (Table of Contents)

10 Vegetables name in hindi and english

10 vegetables name in hindi and english
10 vegetables name in hindi and english

10 Sabjiyon ke naam hindi aur english mein

10 सब्जियों के नाम हिंदी और इंग्लिश में

क्रम स.(SL No)सब्जियों के नाम हिंदी में (Vegetable names in hindi)सब्जियों के नाम इंग्लिश में (Vegetable names in english)सब्जियों के चित्र (Vegetables Picture)
1आलू (Aalu)Potato (पोटैटो)Potato
2टमाटर (Tamatar)Tomato (टोमेटो)Tomato
3बैंगन (Baigan)Brinjal (ब्रिंजल)Brinjal
4फूल गोभी (Phul Gobhi)Cauliflower (काउलिफ्लोवेर)Cauliflower
5पत्ता गोभी (Patta Gobhi)Cabbage (कैबेज)Cabbage
6करेला (Karela)Bitter Gourd (बिटर गौर्ड)Bitter Gourd
7भिंडी (Bhindi)Ladyfinger (लेडीफिंगर)Ladyfinger
8मूली (Muli)Radish (रेडिश)Radish
9गाजर (Gajar)Carrot (कर्रोट)Carrot
10खीरा (Khira)Cucumber (कुकुम्बर)Cucumber

10 सब्जियों के नाम हिंदी में और उसके बारे में जानकारी

आलू के बारे में जानकारी

आलू एक सब्जी है जिसे हम अंग्रेजी में Potato के नाम से जानते है। आलू का वैज्ञानिक नाम सोलेनम ट्यूबरोसम (Solanum Tuberosum) होता है। आलू का पौधा आकर में छोटा होता है जिसमे आलू जमीन के अंदर जड़ो के पास होता है। आपको बता दे की आलू तना का रूपांतरण है। ऐसा माना जाता है की सबसे पहले आलू का उद्गम  दक्षिण अमेरिका के पेरू नामक देश में हुआ है। पुरे विश्व में आलू धान, गेहूं तथा मक्का के बाद सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली फसल है। विश्व में आलू का उत्पादन सबसे अधिक चीन में होता है चीन के बाद पुरे विश्व में आलू का सबसे ज्यादा उत्पादन रूस में होता है वही सबसे ज्यादा आलू उत्पादन में भारत तीसरे स्थान पर आता है। भारत की बात करे तो भारत में सबसे ज्यादा आलू का उत्पादन उत्तर प्रदेश राज्य में किया जाता है। आलू में विटामिन सी, बी कॉम्पलेक्स, कैल्शियम, फास्फोरस, मैंगनीज, तथा आयरन के तत्त्व पाए जाते है। आलू में कई प्रकार के औषधीय गुणों के साथ साथ सौंदर्यवर्धक गुण भी पाए जाते है। सब्जियों में आलू सबसे ज्यादा खाए जाने वाला सब्जी है आलू लगभग सभी प्रकार के सब्जी व्यंजन में उपयोग किया जाता है।

टमाटर के बारे में जानकारी

वनस्पति वैज्ञानिक के दृष्टि से टमाटर एक फल है पर टमाटर को एक सब्जी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है इसलिए इसे हम एक सब्जी मानते है। टमाटर का अंग्रेजी नाम Tomato है तथा इसका वैज्ञानिक नाम सोलेनम लाइको पोर्सिकान (Solanum Lycopersicum) होता है। ऐसा माना जाता है की टमाटर की उत्पत्ति दक्षिण अमेरिकी ऐन्डीज़ में हुआ है। पुरे दुनिया में टमाटर की सबसे जादा उत्पादन चीन में होता है। चीन के बाद भारत टमाटर उत्पादन में दूसरा देश है वही टमाटर उत्पादन में संयुक्त राज्य अमेरिका तीसरे नंबर पर आता है। वही भारत की बात करे तो भारत में टमाटर का उत्पादन सबसे अधिक आंध्र प्रदेश राज्य में किया जाता है। टमाटर में विटामिन ए काफी मात्रा में पाया जाता है साथ ही इसमें विटामिन सी, कैल्शियम, फास्फोरस आदि पाए जाते है। भारत में टमाटर सबसे लोकप्रिय सब्जयों में से एक है टमाटर की चटनी यहाँ सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।

बैंगन के बारे में जानकारी

बैंगन, आलू के बाद सबसे ज्यादा खपत होने वाला सब्जी है। बैंगन को अंग्रेजी में Brinjal के नाम से जाना जाता है तथा इसका वैज्ञानिक नाम सोलानम मेलोंगेना (Solanum Melongena) है। ऐसा माना जाता है की बैंगन की उत्पत्ति भारत में ही हुआ है। पुरे विश्व में बैंगन की सबसे ज्यादा पैदावार चीन में होती है वही चीन के बाद बैंगन की सबसे ज्यादा पैदावार भारत में होती है। भारत में बैंगन की खेती की बात करे तो भारत में बैंगन की खेती सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में किया जाता है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश,महाराष्ट्रज, उड़ीसा, बिहार, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भी बैंगन की खेती काफी बड़ी संख्या में किया जाता है। बैंगन में विटामिन ए, विटामिन बी व विटामिन सी पाई जाती है साथ ही इसमें आयरन, जिंक, फोलेट जैसे तत्व भी पाए जाते है इसलिए बैंगन को स्वस्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

फूल गोभी के बारे में जानकारी

फूल गोभी की अंग्रेजी में Cauliflower कहा जाता है तथा इसका वैज्ञानिक नाम ब्रैसिका ओलेरासिया वार. बोट्रीटाइस (Brassica oleracea var. botrytis) है। ऐसा माना जाता है की फूल गोभी का उत्त्पति स्थान साइप्रस व इटली का भूमध्यसागरीय क्षेत्र में हुआ है। तथा भारत में फूल गोभी का आगमन मध्य काल में में जुआ है ऐसा माना जाता है। पुरे विश्व में फूल गोभी उत्पादन में पहला देश चीन है वही पुरे विश्व में फूल गोभी उत्पादन में दूसरा देश भारत है। वही भारत में फूल गोभी की सबसे ज्यादा खेती उत्तर प्रदेश राज्य में होती है। फूल गोभी में विटामिन ए, विटामिन सी, निकोटीनिक एसिड, कैल्शियम, प्रोटीन, फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते है। फूल गोभी खाने से कई प्रकार के स्वस्थ लाभ होते है जैसे फूल गोभी हृदय को स्वस्थ रखने में कारगर साबित होते है, कैंसर से बचाव करते है, हड्डियों को मजबूत बनाते है, वजन कम करने में सहायक होते है आदि।

पत्ता गोभी के बारे में जानकारी

पत्ता गोभी जिसे हम बंद गोभी या करमकल्ला के नाम से भी जानते है एक प्रकार का शाक (सब्जी) है। पत्ता गोभी को अंग्रेजी में हम Cabbage कहते है वही पत्ता गोभी का वैज्ञानिक नाम ब्रैसिका ओलेरैसा वर. कैपिटाटा (Brassica Ooleracea var. capitata) होता है। चीन पुरे दुनिया में पत्ता गोभी का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। चीन के बाद भारत पुरे दुनिया में पत्ता गोभी का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है। वही हमारे देश भारत की बात करे तो भारत में पत्ता गोभी का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य पश्चिम बंगाल है। पश्चिम बंगाल के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, गुजरात, छत्तीसगढ़, असम और हरियाणा में पत्ता गोभी की खेती काफी संख्या में की जाती है। पत्ता गोभी पोषक तत्वों से भरपूर होते है तथा यह बेहद पौष्टिक भी होते है इसमें 92% से अधिक मात्रा में पानी होते है। पत्ता गोभी में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, कार्बोहाइड्रेट, शुगर तथा फाइबर काफी मात्रा में पाए जाते है।

करेला के बारे में जानकारी

करेला को अंग्रेजी में Bitter Gourd कहा जाता है वही करेला का वैज्ञानिक नाम मोमोर्डिका चारेंटिया (Momordica Charantia) होता है। ऐसा माना जाता है की करेला की उत्पत्ति 14 वीं शताब्दी के आसपास भारत में हुई है। पुरे विश्व में करेला उत्पादन में सबसे बड़ा देश भारत ही है। करेला का स्वाद कड़वा होता है लेकिन यह औषधीय गुणों से भरा होने के कारण व्यापक रूप से उगाया और खाया जाता है। करेले में काफी प्रचूर मात्रा में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी पाए जाते है इसके अलावा पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक, मैगनीज, कैरोटीन, बीटाकैरोटीन, लूटीन, आइरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते है। करेला औषधिय गुणे से भरपूर होता है और इसके सेवन से हमारे शारीर को काफी फायदे होते है। जैसे मधुमेह को कम करने में, त्वचा रोग के इलाज में, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में, पाचन शक्ति को बढ़ाने में, जोड़ों के दर्द से राहत देने में, मोटापा कम करने में करेला काफी उपयोगी खाध प्रदार्थ है।

भिंडी के बारे में जानकारी

भिंडी को अंग्रेजी में Ladyfinger कहा जाता है तथा भिंडी का वैज्ञानिक नाम एबिलमोस्चूस एस्कुलेंटस (Abelmoschus Esculentus) होता है। आपको बता दे की भिंडी को बनारस में ‘राम तरोई’ छत्तीसगढ में ‘रामकलीय’ गुजराती में ‘भींडा’ मराठी में ‘भेंडी’ बंगला में स्वनाम ख्यात फलशाक और फारसी में ‘वामिया’ के नाम से भी जाना जाता है। भारत पुरे दुनिया में भिंडी का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। भारत के बाद नाइजीरिया, पाकिस्तान, घाना, बेल्जियम और मिस्र में भिंडी सबसे अधिक में उत्पादन किया जाता है। वही भारत की बात करे तो भिंडी उत्पादन में सबसे बड़ा राज्य आंध्र प्रदेश है इसके बाद भिंडी उत्पादन में दूसरा सबसे बड़ा राज्य पश्चिम बंगाल है इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, उड़ीसा में भी भिंडी की खेती काफी अधिक मात्रा में की जाती है। भिंडी में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी-6, विटामिन डी, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस और आयरन आदि पोषक तत्व पाए जाते है।

मूली के बारे में जानकारी

मूली मिट्टी के अंदर पैदा होने वाली एक सब्जी है जो जड़ का रूपांतरण होता है। मूली को अंग्रजी में Radish कहा जाता है वही मूली का वैज्ञानिक नाम रफानूस सतिवस (Raphanus Sativus) होता है। मूली में विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी, कैल्शियम, फास्फोरस, सोडियम फास्फोरस, क्लोरीन, मैग्नीशियम, प्रोटीन, कैल्शियम, गंधक, आयोडिन तथा लौह तत्व प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। मूली के इन्ही पोषक तत्वों के कारण यह हमारे शारीर के लिए काफी लाभदायक होते है। आपको बता दे की मूली कच्चा और पका के पकवान बना के खाया जाता है साथ ही मूली के पत्ते को शाक के रूप में उपयोग किया जाता है। मूली के पत्ते भी पोषक तत्वों से भरपूर होते है। मूली हमारे हड्डियों और दाँतों को मज़बूती देते है। मूली थकान मिटाने और अच्छी नींद के लिए काफी कारगर होते है। कच्चा मूली खाने से पेट में की़डें की समस्या खत्म हो जाती है। मूली हाई ब्लड प्रेशर को कण्ट्रोल करने में काफी असरदार होते है। 

गाजर के बारे में जानकारी

मूली की तरह ही गाजर भी जमीन के अंदर पैदा होने वाला एक सब्जी है जो जड़ का रूपांतरण होता है। गाजर को अंग्रेजी में Carrot के नाम से जाना जाता है वही गाजर का वैज्ञानिक नाम डाकस कैरोटा (Daucus Carota) है। गाजर में लगभग सभी विटामिन पाए जाते है साथ ही गाजर में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, शुगर, प्रोटीन, पोटेशियम, कैल्शियम और आयरन के तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते है। गाजर के सेवन से हमारे शारीर को काफी फायदे होते है जैसे गाजर आँखों की रोशनी बढ़ाती है, डाइजेशन पावर को बेहतर बनाती है, हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक होते है, हड्डियों को मजबूत बनाने में उपयोगी होते है, ब्लड प्रेशर के नियंत्रण में उपयोगी होते है, कैंसर के बचाव में सहायक होते है तथा त्वचा के फायदेमंद होते है। पुरे विश्व में गाजर सबसे ज्यादा चीन में उगाई जाती है चीन के बाद रूस दुनिया में गाजर उत्पादन में दूसरा सबसे बड़ा देश है तथा संयुक्त राज्य अमेरिका गाजर उत्पादन में तीसरा सबसे बड़ा देश है।

खीरा के बारे में जानकारी

खीरा का अंग्रेजी नाम Cucumber है तथा खीरा का वैज्ञानिक नाम कुकुमिस सैटिवस (Cucumis Sativus) होता है। पुरे विश्व में खीरा को सलाद के रूप में खाया जाता है। खीरा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। खीरा में 95 प्रतिशत तक पानी पाया जाता है इसके अलावा खीरा में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन के, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फास्फोरस और फाइबर के तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। आपको बता दे की पूरा दुनिया में खीरा उत्पादन में सबसे बड़ा देश चीन है। चीन के बाद रूस, तुर्की, ईरान, युक्रेन, उज़्बेकिस्तान में सबसे ज्यादा खीरा का उत्पादन होता है। वही भारत की बात करे तो विश्व की खीरा आवश्यकता का लगभग 15% खीरा उत्पादन भारत में होता है। पुरे विश्व में भारत खीरे का सबसे बड़ा निर्यातक देश है। डायबिटीज, हृदय रोग, किडनी की पथरी जैसे समस्या के लिए खीरा का सेवन काफी फायदेमंद होता है। खीरा हड्डियों के स्वास्थ के लिए भी लाभकारी होते है।

FAQ on 10 vegetable name in hindi and english

आलू को इंग्लिश में क्या कहते है?

आलू को इंग्लिश में Potato कहते है।

टमाटर को इंग्लिश में क्या कहते है?

टमाटर को इंग्लिश में Tomato कहते है।

बैंगन को इंग्लिश में क्या कहते है?

बैंगन को इंग्लिश में Brinjal कहते है।

फूल गोभी को इंग्लिश में क्या कहते है?

फूल गोभी को इंग्लिश में Cauliflower कहते है।

पत्ता गोभी को इंग्लिश में क्या कहते है?

पत्ता गोभी को इंग्लिश में Cabbage कहते है।

करेला को इंग्लिश में क्या कहते है?

करेला को इंग्लिश में Bitter Gourd कहते है।

भिंडी को इंग्लिश में क्या कहते है?

भिंडी को इंग्लिश में Ladyfinger कहते है।

मूली को इंग्लिश में क्या कहते है?

मूली को इंग्लिश में Radish कहते है।

गाजर को इंग्लिश में क्या कहते है?

गाजर को इंग्लिश में Carrot कहते है।

खीरा को इंग्लिश में क्या कहते है?

खीरा को इंग्लिश में Cucumber कहते है।

Conclusion of 10 vegetables name in hindi and english

10 सब्जियों के नाम हिंदी और इंग्लिश में (10 vegetables name in hindi and english) के इस आर्टिकल में आज हमलोग जाने, आशा करता हूँ की आपको यह जानकारी काफी अच्छा लगा होगा 10 sabjiyon ke naam का यह आर्टिकल कैसा लगा यह आप हमे कमेंट बॉक्स में जरुर बताए साथ ही इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना बिलकुल ना भूले।

10 vegetables name in hindi and english (10 सब्जियों के नाम हिंदी और इंग्लिश में) के इस आर्टिकल को अपना प्यार देने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

2 thoughts on “10 Vegetables Name in Hindi and English | 10 सब्जियों के नाम हिंदी और इंग्लिश में”

Leave a Comment