6 Seasons Name in Hindi and English | 6 ऋतुओं के नाम हिंदी और इंग्लिश में

6 Seasons name in hindi and english: क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश किया है की किसी मौसम में हमे बहुत ठंड लगती है तो वही किसी मौसम में हमे काफी गर्मी लगती है, किसी मौसम में अधिक बारिश के कारण बाढ़ आ जाता है तो वही किसी मौसम में पानी के कमी के कारण सुखा पड़ जाता है, किसी मौसम में प्रकृति में चारो ओर हरयाली ही हरयाली नजर आती है तो वही किसी मौसम में जैसे प्रकृति से हरयाली गायब ही हो जाती है।

आपको बता दे की प्रकृति में मौसमो में यह परिवर्तन ऋतुओं के कारण ही आती है। वह ऋतु ही है जिसके कारन हमे प्रकृति का ऐसे अनेक रूप देखने को मिलता है। पर क्या आपको पता है की भारत में कुल कितने ऋतुए है? और वह कौन सा महीना में पड़ता है। यदि आपको ये सब जानकारियों के बारे में जानने की रूचि है तो आप हमारे साथ इस “6 Seasons name in hindi and english” के आर्टिकल में बने रहिए। इसमें हमलोग सभी 6 ऋतुओं के नाम हिंदी और इंग्लिश में के बारे में जानने वाले है।

विषयसूची (Table of Contents)

Seasons names in hindi (ऋतु के नाम हिंदी में)

  1. वसंत ऋतु (Spring Season)
  2. ग्रीष्म ऋतु (Summer Season)
  3. वर्षा ऋतु (Rainy Season)
  4. शरद ऋतु (Autumn Season)
  5. हेमंत ऋतु (Pre Winter Season)
  6. शीत ऋतु (Winter Season)

6 Seasons name in hindi and english

6 Seasons name in hindi and english

6 Season name in hindi and english

6 ऋतुओं के नाम हिंदी और इंग्लिश में

क्रम स.ऋतु के नाम हिंदी मेंऋतु के नाम अंग्रेजी मेंऋतु के नाम संस्कृत में
1वसंत ऋतुSpring Seasonवसंत: ऋतु
2ग्रीष्म ऋतुSummer Seasonग्रीष्म: ऋतु
3वर्षा ऋतुRainy Seasonवर्षा: ऋतु
4शरद ऋतुAutumn Seasonशरद: ऋतु
5हेमंत ऋतुPre Winter Seasonहेमंत: ऋतु
6शीत ऋतुWinter Seasonशिशिर: ऋतु

सभी 6 ऋतु के नाम और उसके महीने

क्रम स.ऋतु के नामअंग्रेजी महीनाहिंदू महीना
1वसंत ऋतुमार्च से अप्रैलचैत्र से वैशाख
2ग्रीष्म ऋतुअप्रैल से जूनज्येष्ठ से आषाढ़
3वर्षा ऋतुजून से अगस्तआषाढ़ से सावन
4शरद ऋतुअगस्त से अक्टूबरभाद्रपद से आश्विन 
5हेमंत ऋतुअक्टूबर से दिसम्बरकार्तिक से पौष
6शीत ऋतुदिसम्बर से फरवरीमाघ से फाल्गुन

दोस्तों जैसा की अभी हमने ऋतु के नाम हिंदी और इंग्लिश में जाना, इसी प्रकार यदि आप दिनों के नाम, महीनों के नाम, ग्रहों के नाम, फूलों के नाम, फलों के नाम, सब्जियों का नाम, जानवरों के नाम, पक्षियों के नाम, शरीर के अंगों के नाम, पेड़ों के नाम, जलीय जीव के नाम, रंगों के नाम, राशियों के नाम, नक्षत्रों के नाम, हाथ की उंगलियों के नाम, मसालों के नाम, भारत की नदियों के नाम आदि के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो नामों की जानकारी हिंदी और इंग्लिश में पे क्लिक करे।

सभी 6 ऋतुओं के नाम और उसकी जानकारी

वसंत ऋतु (Spring season in hindi)

वसंत ऋतु को अंग्रजी में Spring Season कहा जाता है। वसंत ऋतु मार्च महीना में शुरू होता है और अप्रैल तक चलता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार साल की पहली ऋतु वसंत ऋतु होती है और यह हिंदू महीने के अनुसार चैत्र माह में शुरू होता है और वैशाख माह तक रहता है। वसंत ऋतु को ऋतुराज यानी सभी ऋतुओं का राजा कहा जाता है क्योंकि वसंत ऋतु में मौसम सभी ऋतुओं में सबसे सुहाना और प्यारी होती है। वसंत ऋतु के आगमन में प्राकृति पूरी हरी भरी नजर आती है क्योंकि सभी पेड़-पौधो में नए नए पत्ते आ जाते है। आम के पेड़ो में आम के माकूल आने लगते है जिसमे से आम की मोहनी खुशबू आने लगती है और खेतो में सरसों के फूलो से पुरे भरे पीले दिखाई देते है। सुबह सुबह कोयल की कुकू की आवाज सुनाई देती है और शीतल हवाए चलते है। बगीचों में तरह तरह के रंग विरंगे फूल खिलने लगते है और मौसम में चारो ओर हर्ष और उल्लास छाई रहती है।

वसंत ऋतु के प्रमुख पर्व और त्योहार

  • बसंत पंचमी (सरस्वती पूजा)
  • महाशिवरात्रि
  • होली
  • गुडी पडवा
  • रामनवमी
  • हनुमान जयंती
  • बैसाखी
  • अक्षय तृतीया
  • भगवान परशुराम जयंती

ग्रीष्म ऋतु (Summer season in hindi)

ग्रीष्म ऋतु को अंग्रेजी में Summer Season कहा जाता है। ग्रीष्म ऋतु का आगमन वसंत ऋतु के बाद अप्रैल महीने में होता है और यह ऋतु जून के महीना तक रहता है। ग्रीष्म ऋतु में पृथ्वी और सूर्य के बीच का दुरी सबसे कम हो जाता है जिस कारण से ग्रीष्म ऋतु में काफी अधिक गर्मी बढ़ जाती है। गर्म गर्म हवाई चलने लगते है जिसे लू कहा जाता है। गर्मी के कारण बहुत सारे नदी, तालाब, झरना आदि सूखने लगते है। पानी के कमी के कारण बहुत सारे पेड़-पौधो सुख के नष्ट हो जाते है। वैसे तो ग्रीष्म ऋतु में पुरे भारत का तापमान अलग अलग होता है पर एक औसत तापमान की बात करे तो पुरे भारत का औसत तापमान लगभग 40 डिग्री के आसपास होता है। ग्रीष्म ऋतु में सभी जीव जंतु गर्मी और पानी की कमी से काफी परेशान रहते है। ग्रीष्म ऋतु में काफी गर्मी होने के बावजूद बच्चे बहुत खुश रहते है क्योंकि बच्चो को ग्रीष्म ऋतु में स्कूल से गर्मी का छुट्टी यानि Summer vacation के रूप में 1 महीने से भी अधिक छुट्टी दिया जाता है। इस गर्मी के छुट्टी में बच्चे काफी सारे मौज मस्ती किया करते है बहार घुमने जाते है बहुत कोई अपने पसंदीदा जगह नानी घर जाते है। साथ ही ग्रीष्म ऋतु के मौसम में हमे कई सारे मजेदार और रसदार फल जैसे आम, तरबूज, लीची, अंगूर आदि खाने को मिलते है। ग्रीष्म ऋतु में तेज गर्मी के कारन विषैले कीटाणु नष्ट हो जाते है। ग्रीष्म ऋतु में कई सारे खरीफ की फासले बोई जाती है।

ग्रीष्म ऋतु के प्रमुख पर्व और त्योहार

  • भगवान बुद्ध जयंती
  • निर्जला एकादशी
  • वट सावित्री वर्त
  • गंगा दशहरा

वर्षा ऋतु (Rainy season in hindi)

वर्षा ऋतु को अंग्रेजी में Rainy Season कहा जाता है। भारत में मानसून का आगमन से वर्षा ऋतु का आगमन होता है। वर्षा ऋतु का आगमन ग्रीष्म ऋतु के खत्म होने के बाद जून के महीने में होता है और यह ऋतु अगस्त महीने तक रहता है। जैसा की इसके नाम वर्षा ऋतु से ही पता चल रहा है की इस ऋतु में सबसे अधिक वर्षा होती है। साल में सबसे अधिक वर्षा, वर्षा ऋतु में ही होती है और ग्रीष्म ऋतु के कारण जितने भी नदी, तालाब, झरना आदि सूख गए थे वर्षा ऋतु में पुनः सभी नदी, तालाब, झरना आदि पानी से भर जाते है। साथ ही प्रकृति में ग्रीष्म ऋतु के तेज गर्मी के कारण जितने भी पेड़-पौधो सुख के नष्ट हुए थे बरसात के कारण उससे अधिक नए नए पेड़-पौधो उग आते है और धरती पुनः हरी भरी नजर आने लगती है। किसानो के लिए वर्षा ऋतु सबसे प्रिय होता है क्योंकि वर्षा ऋतु में ही किसान अपने खोतो में तरह तरह के फसलो की बुआई करते है। वर्षा ऋतु में मौसम बहुत ही खुशनुमा रहता है।

वर्षा ऋतु के प्रमुख पर्व और त्योहार

  • संत कबीर जयंती
  • जगन्नाथपूरी रथ यात्रा
  • गुरुपूर्णिमा
  • रक्षा बंधन
  • कृष्ण जन्माष्टमी
  • स्वतंत्रता दिवस

शरद ऋतु (Autumn season in hindi)

शरद ऋतु को अंग्रेजी में Autumn Season कहा जाता है। शरद ऋतु का आगमन अगस्त महीने में वर्षा ऋतु के खत्म होने के बाद होता है और यह ऋतु अक्टूबर महीने तक रहता है। शरद ऋतु को पतझड़ (Autumn) का मौसम कहा जाता है क्योंकि इस शरद ऋतु के मौसम में ज्यादातर पेड़-पौधो के पत्ते झड़ जाते है। शरद ऋतु में मौसम काफी साफ और सुहाना होता है आसमान चारो ओर साफ़ और आसमान नीला दिखाई देता है साथ ही आसमान में चारो ओर छोटे छोटे सफेद सफेद बदल दिखाई देते है जो देखने में काफी सुंदर और मनमोहक लगती है। शरद ऋतु में सुबह सुबह घास के ऊपर मोती जैसी ओस की बुँदे दिखाई देती है। शरद ऋतु में सब्जिओ की पैदावार काफी बढ़ जाती है। शरद ऋतु के महीने में दिन में सामान्य तापमान रहते है वही रात के समय में थोरे थोरे ठंड लगने लगते है। 

शरद ऋतु के प्रमुख पर्व और त्योहार

  • नवरात्रि
  • विजयदशमी
  • गणेश चतुर्थी
  • करवा चौथ
  • हरतालिका तीज

हेमंत ऋतु (Pre Winter season in hindi)

हेमंत ऋतु को अंग्रेजी में Pre Winter Season कहा जाता है। हेमंत ऋतु का आगमन शरद ऋतु के बाद अक्टूबर महीने में होता है वही यह ऋतु दिसम्बर महीने तक रहता है। हेमंत ऋतु यानि Pre Winter Season, शीत ऋतु यानि Winter Season के पहले का Season होता है जिस कारण इसे Pre Winter Season कहा जाता है। हेमंत ऋतु में प्रकृति में एक अलग ही आनंद और उत्साह भरा होता है चारो ओर हरयाली ही हरयाली दिखाई देती है। हेमंत ऋतु में वातावरण शांत, हल्का ठंडा और बहुत ही सुहाना होता है। हेमंत ऋतु का मौसम साल के सभी ऋतुओं में सबसे स्वास्थ्यप्रद मौसम होता है। आयुर्वेद में हेमंत ऋतु को सेहत बनाने की ऋतु भी कहा जाता है। जैसे जैसे हेमंत ऋतु का मौसम आगे बढ़ता है ठंड भी धीरे धीरे बढ़ने लगता है। 

हेमंत ऋतु के प्रमुख पर्व और त्योहार

  • महालक्ष्मी पूजा
  • गोवर्धन पूजा
  • दिवाली
  • भाईदूज
  • गोपाष्टमी 
  • तुलसीविवाह
  • गुरु नानक जयंती
  • छठ पूजा

शीत ऋतु (Winter Season)

शीत ऋतु को अंग्रजी में Winter Season कहा जाता है। हेमंत ऋतु के बाद दिसम्बर महीने में शीत ऋतु का आगमन होता है और फरवरी महीना तक शीत ऋतु रहता है। शीत ऋतु को शिशिर ऋतु भी कहा जाता है। शीत ऋतु के दौरान पृथवी और सूर्य के बीच का दुरी सबसे अधिक होती है जिस कारण से पृथ्वी का तापमान काफी कम हो जाता है और ठंड काफी अधिक बढ़ जाता है। शीत ऋतु में ही सबसे अधिक सर्दी पड़ती है और कही कही तो बर्फवारी भी होती है और पृथ्वी का कई भाग तो बर्फ के सफ़ेद चादर से ढक जाती है। शीत ऋतु में रात में आसमान पूरा साफ़ रहता है जिसमे तारो की चमक पूरी स्पस्ट देखी जा सकती है साथ ही रात में काफी ठंडी ठंडी हवाई चलती है जिससे तापमान काफी अधिक नीचे चला जाता है और ठंड काफी अधिक हो जाता है। फरवरी का महीना आते आते धीरे धीरे ठंड कम होने लगती है जिससे शीत ऋतु का भी अंत हो जाता है और मार्च महीना आते आते फिर से वसंत ऋतु का आगमन हो जाता है और ऐसे ही सभी ऋतुओं का चक्र चलता रहता है।

शीत ऋतु के प्रमुख पर्व और त्योहार

  • क्रिसमस डे
  • नया साल
  • लोहड़ी पर्व
  • गुरु गोविंद सिंह जयंती
  • मकर सक्रांति
  • पोंगल
  • गणतंत्र दिवस

अन्य पढ़े:

6 Seasons name in english and hindi

FAQ on 6 seasons name in hindi and english

सभी ऋतुओं के नाम हिंदी में क्या है?

वसंत ऋतु, ग्रीष्म ऋतु, वर्षा ऋतु, शरद ऋतु, हेमंत ऋतु और शीत ऋतु।

सभी ऋतुओं के नाम हिंदी में क्या है?

Spring Season, Summer Season, Rainy Season, Autumn Season, Pre Winter Season and Winter Season.

ऋतुराज किस ऋतु को कहा जाता है?

वसंत ऋतु को ऋतुराज कहा जाता है।

वसंत ऋतु को अंग्रेजी में क्या कहते है?

वसंत ऋतु को अंग्रेजी में Spring Season कहते है।

ग्रीष्म ऋतु को अंग्रेजी में क्या कहते है?

ग्रीष्म ऋतु को अंग्रेजी में Summer Season कहते है।

वर्षा ऋतु को अंग्रेजी में क्या कहते है?

वर्षा ऋतु को अंग्रेजी में Rainy Season कहते है।

शरद ऋतु को अंग्रेजी में क्या कहते है?

शरद ऋतु को अंग्रेजी में Autumn Season कहते है।

हेमंत ऋतु को अंग्रेजी में क्या कहते है?

हेमंत ऋतु को अंग्रेजी में Pre Winter Season कहते है।

शीत ऋतु को अंग्रेजी में क्या कहते है?

शीत ऋतु को अंग्रेजी में Winter Season कहते है।

वसंत ऋतु कौन सा महीना में होता है?

वसंत ऋतु का आगमन मार्च महीना में होता है और अंत अप्रैल महीना में।

ग्रीष्म ऋतु कौन सा महीना में होता है?

ग्रीष्म ऋतु का आगमन अप्रैल महीना में होता है और अंत जून महीना में।

वर्षा ऋतु कौन सा महीना में होता है?

वर्षा ऋतु का आगमन जून महीना में होता है और अंत अगस्त महीना में।

शरद ऋतु कौन सा महीना में होता है?

शरद ऋतु का आगमन अगस्त महीना में होता है और अंत अक्टूबर महीना में।

हेमंत ऋतु कौन सा महीना में होता है?

हेमंत ऋतु का आगमन अक्टूबर महीना में होता है और अंत दिसम्बर महीना में।

शीत ऋतु कौन सा महीना में होता है?

शीत ऋतु का आगमन दिसम्बर महीना में होता है और अंत फरवरी महीना में।

अन्य पढ़े:

Conclusion (6 Seasons name in hindi and english)

तो यह रहा 6 Seasons name in hindi and english यानि 6 ऋतुओं के नाम हिंदी और इंग्लिश में पूरी जानकारी, आशा करता हूँ की 6 Seasons name in hindi and english की यह जानकारी आपको काफी अच्छा लगा होगा। यदि आपको यह जानकारी सच में अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करे।

6 Seasons name in hindi and english के इस आर्टिकल को अपना प्यार देने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

2 thoughts on “6 Seasons Name in Hindi and English | 6 ऋतुओं के नाम हिंदी और इंग्लिश में”

Leave a Comment