10 Insects Name in Hindi and English with Picture

“10 insects name in hindi and english with picture” के इस आर्टिकल में आज हमलोग “10 कीड़े मकोड़े के नाम हिंदी और इंग्लिश में” चित्र के साथ जानने वाले है।

विषयसूची (Table of Contents)

10 Insects name in hindi and english with picture

10 insects name in hindi and english
10 insects name in hindi and english

10 Insects name hindi and english

यह भी पढ़े: 60 Insects name in hindi and english with pictures

10 कीड़े मकोड़े के नाम हिंदी और इंग्लिश में

SL NoInsects Name in HindiInsects Name in EnglishInsect Picture
1तितली ButterflyButterfly
2मधुमक्खी Honey BeeHoney Bee
3मकड़ीSpiderSpider
4बिच्छू Scorpion Scorpion
5व्याध-पतंगDragonflyDragonfly
6मक्खी Housefly Housefly
7मच्छरMosquitoMosquito
8तिलचट्टा Cockroach Cockroach
9इल्ली CaterpillarCaterpillar
10टिड्डी GrasshopperGrasshopper

दोस्तों जैसा की अभी हम 10 कीड़े मकोड़े के नाम हिंदी और इंग्लिश में जान रहे है, इसी प्रकार यदि आप 10 जानवरों के नाम, 10 पक्षियों के नाम, 10 शरीर के अंगों के नाम, 10 फलों के नाम, 10 फूलों के नाम, 10 सब्जियों के नाम, 10 रंगों के नाम आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो Naamo ki jankari hindi aur english mein पे क्लिक करे।

तितली के बारे में जानकारी (About butterfly in hindi)

तितली को अंग्रेजी में Butterfly कहा जाता है तथा तितली का वैज्ञानिक नाम रोपालोसेरा (Rhopalocera) है जो आर्थ्रोपोडा (Arthropoda) जंतु वर्ग का एक जीव है। तितली एक बेहत ही सुंदर और आकर्षक कीट है जो अक्सर हमारे घरो के आसपास या बगीचा में दिखाई देते है। तितलियाँ कई प्रजातियों के होते है तितलियों के ज्यादातर प्रजातियों के दो जोड़े पंख और तीन जोड़ी पैर होते हैं वही कुछ प्रजाति के तितलियों में एक पंख होते है। तितलियों के पंख काफी रंग बिरंगे कई सारे रंगों के होते है जो देखने में बहुत ही आकर्षक लगती है। एक तितली की आँखों में लगभग 6000 लेंस होता है जिस कारण तितलियाँ अल्ट्रावायलेट किरणों को भी देख सकती हैं। तितलियों के आँखों में लगभग 6000 लेंस होने के बावजूद भी यह सिर्फ लाल हरा और पीला रंग ही देख सकती है। भारत में तितलियाँ की लगभग 1500 से भी अधिक प्रजातियाँ पाई जाती है। वही पूरी दुनिया में तितलियों की लगभग 24 हजार से भी अधिक प्रजातियाँ पाई जाती है। तितलियों की उड़ने की क्षमता अन्य कीटो के मुकाबले काफी अच्छी होती है यह 30 मील प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ सकती है और यह लगभग 3000 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकती हैं। दुनिया की सबसे बड़ी तितली की प्रजाति का नाम जायंट बर्डविंग (Giant Birdwing) है जो सोलमन आईलैंड्स के ठंडे इलाके में पाई जाती है। इस प्रजाति के मादा तितली के पंखों का फैलाव यानि लम्बाई करीब 12 इंच से भी अधिक होता है। वही भारत में पाई जाने वाली सबसे बड़ी तितली प्रजाति का नाम गोल्डन बर्डविंग (Golden Birdwing) है जो उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ जिले में पाई जाती है। इस प्रजाति के मादा तितली के पंखों का फैलाव यानि लम्बाई करीब 8 इंच का होता है।

मधुमक्खी के बारे में जानकारी (About honey bee in hindi)

मधुमक्खी को अंग्रेजी में Honey Bee कहा जाता है वही मधुमक्खी का वैज्ञानिक नाम एपिस (Apis) होता है। मधुमक्खी पीले रंग के होते है जो आर्थोपोडा संघ का एक कीट है। पूरी दुनिया में मधुमक्खियों की मुख्य पांच प्रजातियां पाई जाती हैं। जिनमें से चार प्रजातियां भारत में पाई जाती हैं। मधुमक्खियां हमेशा झुंड में रहता है और मधुमक्खियों के एक झुंड में लाखो की संख्या में मधुमक्खियां होती है। मधुमक्खियों के प्रत्येक झुंड में एक रानी मक्खी, एक सौ से अधिक नर मक्खी और अन्य सैनिक मक्खी होती है। मधुमक्खियों के झुंड मिलकर एक छत्ता बनाते है जिसमे रानी मक्खी अंडे देती है। सभी सैनिक मक्खी छत्ता और रानी की रखवाली करती है और विभिन्न प्रकार के फूलो से रस लाकर छत्ता में इकट्ठा करता है। मधुमक्खी के छत्ता से मधु प्राप्त होता है जो की बहुत ही स्वादिष्ट और पोस्टिक गुणों से भरपूर होता है। मधुमक्खी के छत्ता से प्राप्त मधु की माँग काफी ज्यादा होती है साथ ही यह काफी महंगे भी होते है। जिस कारण से लोग आज कल मधुमक्खी पालन भी कर रहे है।

मकड़ी के बारे में जानकारी (About spider in hindi)

मकड़ी को अंग्रेजी में Spider कहा जाता है वही मकड़ी का वैज्ञानिक नाम Araneae होता है। मकड़ी आर्थ्रोपोडा (Arthropoda) जंतु वर्ग का एक जीव है। भारत के साथ साथ पूरी दुनिया में काफी सारे प्रजाति की मकड़ी पाई जाती है। मकड़ी के कुछ प्रजाति के छ: तो वही कुछ प्रजाति के आठ पैर होते है। मकड़ी के पेट में एक थैली होती है जिसे swippernet कहा जाता है। मकड़ी के पेट में मौजूद swippernet से एक चिपचिपा सा पदार्थ निकलता है जिससे यह जाल बुनती है यानी net बनती है। मकड़ी के इस जाल में काफी सारे छोटे कीड़े मकोड़ो फास जाते है। मकड़ी एक मांसाहारी जीव है जो अपने जाल में फसे छोटे कीड़े मकोड़ो को खाती है। अंटार्कटिका महाद्वीप को छोड़कर मकड़ी लगभग पूरी दुनिया में पाई जाती है।

बिच्छू के बारे में जानकारी (About scorpion in hindi)

बिच्छू को अंग्रेजी में Scorpion के नाम से जाना जाता है वही बिच्छू का वैज्ञानिक नाम स्कॉर्पियन ही होता है। बिच्छू सन्धिपाद जंतु संघ का एक कीट है जो काफी खतरनाक और जहरीला होता है। बिच्छू के काटने से काफी ज्यादा जलन और दर्द होती है और इससे जान भी जा सकती है। बिच्छू के कुछ प्रजाति में 8 पैर और कुछ प्रजाति के दस पैर होते है जिसमे से आगे के दो पैर अन्य पैरो से काफी बड़े और मजबूत होते है। तथा इसके शरीर में एक पूंछ होती और और पूंछ के अंतिम छोर में एक डंक होता है जिसमे विष-ग्रंथि होता है। पूरी दुनिया में बिच्छू की लगभग 2000 से भी अधिक प्रजातियाँ पाई जाती है तथा यह न्यूजीलैंड तथा अंटार्कटिक को छोड़ पूरी दुनिया में पाई जाती है।

व्याध-पतंग के बारे में जानकारी (About dragonfly in hindi)

व्याध-पतंग को अंग्रेजी में Dragonfly कहा जाता है वही व्याध-पतंग का वैज्ञानिक नाम Anisoptera होता है। व्याध-पतंग के दो जोड़े पारदर्शी पंख होते है जो काफी रंग बिरंगे होते है। इसके साथ ही इसके शरीर के आगे दो बड़े बड़े आँख, दो जोड़े पैर और एक लम्बी सी पूंछ होती है जो उड़ते समय इसे संतुलन बनाने में मदद करती है। व्याध-पतंग का शरीर रचना से प्रेरित होकर हेलीकाप्टर का डिजाईन किया गया है जिस कारण हेलीकाप्टर की संरचना और एक व्याध-पतंग की शरीर संरचना काफी मिलते जुलते है। भारत के साथ साथ पुरे दुनिया में व्याध-पतंग की काफी सारे प्रजातियाँ पाई जाती है।

मक्खी के बारे में जानकारी (About housefly in hindi)

मक्खी को अंग्रेजी में Housefly कहा जाता है वही मक्खी का वैज्ञानिक नाम मुस्का डोमेस्टिका (Musca Domestica) होता है। मक्खी एक गंदी कीड़ा है जो हमारे घरो के आसपास के नाली या कूड़ा कचड़ा वाले क्षेत्रो में ज्यादा पाया जाता है। साथ ही बगीचों और मैदानों में भी पाया जाता है। घरो के आसपास पाए जाने वाला मक्खी आकार में सामान्यत: छोटे होते है वही मैदानों में पाए जाने वाला मक्खी आकार में थोड़ा बड़ा होता है। एक मक्खी के दो पंख और छ: पैर होते है। मक्खी प्राय: गंदगी फैलाने के लिए जाना जाता है ये जब गंदी जगह पर बैठती है तो इसके पैरो में सूक्ष्म कीटाणु चिपक जाते है और जब यह हमारे भोजन आदि में बैठते है तो पैरो से कीटाणु खाने में आ जाता है जिससे कई प्रकार की बीमारी फैलती है इसलिए खाना को हमेशा ढक के रखने की सलाह दी जाती है।

मच्छर के बारे में जानकारी (About mosquito in hindi)

मच्छर को अंग्रेजी में Mosquito कहा जाता है वही मच्छर का वैज्ञानिक नाम Culicidae होता है। मच्छर में दो जोड़ी पंख, छ: पैर और एक लंबी सी सुई नुमा सूड़ होता है। मच्छर एक हानिकारक कीट है जो इंसानों और जानवरों के रक्त पीते है। अधिकतर लोगो को लगता है की सभी मच्छर पीते है पर आपको बता दे की केवल मादा मच्छर ही रक्त पीते है जबकि नर मच्छर रक्त नहीं पीते है वह केवल पेड़ पौधो के रस पीते है। मच्छर नाली, गड्ढ़े, नहरों, तालाबों तथा स्थिर जल के जलाशयों के निकट अंधेरी और नम जगहों पर पनपता है। मच्छर पूरी दुनिया में लगभग सभी जगहों पर पाए जाते है। मच्छर एक रोग वाहक कीट है जो विभिन्न प्रकार के रोंगो के जीवाणुओं को अपने साथ वहन करते है। डेंगू, मलेरिया, पीला बुखार, चिकनगुनिया जैसे अनेक बीमारियाँ मच्छर के द्वारा फैलते है।

तिलचट्टा के बारे में जानकारी (About cockroach in hindi)

तिलचट्टा को अंग्रेजी में Cockroach कहा जाता है वही तिलचट्टा का वैज्ञानिक नाम ब्लाट्टोडेया (Blattodea) होता है। पुरे दुनिया में तिलचट्टा की लगभग 4,600 के करीब प्रजातियाँ है। तिलचट्टा सामान्यत: चमकीले गहरा भूरे रंग का होता है वही इसकी कुछ प्रजाति का रंग चमकीला पीला व लाल भी होता है। तिलचट्टा ज्यादातर अंधेरे वाले स्थानों पर पाया जाता है जो काफी तेज दौड़ है तथा खतरा होने पर तिलचट्टा कुछ दुरी तक उड़ भी सकता है। तिलचट्टा एक सर्वाहरी जीव है तथा तिलचट्टा के शरीर में मौजूद खून का रक्त सफेद होता है क्योंकि इसके शरीर के खून में हीमोग्लोबिन की कमी होती है। 

इल्ली के बारे में जानकारी (About caterpillar in hindi)

इल्ली को अंग्रेजी में Caterpillar कहा जाता है यह पिडोप्टेरा प्रजाति के सदस्य कीट का एक लार्वा रूप हैं। पुरे विश्व में इल्ली के काफी सारे प्रकार के प्रजातियाँ पाई जाती है कुछ प्रजाति के कीट झुंड बना के रहते है वही कुछ प्रजाति के कीट अकेले रहते है। इल्ली के ज्यादातर प्रजाति शाकाहारी होते है जो पेड़ पौधो के पत्तियों को खाकर अपना भूख मिटाते है वही इसकी कुछ प्रजाति कीटभक्षी भी होते है जो छोटे कीड़े मकोड़ो को खाते है। इल्ली का शरीर बेलनाकार होती है तथा इसमें काफी सारे छोटे छोटे पैर होते है। इल्ली के शरीर का रंग इस प्रकार होता है जी यह अपने आसपास के परिवेश में काफी आसानी से घुल मिल जाता है और शिकारी पक्षियों से बचा रहता है।

टिड्डी के बारे में जानकारी (About grasshopper in hindi)

टिड्डी को अंग्रेजी में Grasshopper कहा जाता है वही टिड्डी का वैज्ञानिक नाम Caelifera होता है। टिड्डी ऐक्रिडाइइडी (Acrididae) परिवार के ऑर्थाप्टेरा (Orthoptera) जीव वर्ग का एक कीट है। टिड्डी एक जगह से दुसरे जगह ऊँची छलांग लगाकर जाते है साथ ही यह उड़ने में भी सक्षम होते है। टिड्डी में सामान्यत: छ: पैर होते है इसके पीछे के दो पैर अन्य पैरो के मुकाबले काफी लंबे और मजबूत है जो इसे ऊँची छलांग लगाने में मदद करते है। टिड्डी सामान्यत: घास के मैदानों और खेत खलिहान में पाया जाता है तथा यह एक शाकाहारी किट होता है जो घास खाता है।

अन्य पढ़े:

10 Insects name in english and hindi

FAQ on 10 insects name in hindi and english

तितली का वैज्ञानिक नाम क्या है?

तितली का वैज्ञानिक नाम रोपालोसेरा (Rhopalocera) है।

मधुमक्खी का वैज्ञानिक नाम क्या है?

मधुमक्खी का वैज्ञानिक नाम एपिस (Apis) है।

Conclusion on 10 insects name in hindi and english

10 insects name in hindi and english with picture के इस आर्टिकल में आज हमलोग 10 कीड़े मकोड़े के नाम हिंदी और इंग्लिश में जाना, आशा करता हूँ की आपको यह जानकारी अच्छा लगा होगा। आपको यह जानकारी जैसा लगा यह हमे कमेंट में जरुर बताए साथ ही इसे अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करे।

10 Insects Name in Hindi and English with Picture के इस आर्टिकल को अपना प्यार देने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

1 thought on “10 Insects Name in Hindi and English with Picture”

Leave a Comment